आईपीएल 2026 शुरू होने से पहले ही चेन्नई सुपर किंग्स को बड़ा झटका लगा है। टीम के पूर्व और सबसे सफल कप्तान एमएस धोनी काफ इंजरी के चलते शुरुआती दो हफ्तों के लिए बाहर हो गए हैं। लेकिन उनकी उम्र और इंजरी को देखते हुए यह चोट और भी बढ़ सकती है।
अगर किसी कारणवश धोनी आईपीएल 2026 से बाहर होते हैं तो ये 3 खिलाड़ी उनको इस सीजन के लिए रिप्लेस कर सकते हैं।
3 खिलाड़ी जो MS Dhoni के आईपीएल 2026 से बाहर होने पर उन्हें कर सकते हैं रिप्लेस
1. जॉनी बेयरस्टो (Jonny Bairstow)
इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो टी20 क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ियों में से हैं। उन्होंने आईपीएल में अपने बल्ले से धमाल भी मचाया हुआ है और पिछले साल जब Mumbai Indians ने उनको रिप्लेसमेंट के रूप में साइन किया था तो उन्होंने काफी शानदार बल्लेबाजी की थी और टीम को क्वालीफायर में ले जाने में अहम भूमिका निभाई थी।
बेयरस्टो भी विकेटकीपर बल्लेबाज हैं और वो भी टॉप ऑर्डर से लेकर मिडिल ऑर्डर कहीं भी खेल सकते हैं। उनको इंटरनेशनल और आईपीएल का अच्छा एक्सपीरियंस भी है। ऐसे में वो धोनी का परफेक्ट रिप्लेसमेंट साबित हो सकते हैं।
2. वंश बेदी (Vansh Bedi)
वंश बेदी पहले भी चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा रह चुके हैं और वो वहां के माहौल को अच्छे से जानते भी हैं। हालांकि उन्हें मैच खेलने का मौका नहीं मिला था। उन्होंने पिछले साल नेट्स में काफी प्रभावित भी किया था। वंश टॉप ऑर्डर से लेकर लोअर ऑर्डर तक कहीं भी बल्लेबाजी कर लेते हैं, इसलिए वो धोनी को रिप्लेस कर सकते हैं।
3. जेमी स्मिथ (Jamie Smith)
इंग्लैंड के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज जेमी स्मिथ ने इंटरनेशनल क्रिकेट में काफी नाम कमाया है। व्हाइट बॉल में वो और भी ताबड़तोड़ अंदाज में खेलते हैं। स्मिथ की खासियत यह है कि वो भी टॉप ऑर्डर से लेकर लोअर मिडिल ऑर्डर में कहीं भी खेल सकते हैं।
व्हाइट बॉल, खासकर वनडे में जहां वो मिडिल ऑर्डर में खेलते हैं, वहां पर उनके रिकॉर्ड काफी शानदार हैं। भले ही स्मिथ ने मैच कम खेले हैं, लेकिन उनके नंबर काफी अच्छे हैं। इसलिए वो भी धोनी का परफेक्ट रिप्लेसमेंट हो सकते हैं।

