CSK vs SRH मुकाबले में पिच और आंकड़े बता रहे हैं कि यह एक हाई-स्कोरिंग मैच हो सकता है।
IPL 2026 का 63वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा। यह मैच 18 मई को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में होगा, जो कि पिछले कुछ सालों से हाई स्कोरिंग मैचों के लिए फेमस है।
दोनों टीमों की नजर जीत दर्ज करने पर होगी। एक तरफ ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली CSK है, तो दूसरी तरफ पैट कमिंस की अगुवाई में SRH जोश के साथ उतर रही है। ऐसे में सवाल यही है कि आज CSK vs SRH मैच में कौन जीतेगा।
CSK vs SRH में कौन टीम हैं आगे?
कुल मैच: 24
चेन्नई सुपर किंग्स जीती: 16
सनराइजर्स हैदराबाद जीती: 8
नो रिजल्ट: 0
CSK vs SRH: एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई पिच रिपोर्ट
एमए चिदंबरम स्टेडियम की पिच गेंदबाजों के लिए काफी मददगार होती है। यहां पर शुरू में तेज गेंदबाजों में लिए स्विंग और सीम तो होता ही है साथ में स्पिन गेंदबाजों के लिए ग्रिप भी होती है। यहीं नहीं बड़ी स्क्वायर बाउंड्री भी गेंदबाजों के हक में होती है। हालांकि लाल मिट्टी की विकेट पर बल्लेबाज आसानी से बड़े शॉट खेलते है। लेकिन ज्यादातर मुकाबलों में ब्लैक सॉइल पिच का यूज किया जाता है।
पहली पारी का औसत स्कोर– 161
दूसरी पारी का एवरेज स्कोर- 153
CSK vs SRH: संभावित प्लेइंग XI
चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, सरफराज खान, जेमी ओवरटन, अकील हुसैन, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, मुकेश चौधरी।
सनराइजर्स हैदराबाद: ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, नितीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, प्रफुल हिंगे, ईशान मलिंगा।
CSK vs SRH: IPL 2026 में कौन सी टीम दिख रही है ज्यादा मजबूत
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH): सनराइजर्स हैदराबाद के पास भी ट्रेविस हेड और अभिषक शर्मा जैसे बल्लेबाज हैं जो कि पावरप्ले में मैच छीन सकते हैं। जबकि मिडल ऑडर में हेनरिक क्लासेन और नितीश रेड्डी जैसे पावरफुल हिटर है। इसके अलावा अनिकेत वर्मा फिनिशिंग के लिए मौजूद हैं।
गेंदबाजी में कप्तान पैट कमिंस, प्रफुल हिंगे और शाकिब हुसैन अपनी पेस से सभी को प्रभावित कर रहे हैं और मिडल ओवरों में विकेट दिलाने के लिए हर्ष दुबे मौजूद हैं।
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK): चेन्नई सुपर किंग्स की बल्लेबाजी काफी मजबूत नजर आ रही है। कप्तान ऋतुराज भी फॉर्म में आ गए हैं। संजू सैमसन भी अब तक दो शतक लगाकर मैच जीता चुके हैं। मिडल ऑर्डर में भी कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस और शिवम दुबे तेजी से रन बना सकते हैं।
गेंदबाजी में अंशुल कम्बोज के पास ज्यादा अनुभव नहीं हैं लेकिन अब तक उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया हैं। नूर अहमद और अकील हुसैन मिडल ओवरों में विकेट चटका सकते हैं।
CSK vs SRH: कौन जीतेगा आज का मैच?
पिच रिपोर्ट और स्टेडियम के आंकड़े साफ संकेत दे रहे हैं कि यह एक हाई-स्कोरिंग मैच होगा। यहां टोटल चेस करने वाली टीम को थोड़ा बेनिफिट मिलता है, क्योंकि दूसरी पारी में ड्यू की वजह से बल्लेबाजी थोड़ी आसान हो जाती है।
इस सीजन भी SRH की बल्लेबाजी और गेंदबाजी बहुत मजबूत है लेकिन CSK के पास भी मैच विनर्स और आक्रामक बैटिंग लाइनअप नजर आता है।
आज के CSK vs SRH मुकाबले में चेन्नई के पास होम एडवांटेज हैं और वो अपने घर में आखिरी मैच खेलेगी। अब तक 6 मैचों में उन्होंने 5 जीते हैं और 1 में हार का सामना करना पड़ा हैं।
चेन्नई के प्लेयर्स जैसे जैसे लीग आगे बढ़ रही है फॉर्म में आते न रहे हैं। चेन्नई का रिकॉर्ड अपने होमग्राउंड में काफी अच्छा है। जबकि हैदराबाद ने खराब शुरुआत के बाद फॉर्म पकड़ी थी और लगातार कई मुकाबले जीतकर कुछ समय पहले तक वो पॉइंट्स टेबल में टॉप पर थी।
हालांकि पिछले मैच में उनकी बैटिंग एक्सपोज हो गई थी। चेन्नई के पास ऐसी गेंदबाजों लाइनअप हैं जो हैदराबाद की टीम को सस्ते में निपटा सकती हैं इसलिए इस मुकाबले में चेन्नई जीत दर्ज कर सकती है
मैच विनर: CSK
क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

