IND vs ENG: ओवल टेस्ट मैच का फैसला आज खेल के अंतिम दिन आने वाला है। क्यूंकि चौथे दिन के आखिरी समय खराब मौसम के कारण मैच को समाप्त कर दिया गया था। लेकिन इस चौथे दिन का खेल खत्म होने के बाद इंग्लैंड के स्टार क्रिकेटर जो रूट ने एक ऐसी खबर दी है जिसको सुनकर भारतीय खेमे की टेंशन बढ़ गई है।
5वें दिन बढ़ने वाली है भारतीय टीम की टेंशन :-
JOE ROOT IN PRESS CONFERENCE:
"Chris Woakes in a huge amount of pain. We have seen this series – Pant batting with a broken foot, Woakes is ready to put body on the line for England". [Sahil Malhotra] pic.twitter.com/cHRMq1j2gF
— Johns. (@CricCrazyJohns) August 3, 2025
इंग्लैंड और भारत के बीच इस समय 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी टेस्ट मैच ओवल में खेला जा रहा है। वहीं भारतीय टीम को अगर इंग्लैंड के साथ खेली जा रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज को ड्रॉ कराना है तो हर हाल में ओवल टेस्ट मैच जीतना होगा। लेकिन पहले तो ऐसा लग रहा था कि इस मैच को जीतने के लिए भारतीय टीम को 3 ही विकेट लेने होंगे। क्यूंकि तब ऐसा लग रहा था कि क्रिस वोक्स बैटिंग करने नहीं आएंगे।

लेकिन अब दिन का खेल खत्म होने के बाद जो रूट ने बताया कि वोक्स बैटिंग करने आने वाले हैं। इसके चलते हुए अब इस खबर से भारतीय टीम की चिंता बढ़ गई है। क्यूंकि चौथे दिन के बाद हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में जो रूट से जब क्रिस वोक्स के बारे में पूछा गया था तो उन्होंने बताया कि, “क्रिस वोक्स बहुत दर्द में हैं। इससे पहले हमने इस सीरीज में देखा है, पंत टूटे पैर के साथ बल्लेबाजी कर चुके हैं। वहीं अब वोक्स इंग्लैंड के लिए पूरी जान लगाने को तैयार हैं।”
वोक्स के बल्लेबाजी रिकॉर्ड्स हैं शानदार :-
इंग्लैंड की टीम में वैसे तो क्रिस वोक्स एक पुछल्ले बल्लेबाज हैं। लेकिन उनके शानदार बल्लेबाजी रिकॉर्ड्स के चलते हुए भारतीय खेमे की चिंता बढ़ने वाली है। इस इंग्लिश बल्लेबाज ने 61 टेस्ट मैच खेले हैं। इनमें खेलते हुए उन्होंने 25.81 की बल्लेबाजी औसत से 2034 रन बनाए हैं। इस बीच उनके बल्ले से एक शतक और 7 अर्धशतक भी आए हैं।

इस बीच हम आपको बताते हैं कि भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे ओवल टेस्ट मैच में भारत को मैच जीतने के लिए 4 विकेट और लेने हैं। जबकि इंग्लैंड की टीम को मैच जीतने के लिए केवल 35 रन और बनाने हैं। वहीं अब वोक्स के बैटिंग रिकॉर्ड्स को देखकर यह कहना गलत नहीं होगा कि यह खिलाड़ी बतौर बल्लेबाज अपनी टीम को जीत दिलाने में काफी मदद कर सकता है।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

