पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी, एमए चिदम्बरम स्टेडियम में चेज करना फायदेमंद माना जा रहा है।
आईपीएल 2026 के 7वें मुकाबले में पंजाब किंग्स (PBKS) ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। यह मैच चेन्नई के एमए चिदम्बरम स्टेडियम में खेला जा रहा है।
कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस के बाद कहा कि यह सीजन का दूसरा मैच है और पिच नई है, ऐसे में पहले गेंदबाजी करके हालात को समझना सही रहेगा। यहां पर ड्यू की वजह से चेस करना आसान होता है इसलिए यह फैसला लिया। वहीं ऋतुराज गायकवाड़ ने कहा कि वो भी अगर टॉस जीतते तो पहले गेंदबाजी करते क्योंकि यहां चेस करना आसान होता है लेकिन वो बोर्ड पर बड़ा टोटल लगाने को देखेंगे।
उन्होंने कहा कि पिच काफी ड्राई हैं और इस महीने ड्यू का भी खतरा ज्यादा नहीं है और अगर अच्छे रन बनाने में सफल होते हैं तो टोटल डिफेंड किया जा सकता है।
एमए चिदम्बरम स्टेडियम की अपडेटेड पिच रिपोर्ट
पिछले कुछ सालों में एमए चिदम्बरम स्टेडियम की पिच कैसा खेलेगी इसका अंदाजा लगाना मुश्किल रहा हैं। लेकिन रैंक टर्नर की जगह अब यहां पर बल्लेबाजी आसान हो गई है।
चेपॉक की पिच बल्लेबाजों के लिए अच्छी मानी जा रही है। यहां बाउंड्री ठीक तक बड़ी हैं और आउटफील्ड भी बहुत तेज है। एक बार अगर गेंद 30 यार्ड सर्कल पार कर है तो उसे रोकना नामुमकिन हो जाता है। इसलिए बल्लेबाजों को टाइमिंग के साथ खेलना होगा।
यह रेड सॉइल की विकेट है, जहां अच्छा बाउंस और कैरी देखने को मिलता है। पिछले कुछ सालों में यहां रन बनाने की रफ्तार भी बढ़ी है और अब औसत रन रेट करीब 9 के आसपास पहुंच गया है।
आंकड़ों के अनुसार, पिछले सीजन में यहां खेले गए 8 मैचों में से 6 मुकाबले दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते हैं। ऐसे में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना सही फैसला माना जा रहा है।
CSK vs PBKS: दोनों टीमों की प्लेइंग XI
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK): संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, मैथ्यू शॉर्ट, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, जेमी ओवरटन, अंशुल कंबोज, मैट शॉर्ट, नूर अहमद, खलील अहमद।
पंजाब किंग्स (PBKS): प्रियांश आर्या, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहाल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसेन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युज़वेंद्र चहल।
मैच में क्या रह सकता है खास?
चेपॉक की पिच को देखते हुए यह मुकाबला संतुलित रहने की उम्मीद है, लेकिन दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम को फायदा मिल सकता है। क्योंकि ड्यू की वजह से बल्लेबाजी आसान हो जाती हैं।
अगर PBKS के गेंदबाज शुरुआती ओवरों में विकेट निकालते हैं, तो वे मैच पर पकड़ बना सकते हैं। वहीं CSK की टीम एक बड़ा स्कोर खड़ा करने की कोशिश करेगी ताकि अपनी कमजोर गेंदबाजों को डिफेंड करने के लिए अच्छा टोटल मिल सकें।
आईपीएल से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

