ऑस्ट्रेलिया के स्टार खिलाड़ी डेविड वार्नर एक बड़े विवाद में फंस गए हैं। उनको इस मामले के लिए पुलिस ने पकड़ लिया है। वो फ़िलहाल पीएसएल से ब्रेक पर थे और इसी दौरान उनको पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया। तो चलिए जानते हैं कि क्या हैं पूरा मामला?
ड्रिंक एंड ड्राइव केस में पुलिस ने किया गिरफ़्तार
बता दें, कि रविवार रात को सिडनी में पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने वार्नर की गाड़ी को रोका। जिसके बाद उनका टेस्ट हुआ जिसमें पता चला कि उन्होंने शराब पी रखी थी और उनका अल्कोहल लेवल तय सीमा से ज्यादा था। इसके बाद पुलिस उन्हें थाने ले गई। अब इस मामले में उन्हें अगले महीने कोर्ट में पेश होना होगा।
Also Read: बांग्लादेश क्रिकेट में मैच फिक्सिंग ने मचाया बवाल! 7 बांग्लादेशी खिलाड़ियों पर लगा बैन
वार्नर का PSL में खेलना होगा मुश्किल
इस घटना का असर उनके क्रिकेट करियर पर भी पड़ सकता है। वार्नर PSL में कराची किंग्स के कप्तान थे, लेकिन उन्होंने पहले ही बीच में लीग छोड़ दी थी क्योंकि मैचों के बीच लंबा ब्रेक था और वो थोड़ा आराम करना चाहते थे। उन्हें इसके लिए टीम मैनेजमेंट से इजाजत भी मिली थी, लेकिन अब इस नए विवाद के बाद उनका PSL में वापस आना मुश्किल लग रहा है।
पाकिस्तान बोर्ड भी उठा सकता हैं सख्त कदम
साथ ही, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड भी इस मामले को गंभीरता से ले सकता है और उन पर कार्रवाई कर सकता है। आगे से खिलाड़ियों को इस तरह की छुट्टी देने के नियम भी सख्त हो सकते हैं। बता दें कि एक गलती की वजह से वार्नर की मुश्किलें बढ़ गई हैं और इसका असर उनके क्रिकेट करियर पर भी पड़ सकता है। अब वार्नर का आगे पाकिस्तान सुपर लीग के इस सीजन में खेलना मुश्किल लग रहा हैं।

