लखनऊ सुपर जायंट्स ने पंजाब किंग्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 196 रन जड़ दिए।
पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने के फैसला किया था। दोनों टीमें ने अपनी प्लेइंग इलेवन में दो दो बदलाव किए थे।
खराब रही लखनऊ सुपर जायंट्स की शुरुआत
लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए इस सीजन शानदार बल्लेबाजी करने वाले मिचेल मार्श ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ पाकिस्तान के दौरे पर गए हुए है। जिसके चलते वो इस मैच में नहीं खेल रहे थे। उनकी जगह पर अर्शिन कुलकर्णी को फिर से एक बार मौका दिया गया।
लेकिन का बार भी वो कुछ खास नहीं कर पाए और बिना खाता खोले बिना ही आउट हो गए। निकोलस पूरन भी अपनी पारी के दौरान संघर्ष करते हुए दिखे और 7 गेंदों में मात्र 2 रन बना सकें।
प्रमोशन पर आयुष ने खेली छोटी लेकिन इंपैक्टफुल पारी
जोश इंग्लिश शुरुआत में थोड़ा फंसे हुए दिख रहे थे और बड़े शॉट नहीं लगा पा रहे थे जबकि इस बार आयुष बड़ौनी को प्रमोट किया गया। वो कप्तान के भरोसे पर बिल्कुल खरे साबित हुए और उन्होंने आते ही टीम के स्कोर को तेजी प्रदान की। उन्होंने बड़े शॉट्स लगाए जिसके चलते पंजाब के गेंदबाजों पर काफी दबाव बढ़ गया। हालांकि वो ज्यादा जोखिम उठाने के चक्कर में 18 गेंदों में 43 रन बनकर आउट हो गए।
इंग्लिश ने खेली धमाकेदार पारी
आयुष के आउट होने के बाद जोश इंग्लिश ने अपने गियर बदलें और लगातार बड़े शॉट लगाना शुरू किया। यह पिच बल्लेबाजी के लिए आसान नहीं थी और नए बल्लेबाज आते ही बड़े शॉट नहीं लगा पा रहे थे। पिछले मैच में तेजी से रन बनाने वाले कप्तान ऋषभ पंत भी इस मुकाबले में फंसे फंसे से नजर आए और मात्र 22 गेंदों में 26 रन बना सकें।
हालांकि जोश ने तेजी से रन बनाना जारी रखा और अब्दुल समद ने आते ही कुछ बड़े शॉट लगाकर टीम को बड़े स्कोर की तरफ ले गए। इसी बीच इंग्लिश ने इस सीजन एक और अर्धशतक पूरा कर लिया। उन्होंने 44 गेंदों में 72 रन बनाए।
अब्दुल समद ने दिया बढ़िया फिनिश
जोश इंग्लिश के आउट होने के बाद टीम को अच्छे स्कोर तक ले जाने की जिम्मेदारी अब्दुल समद ने ली। उन्होंने आखिरी ओवरों में लगातार बड़ी हिट लगाई। अर्शदीप के आखिरी ओवर में उन्होंने शुरुआती 3 गेंदों पर सिंगल लेने से मना कर दिया और अगली 3 गेंदों में 3 बाउंड्री लगाकर टीम को अच्छे स्कोर तक ले गए। लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 196 रन बनाए।
अब्दुल ने अंत में 20 गेंदों में 3 चौके और 3 छक्के की मदद से नाबाद 37 रन बनाए। पंजाब की तरफ से युज़वेंद्र चहल सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने अपने स्पेल में 25 रन देकर 2 विकेट लिए।
क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

