IPL 2025: आईपीएल 2025 में बदल सकती है इन 3 भारतीय ऑलराउंडर्स की तकदीर, सीधे टीम इंडिया में मिल सकती है एंट्री
IPL 2025: आईपीएल 2025 का सीजन भारत के तीन ऑलराउंडर्स के लिए काफी अहम साबित होने वाला है। क्यूंकि इस बार उनका शानदार प्रदर्शन उनको सीधे भारतीय टीम में एंट्री दिला सकता है।
IPL 2025: आईपीएल 2025 का सीजन भारत के तीन ऑलराउंडर्स के लिए काफी अहम साबित होने वाला है। क्यूंकि इस बार (IPL 2025) उनका शानदार प्रदर्शन उनको सीधे भारतीय टीम में एंट्री दिला सकता है। इस बार भारतीय टीम ने टी 20 विश्व कप 2024 का ख़िताब जीता था। वहीं अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड 2026 में होने वाले इसी फॉर्मेट के अगले विश्व कप के लिए नए तरीके से टीम इंडिया का निर्माण कर रहा है।
इसके अलावा जब से भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव बने है तो तब से टीम में अधिकांश युवा खिलाड़ियों को मौका दिया जा रहा है। इसके अलावा यह आईपीएल सदा से ही एक ऐसा मंच रहा है जिसमें बेहतर प्रदर्शन करते हुए सीधे टीम इंडिया में एंट्री मिल जाती है। तभी तो अब ऐसे में आईपीएल 2025 (IPL 2025) भी भारतीय टीम के 3 ऑलराउंडर्स के लिए काफी अहम होने वाला है। क्यूंकि इस बार अगर उनका प्रदर्शन अच्छा रहा तो उनके लिए भी टी 20 फॉर्मेट में दरवाजे फिर खुल सकते हैं
IPL 2025 दीपक हुड्डा :-
दीपक हुड्डा अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी और उपयोगी स्पिन गेंदबाजी के लिए जाने जाते है। इसके अलावा वह कई बार भारतीय टीम को अपनी गेंदबाजी और बल्लेबाजी से मैच भी जीता चुके हैं। लेकिन इसके अलावा अभी उनके फॉर्म में काफी गिरावट आई है। तभी तो अब वह भारतीय टीम के अलावा अब आईपील में भी दूसरी टीम का चक्कर लगा रहे है।
वहीं आईपीएल 2025 (IPL 2025) के सीजन में वह चेन्नई की टीम का हिस्सा है। इसके अलावा अगर इस बार उनका आईपीएल में प्रदर्शन अच्छा रहा तो वह भारतीय टीम में दोबारा से आ सकते है। इसके अलावा 1 फरवरी 2023 को अपना आखिरी टी 20 खेलने वाले दीपक हुड्डा ने 21 मैचों में 1 शतक सहित 368 रन बनाने के साथ ही 6 विकेट लिए हैं।
दीपक चाहर :-
क्रिकेट की दुनिया में एक समय में दीपक चाहर को हार्दिक पांड्या के विकल्प के रुप में देखा जाता था। लेकिन वह बार – बार चोटिल हो जाते है। जिसके चलते हुए उनका करियर काफी प्रभावित हुआ है। इसके अलावा अभी वह फिलहाल टीम से बाहर चल रहे है। इस समय वह किसी भी फॉर्मेट में टीम का हिस्सा नहीं है।
इसके अलावा दीपक चाहर तेज गेंदबाजी के साथ ही निचले क्रम में उपयोगी बल्लेबाज भी कर लेते हैं। वहीं यह तेज गेंदबाज लाफ़ी लम्बे समय तक चेन्नई की टीम का हिस्सा भी रह चुका है। लेकिन इस बार के ऑक्शन में दीपक को मुंबई ने 9.75 करोड़ में खरीदा। इसके अलावा अगर इस बार वह (IPL 2025) गेंद और बल्ले से प्रभावित कर सकते है तो शायद वह टी 20 फॉर्मेट में भारतीय टीम में अपनी वापसी करा सकते हैं। उन्होंने अपना अंतिम टी 20 दिसंबर 2023 में खेला था।
वेंकटेश अय्यर :-
वेंकटेश अय्यर टॉप ऑर्डर के विस्फोटक बल्लेबाज और मध्यम गति के तेज गेंदबाज हैं। लेकिन उनको भारतीय टीम में खेलने के बहुत कम मौके मिले है। वहीं इस बार के ऑक्शन में उनको केकेआर ने 23.75 करोड़ में खरीद कर इस सीजन का तीसरा और ओवरऑल चौथा सबसे महंगा खिलाड़ी बना दिया है।
इसके अलावा यह खिलाडी केकेआर की टीम के लिए काफी लंबे समय से खेल रहे हैं। इस दौरान खेलते हुए उन्होंने (IPL 2025) इस टीम के लिए काफी शानदार प्रदर्शन भी किया है। वहीं अगर उनको इस बार भारतीय टीम में जगह बनानी है तो उनको आईपीएल 2025 (IPL 2025) के सीजन में काफी शानदार प्रदर्शन करना होगा। इसके अलावा उन्होंने अभी तक भारतीय टीम के लिए 9 टी 20 में खेलते हुए 133 रन बनाए है। जबकि इसके अलावा उन्होंने 5 विकेट भी लिए है। उन्होंने अपना आखिरी टी20 मैच 27 फरवरी 2022 को खेला था।
Latest Cricket News in Hindi, Latest Football News in Hindi, Latest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।