अकील हुसैन ने IPL 2026 में CSK के लिए 4/17 का स्पेल फेंककर चेन्नई सुपर किंग्स को मैच जिताया।
वेस्टइंडीज के स्पिन गेंदबाज अकील हुसैन (Akeal Hosein) IPL 2026 में उस समय सुर्खियों में आ गए, जब उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए मुंबई इंडियंस के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करते हुए 4/17 के आंकड़े दर्ज किए।
इस मुकाबले में CSK ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 207/6 का बड़ा स्कोर बनाया, जिसके बाद अकील हुसैन ने अपनी कसी हुई गेंदबाजी से मैच पूरी तरह एकतरफा कर दिया। उनकी इस शानदार स्पेल की बदौलत चेन्नई सुपर किंग्स ने 103 रनों से बड़ी जीत हासिल की। इसी के बाद से लोग यह जानने के लिए उत्सुक होने लगे कि अकील हुसैन कौन है, तो आइए जानते हैं उनके बारे में पूरी जानकारी।
व्यक्तिगत जानकारी (Akeal Hosein Personal Information)
पूरा नाम: अकील जेरोम हुसैन
जन्म: 25 अप्रैल 1993
जन्म स्थान: पोर्ट ऑफ स्पेन, त्रिनिदाद
उम्र: 32 वर्ष
बैटिंग स्टाइल: लेफ्ट हैंड बैट
बॉलिंग स्टाइल: स्लो लेफ्ट आर्म ऑर्थोडॉक्स
भूमिका: गेंदबाज
टीमें: वेस्टइंडीज, चेन्नई सुपर किंग्स, ट्रिनबागो नाइट राइडर्स, MI एमिरेट्स, सिडनी सिक्सर्स, ट्रेंट रॉकेट्स
घरेलू क्रिकेट से इंटरनेशनल तक का सफर
अकील हुसैन ने अपने करियर की शुरुआत त्रिनिदाद और टोबैगो के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हुए की। शुरुआत में उन्हें ज्यादा मौके नहीं मिले, लेकिन उन्होंने अपने प्रदर्शन से धीरे-धीरे खुद को साबित किया।
2021 में उन्हें वेस्टइंडीज टीम के लिए खेलने का मौका मिला और उन्होंने अपने डेब्यू से ही प्रभाव छोड़ना शुरू कर दिया। उनकी किफायती गेंदबाजी और लगातार विकेट लेने की क्षमता ने उन्हें टीम का अहम हिस्सा बना दिया।
फ्रेंचाइजी क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन
अकील हुसैन दुनिया भर की कई T20 लीग में खेल चुके हैं। CPL में ट्रिनबागो नाइट राइडर्स के लिए खेलते हुए उन्होंने टीम को खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई।
इसके अलावा उन्होंने SA20, ILT20, PSL और The Hundred जैसी लीग्स में भी लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है, जिससे उनकी पहचान एक भरोसेमंद T20 स्पिनर के रूप में बनी है।
IPL 2026 में CSK के लिए शानदार प्रदर्शन
चेन्नई सुपर किंग्स ने IPL 2026 के ऑक्शन में 2 करोड़ रुपये की बेस प्राइस पर अकील हुसैन को अपनी टीम में शामिल किया। उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए मैच में 4/17 की घातक गेंदबाजी करते हुए मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया। हुसैन ने पॉवरप्ले में और बीच के ओवरों में लगातार विकेट निकालकर विपक्षी टीम की बल्लेबाजी को तोड़ दिया और टीम को 103 रनों से बड़ी जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
अकील हुसैन की खेलने की शैली
अकील हुसैन एक क्लासिक लेफ्ट आर्म स्पिनर हैं, जो अपनी लाइन और लेंथ के लिए जाने जाते हैं। वह पावरप्ले में भी गेंदबाजी कर सकते हैं और रन रोकने के साथ विकेट निकालने में माहिर हैं।
उनकी गेंदबाजी में ज्यादा टर्न नहीं होता, लेकिन उनकी सटीकता बल्लेबाजों को गलती करने पर मजबूर करती है। इसके अलावा, बल्लेबाजी में वह लोअर ऑर्डर में उपयोगी रन बना सकते हैं और टीम को संतुलन देते हैं।
अकील हुसैन के करियर आँकड़े (Career Stats)
इंटरनेशनल करियर
ODI: 40 मैच, 63 विकेट
T20I: 96 मैच, 93 विकेट
ओवरऑल टी20 करियर
मैच: 276
विकेट: 259
इकॉनमी: 7.15
IPL करियर
मैच: 4
विकेट: 6
बेस्ट: 4/17
करियर टाइमलाइन (Career Timeline)
फर्स्ट क्लास डेब्यू: त्रिनिदाद एंड टोबैगो के लिए जमैका के खिलाफ, 02-05 मई 2013
लिस्ट A डेब्यू: त्रिनिदाद एंड टोबैगो के लिए वेस्टइंडीज अंडर-19 स्कारबोरो के खिलाफ, 16 जनवरी 2015
T20 डेब्यू: त्रिनिदाद एंड टोबैगो रेड एंड स्टील (अब त्रिनबैगो नाइट राइडर्स) के लिए बारबाडोस ट्राइडेंट्स के खिलाफ, कैरेबियन प्रीमियर लीग, 12 जुलाई 2014
वनडे डेब्यू: वेस्टइंडीज के लिए बांग्लादेश के खिलाफ, मीरपुर, 20 जनवरी 2021
IPL डेब्यू: सनराइजर्स हैदराबाद के लिए दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ, दिल्ली, 29 अप्रैल 2023
CSK से जुड़ाव: IPL 2026
(Note: यहाँ दिए गए सभी आँकड़े 23 अप्रैल 2026 को मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबले के समाप्त होने तक अपडेटेड हैं।)
क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

