RR vs GT मुकाबले में पिच और आंकड़े बता रहे हैं कि यह एक हाई-स्कोरिंग मैच हो सकता है।
IPL 2026 का 52वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा। यह मैच 9 मई को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में होगा, जो कि हाई स्कोरिंग मैचों के लिए फेमस है।
दोनों टीमों की नजर जीत दर्ज करने पर होगी। एक तरफ शुभमन गिल की कप्तानी वाली GT है, तो दूसरी तरफ रियान पराग की अगुवाई में RR एक नई ऊर्जा के साथ उतर रही है। ऐसे में सवाल यही है कि आज RR vs GT मैच में कौन जीतेगा।
RR vs GT में कौन टीम हैं आगे?
कुल मैच: 9
राजस्थान रॉयल्स जीता: 3
गुजरात टाइटंस जीता: 6
नो रिजल्ट: 0
RR vs GT: सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर पिच रिपोर्ट
सवाई मानसिंह स्टेडियम की पिच फ्लैट पिचों में गिनी जाती हैं। यहाँ पर ब्लैक साइल की विकेट यूज होती हैं जिस पर कम बाउंस होता हैं और बॉल भी बल्ले पर अच्छे से आती हैं। जिसकी वजह से यहाँ पर हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिलते हैं।
पहली पारी का औसत स्कोर- 174
दूसरी पारी का एवरेज स्कोर– 162
RR vs GT: संभावित प्लेइंग XI
राजस्थान रॉयल्स: वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरैल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, शुभम दुबे, रविंद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, रवि बिश्नोई, ब्रिजेश शर्मा।
गुजरात टाइटंस (GT): साई सुदर्शन, शभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, शाहरुख खान, राशिद खान, राहुल तेवतिया, कैगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज।
RR vs GT: IPL 2026 में कौन सी टीम दिख रही है ज्यादा मजबूत
राजस्थान रॉयल्स (RR)
राजस्थान रॉयल्स के पास भी वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल जैसे बल्लेबाज हैं जो कि पावरप्ले में मैच छीन सकते हैं। जबकि मिडल ऑडर में रियान पराग जैसे पावरफुल हिटर है। इसके अलावा डोनोवन फरेरा और रविंद्र जडेजा फिनिशिंग के लिए हैं। जबकि, गेंदबाजी में जोफरा आर्चर और नांद्रे बर्गर और मिडल ओवरों में विकेट दिलाने के लिए रवि बिश्नोई और रविंद्र जडेजा मौजूद हैं।
गुजरात टाइटंस (GT)
गुजरात टाइटंस के पास भी शुभमन गिल और साई सुदर्शन जैसे बल्लेबाज हैं जो कि पावरप्ले में मैच छीन सकते हैं। इसके साथ जॉस बटलर जैसा इस फॉर्मेट का धाकड़ बल्लेबाज भी मौजूद हैं। जबकि मिडल ऑडर में जेसन होल्डर और राहुल तेवतिया जैसे पावरफुल हिटर है।
गेंदबाजी में मोहम्मद सिराज और कागिसो रबाडा एक्सपीरियंस लाते हैं और मिडल ओवरों में विकेट दिलाने के लिए प्रसिद्ध कृष्णा और राशिद खान मौजूद हैं।
RR vs GT: कौन जीतेगा आज का मैच?
पिच रिपोर्ट और स्टेडियम के आंकड़े साफ संकेत दे रहे हैं कि यह एक हाई-स्कोरिंग मैच होगा। यहां चेस करने वाली टीम को थोड़ा फायदा मिलता है, क्योंकि दूसरी पारी में बल्लेबाजी थोड़ी आसान हो जाती है।
इस सीजन RR की बल्लेबाजी और गेंदबाजी बहुत मजबूत है, लेकिन GT के पास भी मैच विनर्स और आक्रामक बैटिंग लाइनअप नजर आता है।
आज के RR vs GT मुकाबले में राजस्थान के पास होम एडवांटेज हैं और वो इस ग्राउंड पर अपना तीसरा मुकाबला खेलेगी। पिछले दो मैचों में उन्हें यहां पर हार का सामना करना पड़ा था।
RR की टीम ने इस सीजन भी काफी अच्छा खेला है। GT ने शुरुआत तो इस सीजन की अच्छी नहीं की थी लेकिन अब धीरे धीरे वो पटरी पर आ गई हैं। डोनोवन फरेरा को छोड़कर राजस्थान का मिडल ऑर्डर बहुत कुछ खास नहीं कर रहा है। इस मैच में गुजरात टाइटंस की शानदार गेंदबाजी ओपनर्स को जल्दी आउट भी कर सकते है इसलिए गुजरात टाइटंस यह मैच जीत सकती है।
मैच विनर – GT
क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

