IPL 2026: आईपीएल 2026 का 44 वां मैच आज शनिवार, 2 मई को चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस की टीम के बीच खेला जाएगा। वहीं आज इन दोनों टीमों के बीच यह मैच शाम 7:30 बजे चेन्नई के एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके अलावा आईपीएल 2026 सीजन के अपने पिछले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को गुजरात टाइटंस की टीम के खिलाफ खेलते हुए 8 विकेट से हार मिली थी।
जबकि दूसरी तरफ मुंबई इंडियंस की टीम को अपने पिछले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के खिलाफ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन अब आईपीएल के प्लेऑफ में बने रहने के लिए आज इन दोनों को ही हर हाल में जीतना जरुरी है। लेकिन इससे पहले आइए इस मैच की पिच रिपोर्ट, प्रीव्यू और अन्य जरूरी बातों को भी एक बार जान लेते हैं।
दोनों टीमों के बीच हमेशा कांटे की रही है टक्कर :-
आईपीएल के इतिहास में इन दोनों टीमों के बीच अभी तक कुल 40 मैच खेले गए हैं। इन मैचों में खेलते हुए चेन्नई की टीम को इस बीच इनमें से कुल 19 में जीत हासिल हुई है। जबकि दूसरी तरह इस दौरान मुंबई की टीम ने 21 मैचों में जीत दर्ज की है।

इसके अलावा आईपीएल 2026 के सीजन में इन दोनों टीमों के बीच अभी तक एक मैच खेला गया है। इस मैच को चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने 103 रनों से जीता था। आज भी इनके बीच एक अच्छा मैच देखने को मिलेगा।
आज इस तरह की हो सकती है MI की टीम :-
आईपीएल 2026 सीजन के अपने पिछले मैच में मुंबई इंडियंस की टीम को सनराइजर्स हैदराबाद टीम के खिलाफ खेलते हुए 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। तब उस मैच में एमआई टीम की तरफ से रयान रिकेल्टन ने केवल 55 गेंद पर नाबाद रहते हुए 123 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली थी। जबकि इस मैच में कोई अन्य बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया था। आज इस मैच में सूर्यकुमार यादव से टीम को अच्छी पारी की उम्मीद रहेगी।

एमआई की संभावित एकादश : रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, शेरफेन रदरफोर्ड, मिशेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह
एमआई के इम्पैक्ट सब्स प्लेयर : अश्विनी कुमार, कॉर्बिन बॉश, क्विंटन डी कॉक, मयंक मार्कंडेय
आज इस संयोजन के साथ उतर सकती है CSK की टीम :-
आईपीएल 2026 सीजन के अपने पिछले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स टीम को गुजरात टाइटंस की टीम के खिलाफ खेलते हुए 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। तब उस मैच में चेन्नई टीम की तरफ से कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने नाबाद रहते हुए शानदार 74 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली थी। जबकि इस मैच में सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन बड़ी पारी नहीं खेल पाए थे। लेकिन आज के इस मैच में चेन्नई की टीम को उनसे एक बड़ी पारी की उम्मीद रहेगी।

CSK टीम की संभावित 11 :- संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, सरफराज खान, कार्तिक शर्मा, अकील हुसैन, नूर अहमद, मैट हेनरी और खलील अहमद।
इम्पैक्ट सब : अंशुल कंबोज, श्रेयस गोपाल, रामकृष्ण घोष और राहुल चाहर।
आज इस तरह की हो सकती है चेन्नई की पिच :-
एमए चिदंबरम स्टेडियम की पिच आमतौर पर धीमी गति के गेंदबाजों के लिए बहुत अच्छी मानी जाती है। यहाँ पर शुरू में तेज गेंदबाजों को थोड़ी स्विंग भी मिलती है, लेकिन जैसे-जैसे मैच प्रोग्रेस करता रहता है, यह विकेट और स्लो होता जाता है और शॉट्स लगाना मुश्किल होता जाता है।

हालाँकि पिछले कुछ समय में यहाँ की विकेट बदली जरूर है, लेकिन अभी भी यहाँ पर स्पिन गेंदबाजों को मदद रहती है। एमए चिदंबरम की स्क्वायर बाउंड्री भी बहुत छोटी नहीं है, जिसकी वजह से इसको पार करना मुश्किल होता है। रात के मुकाबलों में यहाँ ओस की भूमिका भी अहम होती है, क्योंकि दूसरी पारी में गेंद थोड़ी अच्छे से बल्ले पर आती है। इस वजह से टॉस जीतने वाली टीमें अक्सर पहले गेंदबाजी करने का फैसला करती हैं।
कैसा रहेगा आज चेन्नई का मौसम :-
भारतीय मौसम विज्ञान के अनुसार आज शनिवार, 2 मई को चेन्नई में मौसम गर्म और उमस भरा रहने की संभावना है। इसके अलावा आज यहां पर दिन का अधिकतम तापमान लगभग 34 डिग्री सेल्सियस और रात का न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। इसके चलते हुए आज यहां पर बारिश की कोई भी संभावना नहीं हैं। जिससे सभी दर्शकों को मैच बिना किसी रूकावट के देखने को मिलेगा।
कब और कहां देखें यह मैच :-
चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस की टीम के बीच यह मुकाबला आज शनिवार, 2 मई को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में शाम 7:30 बजे खेला जाएगा। इसके अलावा आप सभी इस मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं। वहीं इस मैच का टॉस आज शाम 7 बजे होगा।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

