Year Ender 2024: भारतीय बैडमिंटन के लिए यह साल काफी निराशाजनक रहा है। क्यूंकि इस साल (Year Ender 2024) भारतीय महिला एकल खिलाड़ी पीवी सिंधू भी पदक नहीं जीत सकी थी। जबकि पुरुष एकल में भारतीय पुरुष एकल खिलाड़ी लक्ष्य सेन कांस्य पदक हासिल करने से चूक गए थे। तभी तो हम कह सकते है कि यह साल (Year Ender 2024) भारतीय बैडमिंटन के लिए काफी खराब रहा है।

साल 2024 जहां भारतीय क्रिकेट टीम के लिए अच्छा रहा है। वहीं भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ियों को इस साल (Year Ender 2024) काफी निराशा हाथ लगी है। तभी तो पेरिस ओलंपिक में बैडमिंटन में भारत का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था। वहीं इस स्पर्धा में भारतीय खिलाड़ी एक भी पदक हासिल नहीं कर सके थे। साल 2016 रियो ओलंपिक और टोक्यो 2020 में पदक जीतने वाली महिला एकल खिलाड़ी पीवी सिंधू भी पदक नहीं जीत सकी थीं। इसके अलावा पुरुष एकल में लक्ष्य सेन कांस्य पदक हासिल करने से चूक गए थे।
Year Ender 2024 सात्विक-चिराग ने इस साल छोड़ी अमिट छाप :-
इस साल भारतीय बैडमिंटन में सात्विकसाईराज रेंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारतीय जोड़ी ने अपनी अलग छाप छोड़ी है। इसके वाबजूद भी यह भारतीय जोड़ी पेरिस ओलंपिक से खाली हाथ लौटी थी। वहीं इस साल (Year Ender 2024) इस भारतीय जोड़ी के लिए अच्छा और बुरा दोनों समय रहा। इस साल यह जोड़ी चार फाइनल में पहुंची थी। जिनमें से दो खिताब जीते थे। तभी तो इनसे ऐतिहासिक ओलंपिक पदक की उम्मीद जगी।

इस साल पेरिस ओलंपिक में क्वार्टर फाइनल से बाहर होने के साथ ही भारतीय युगल जोड़ी का अभियान निराशा के साथ समाप्त हुआ था। इसके अलावा एशियाई खेलों के चैंपियन ने फ्रेंच ओपन सुपर 750 और थाईलैंड सुपर 500 में खिताब जीतकर दुनिया की शीर्ष जोड़ियों में अपना नाम दर्ज किया था। इसके अलावा इस साल (Year Ender 2024) यह जोड़ी मलेशिया सुपर 1000 और इंडिया सुपर 750 में उपविजेता भी रही। लेकिन इन आठ सालों में दूसरी बार ओलंपिक जीतने का उनका सपना पूरा नहीं हो पाया।
पीवी सिंधू ने इस साल जीता केवल सैयद मोदी खिताब :-
साल 2024 भारत की दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू के लिए काफी निराशाजनक रहा है। इसके अलावा उन्होंने अपने कोचिंग स्टाफ में कई बदलाव किए। इस साल (Year Ender 2024) वह महान बैडमिंटन खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण के मार्गदर्शन में ट्रेनिंग के लिए बंगलूरु चली गईं। वहीं इस साल उनका टूर्नामेंट के शुरुआती मुकाबलों में ही बाहर होने का सिलसिला जारी रहा।

जिसके चलते हुए उनकी फॉर्म और फिटनेस से संघर्ष भी उजागर हुआ। इस साल (Year Ender 2024) वह मलेशिया मास्टर्स के फाइनल में पहुंची थी। वहीं इस बार उनका तीसरा ओलंपिक पदक जीतने का सपना प्री क्वार्टर फाइनल में मिली हार से समाप्त हो गया। लेकिन इस साल सिंधू ने अपना सत्र सैयद मोदी इंटरनेशनल खिताब जीतकर समाप्त किया। इसके अलावा इस साल के अंत में वह परिणय सूत्र में भी बंध गई है।
इस साल ओलंपिक पदक से चूके थे लक्ष्य :-
भारतीय पुरुष एकल बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन के लिए यह साल अच्छा भी और निराशाजनक भी रहा है। क्यूंकि इस साल हुए पेरिस ओलंपिक में वह भारत के लिए एक उम्मीद की किरण थे। इस साल की शुरुआत में फ्रेंच ओपन और ऑल इंग्लैंड चैंपियंस के सेमीफाइनल तक के सफर ने उनकी खराब फॉर्म से वापसी कराई थी।

तभी तो इस साल उनकी फॉर्म ने पहले ओलंपिक पदक के सपने को जगा दिया। इसके अलावा (Year Ender 2024) वह इस बार ओलंपिक में कांस्य पदक मैच को हार गए। वहीं इसके वाबजूद उन्होंने सैयद मोदी इंटरनेशनल में खिताबी जीत से अपने सत्र का समापन किया।
Latest Cricket News in Hindi, Latest Football News in Hindi, Latest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।