IPL 2026: आईपीएल 2026 का 40 वां मैच आज मंगलवार, 28 अप्रैल को पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स की टीम के बीच खेला जाएगा। वहीं आज इन दोनों टीमों के बीच यह मैच शाम 7:30 बजे न्यू चण्डीगढ़ मुल्लापुर के महाराजा यादविंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके अलावा आईपीएल 2026 सीजन के अपने पिछले मैच में पंजाब किंग्स की टीम ने दिल्ली कैपिटल्स की टीम को 6 विकेट से हराया था।
जबकि आरआर की टीम को अपने पिछले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के खिलाफ खेलते हुए 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन आज के इस मैच में आरआर की टीम जीत दर्ज करना चाहेगी। लेकिन इससे पहले आइए इस मैच की पिच रिपोर्ट, प्रीव्यू और अन्य जरूरी बातों को भी एक बार जान लेते हैं।
PBKS टीम के खिलाफ RR का पलड़ा रहा है काफी भारी :-
आईपीएल के इतिहास में इन दोनों टीमों के बीच अभी तक कुल 30 मैच खेले गए हैं। इन मैचों में खेलते हुए पंजाब किंग्स की टीम को केवल 13 ही मैचों में जीत मिली है। जबकि इस दौरान खेलते हुए आरआर की टीम को 17 मैच में जीत हासिल हुई है।

इसके अलावा आईपीएल 2025 के सीजन में इन दोनों टीमों के बीच कुल 2 मैच खेले गए थे। तब इन मैचों में से दोनों ही टीमों ने एक-एक मैच में जीत दर्ज की थी। लेकिन आज के इस मैच में इन दोनों के बीच एक अच्छा मैच देखने को मिलेगा।
आज इस तरह की हो सकती है RR की टीम :-
आईपीएल 2026 सीजन के अपने पिछले मैच में राजस्थान रॉयल्स की टीम को सनराइजर्स हैदराबाद टीम के खिलाफ खेलते हुए 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। वहीं तब उस मैच में आरआर टीम की तरफ से सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने केवल 37 गेंदों पर 103 रनों की आतिशी पारी खेली थी। जबकि ध्रुव जुरेल ने भी शानदार अर्धशतकीय पारी खेली थी। आज के इस मैच में जायसवाल पर भी सभी की नजरें रहने वाली हैं।

आरआर की संभावित एकादश :- यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई और एडम मिल्ने।
आरआर के इम्पैक्ट सब्स प्लेयर : नांद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे, शुभम दुबे और युधवीर सिंह चरक।
आज इस संयोजन के साथ उतर सकती है PBKS की टीम :-
आईपीएल 2026 सीजन के अपने पिछले मैच में पंजाब किंग्स की टीम को दिल्ली कैपिटल्स टीम के खिलाफ खेलते हुए एक हाई स्कोरिंग मैच में 6 विकेट से शानदार जीत मिली थी। तब उस मैच में पंजाब के दोनों सलामी बल्लेबाजों ने शानदार तेज शुरुआत दिलाई थी। वहीं इस मैच में सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह ने केवल 26 गेंद पर 76 रनों की तूफानी पारी खेली थी। जबकि बाद में टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने भी केवल 36 गेंद पर नाबाद रहते हुए 71 रनों की पारी खेली थी। इस मैच में भी टीम को उनसे ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।

PBKS की संभावित एकादश : प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कॉनॉली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसन, जेवियर बार्टलेट, विजय वैशाक, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल।
PBKS के इम्पैक्ट सब्स प्लेयर :- सूर्यांश शेडगे, प्रियांश आर्य, विष्णु विनोद, प्रवीण दुबे और हरप्रीत बरार।
कैसी रहने वाली है आज मुल्लापुर स्टेडियम की पिच :-
महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए काफी मददगार साबित होती है। इसके अलावा यहां गेंद ज्यादा सीम और टर्न नहीं होती है। क्यूंकि हमें यहां पर एक हाई-स्कोरिंग मैच होने की पूरी संभावना है।

इसके अलावा यहां पर तेज गेंदबाजों और स्पिनरों को भी काफी मदद मिल सकती है। इसके चलते हुए आज जो भी टीम यहां पर टॉस को जीतेगी वह गेंदबाजी करना पसंद करेगी। क्यूंकि इस मैदान पर लक्ष्य को हासिल करना आसान माना जाता है।
कैसा रहेगा आज मुल्लापुर का मौसम :-
भारतीय मौसम विज्ञान के अनुसार आज मंगलवार, 28 अप्रैल को मुल्लापुर में बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश या गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने का अनुमान है। इसके अलावा आज यहां पर दिन का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस रहेगा। जबकि आज यहां पर न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है। इसके अलावा आज मैच के दौरान यहां पर बारिश की भी संभावना बनीं हुई है। इसके चलते हुए आज बारिश मैच में अपना खलल डाल सकती है।
कब और कहां देखें यह मैच :-
पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स की टीम के बीच यह मुकाबला आज मंगलवार, 28 अप्रैल को न्यू चण्डीगढ़, मुल्लापुर के महाराजा यादविंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। इसके अलावा आप सभी इस मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं। वहीं इस मैच का टॉस आज शाम 7 बजे होगा।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

