PBKS vs SRH मुकाबले में पिच और आंकड़े बता रहे हैं कि यह मैच हाई-स्कोरिंग होने वाला है।
IPL 2026 का 17वां मुकाबला पिछले सीजन की रनरअप पंजाब किंग्स (PBKS) और 2016 की चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला जाएगा। यह मैच 11 अप्रैल को चंडीगढ़ के महाराज यादवेंद्र सिंह क्रिकेट स्टेडियम में होगा, जो कि रन फेस्ट के लिए जाना जाता है।
दोनों टीमें की नजर जीत दर्ज करने पर होगी। एक तरफ ईशान किशन की कप्तानी वाली SRH है, तो दूसरी तरफ श्रेयस अय्यर की अगुवाई में PBKS एक नई ऊर्जा के साथ उतर रही है। ऐसे में सवाल यही है कि आज PBKS vs SRH मैच में कौन जीतेगा।
PBKS vs SRH में कौन टीम हैं आगे?
कुल मैच: 24
पंजाब किंग्स जीता: 7
सनराइजर्स हैदराबाद जीता: 17
नो रिजल्ट: 0
PBKS vs SRH: महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम पिच रिपोर्ट
महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी के लिए काफी शानदार होती है। यहां पर गेंद आसानी से बल्ले पर आती है जिससे बड़े शॉट्स लगाने में मदद मिलती है।
शुरूआत में नई गेंद से तेज गेंदबाजों को स्विंग जरूर मिलता है। लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, बल्लेबाजी काफी आसान हो जाती है। टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद करती है। लेकिन अगर पहले बल्लेबाजी करते हुए किसी टीम ने बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया, तो फिर उसे चेज करना मुश्किल हो जाता है।
पहली पारी का औसत स्कोर- 183
दूसरी पारी का एवरेज स्कोर– 171
PBKS vs SRH: संभावित प्लेइंग XI
पंजाब किंग्स (PBKS): प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्या, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH): अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (कप्तान और विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन, लियाम लिविंगस्टोन, अनिकेत वर्मा, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, जयदेव उनादकट, हर्षल पटेल.
PBKS vs SRH: IPL 2026 में कौन सी टीम दिख रही है ज्यादा मजबूत
पंजाब किंग्स
पंजाब किंग्स की बल्लेबाजी काफी मजबूत नजर आ रही है। प्रियांश और प्रभासिमरन की जोड़ी हर मैच में अपने बल्ले से धमाल मचा रही हैं। मिडल ऑर्डर में भी श्रेयस तेजी से रन बना रह हैं लेकिन लोअर मिडल ऑडर की उतनी बैटिंग नहीं आई है और जब आई हैं तो वो वैसा परफॉर्म नहीं कर पाए हैं।
गेंदबाजी में अर्शदीप और जेवियर बार्टलेट अनुभव लाते हैं जबकि यूजी चहल मिडल ऑर्डर में विकेट चटकते हैं।
सनराइजर्स हैदराबाद
सनराइजर्स हैदराबाद के पास भी ट्रैविस हेड और अभिषेक शर्मा जैसे विस्फोटक बल्लेबाज हैं जो कि पावरप्ले में मैच छीन सकते हैं। नीतीश रेड्डी भी फॉर्म में वापस आ गए हैं। जबकि मिडल ऑडर में हेनरिक क्लासेन और अनिकेत वर्मा जिसे पावरफुल हिटर हैं। जबकि, गेंदबाजी में जयदेव उनादकट और हर्षल पटेल हैं और मिडल ओवरों में विकेट दिलाने के लिए हर्ष दुबे मौजूद हैं।
PBKS vs SRH: कौन जीतेगा आज का मैच?
पिच रिपोर्ट और स्टेडियम के आंकड़े साफ संकेत दे रहे हैं कि यह एक हाई-स्कोरिंग मैच होगा। यहां चेज करने वाली टीम को थोड़ा फायदा मिलता है, क्योंकि दूसरी पारी में बल्लेबाजी आसान हो जाती है।
इस सीजन PBKS की बल्लेबाजी और गेंदबाजी बहुत मजबूत है, लेकिन SRH के पास भी मैच विनर्स और आक्रामक बैटिंग लाइनअप नजर आता है।
आज के PBKS vs SRH मुकाबले में पंजाब के पास होम एडवांटेज भी हैं और अब तक वो अपने घर में एक मुकाबला जीत भी चुकी हैं। उनके खिलाड़ियों की फॉर्म भी अच्छी चल रही हैं जबकि हैदराबाद की टीम अभी अपना कॉम्बिनेशन तलाश रही हैं।
उनके प्लेयर्स की फॉर्म देखकर लगता नहीं हैं कि वो PBKS के खिलाफ भी मुकाबला जीत पाएगी। इस मैच में PBKS के जीतने के चांस ज्यादा हैं। क्योंकि उनके प्लेयर फॉर्म में चल रहे हैं।
आईपीएल से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

