IPL 2025 की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) का कैंप पूरी तरह से जोश में है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें ईशान किशन गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं। विकेटकीपर-बल्लेबाज के रूप में पहचान बनाने वाले ईशान इस बार ऑफ स्पिन फेंकते दिखे, जिसे देखकर अभिषेक शर्मा ने मजेदार कमेंट किया, “फिल्डर्स बाहर चले जाओ”
मुंबई इंडियंस ने किया रिलीज, SRH ने दिया मौका

ईशान किशन 2022 IPL मेगा ऑक्शन में ₹15.25 करोड़ में मुंबई इंडियंस के लिए गए थे, लेकिन 2025 सीजन से पहले MI ने उन्हें रिलीज कर दिया। मुंबई ने हार्दिक पांड्या, सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह, रोहित शर्मा और तिलक वर्मा को रिटेन करना सही समझा।
इसके बाद IPL 2025 ऑक्शन में सनराइजर्स हैदराबाद ने ईशान किशन को ₹11.25 करोड़ में खरीदा। हालांकि यह उनकी पिछली सैलरी से 26% कम है, लेकिन वह अब भी SRH के लिए एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी साबित हो सकते हैं।
ईशान किशन बने बॉलर
नेट प्रैक्टिस के दौरान ईशान किशन, जो आमतौर पर लेग स्पिन डालते हैं, इस बार ऑफ स्पिन डालते नजर आए। दिलचस्प बात यह रही कि उन्होंने एक विकेट भी ले लिया। इस दौरान अभिषेक शर्मा और बाकी SRH खिलाड़ियों के साथ उनकी मजेदार नोकझोंक फैंस को काफी पसंद आ रही है।
We got a new bowling pair in the camp! 👀🧡#PlayWithFire pic.twitter.com/6RKjqk84fw
— SunRisers Hyderabad (@SunRisers) March 14, 2025
अभिषेक शर्मा को SRH ने दिया तगड़ा इनाम
ईशान किशन के अलावा SRH ने अभिषेक शर्मा को ऑक्शन से पहले ही रिटेन कर लिया था। पिछले सीजन में ₹6.5 करोड़ पाने वाले अभिषेक को इस बार ₹14 करोड़ की सैलरी मिली, जो 115% की बढ़ोतरी है।
SRH कैंप में इस तरह की हल्की-फुल्की मस्ती IPL 2025 की तैयारियों को और मजेदार बना रही है। अब देखने वाली बात होगी कि क्या ईशान किशन वाकई गेंदबाजी में भी SRH के लिए कोई सरप्राइज पैकेज बन सकते हैं या यह सिर्फ नेट प्रैक्टिस तक ही सीमित रहेगा।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।