ICC Player of the Month: आईसीसी ने फरवरी 2025 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार युवा बल्लेबाज शुभमन गिल को प्लेयर ऑफ द मंथ चुना है। क्यूंकि पिछले ही महीने उन्होंने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में काफी शानदार प्रदर्शन किया था।

इस मामले में अब उन्होंने ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के स्टीव स्मिथ और न्यूजीलैंड के ग्लेन फिलिप्स को पछाड़ते हुए इस पुरस्कार को जीता है। भारत के इस युवा बल्लेबाज ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में बांग्लादेश के खिलाफ शतक भी लगाया था।
फरवरी में ऐसे थे गिल के आंकड़ें :-
भारत के युवा सलामी बल्लेबाज गिल ने फरवरी के महीने में 5 वनडे मुकाबले खेले। इन मुकाबलों में उन्होंने 101.50 की औसत और 94.19 की स्ट्राइक रेट से 406 रन बनाए थे। इससे पहले उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 3 मैच की वनडे सीरीज में गिल ने 87, 60 और 112 के स्कोर बनाए थे।

इसके चलते हुए उनको तब प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया था। इसके बाद उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के पहले मैच में ही 101 रन बनाए थे। इसके अलावा पाकिस्तान के खिलाफ उनके बल्ले से 46 रन निकले थे।
गिल को तीसरी बार मिला है ‘प्लेयर ऑफ द मंथ’ पुरस्कार :-
भारत के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने तीसरी बार ‘ICC प्लेयर ऑफ द मंथ’ का पुरस्कार जीता है। क्यूंकि इससे पहले उन्होंने साल 2023 के जनवरी और सितंबर के महीने में भी इस उपलब्धि को हासिल किया था।

अभी हाल ही में उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम के साथ चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया था। इस पूरे टूर्नामेंट में खेलते हुए उन्होंने 5 मुकाबले खेले थे। इन मुकाबलों में खेले हुए उन्होंने 47 की शानदार बल्लेबाजी औसत के साथ 188 रन बनाए थे। इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक (101) भी आया था। यह पुरस्कार उन्होंने ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के स्टीव स्मिथ और न्यूजीलैंड के ग्लेन फिलिप्स को पछाड़ते हुए जीता है।
महिलाओं में अलाना किंग बनीं ‘प्लेयर ऑफ द मंथ’ :-
इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम की स्पिन गेंदबाज अलाना किंग ने अपने ही देश की एनाबेल सदरलैंड और थाईलैंड महिला क्रिकेट टीम की थिपाचा पुथावोंग को पीछे छोड़ते हुए इस पुरस्कार को जीता है।

ऑस्ट्रेलिया की खिलाड़ी किंग ने महिलाओं की एशेज सीरीज में खेलते हुए इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ 46.4 ओवर गेंदबाजी की थी। इस दौरान उन्होंने 15 ओवर मेडन भी डाले थे। इसके अलावा इस बीच उन्होंने केवल 98 रन देते हुए 9 इंग्लिश बल्लेबाजों को आउट किया था।
Latest Cricket News in Hindi, Latest Football News in Hindi, Latest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।