IPL 2025: सऊदी अरब में ही क्यों आयोजित हो रहा है आईपीएल 2025 का मेगा ऑक्शन, जानिए वजह

IPL 2025: इस बार आईपीएल 2025 का मेगा ऑक्शन सऊदी अरब के जेद्दाह शहर में आयोजित हो रहा है। इस बार यह आयोजन 24 और 25 नवंबर यानी दो दिनों तक चलेगा। वहीं यह दूसरी बार है जब आईपीएल का ऑक्शन भारत से बाहर हो रहा है।

Google News Sports Digest Hindi

IPL 2025: आईपीएल 2025 का सीजन शुरू होने में अब कुछ ही महीने बचे है। वहीं इस बार आईपीएल 2025 (IPL 2025) का मेगा ऑक्शन सऊदी अरब के जेद्दाह शहर में आयोजित हो रहा है। इस बार यह आयोजन 24 और 25 नवंबर यानी दो दिनों तक चलेगा। वहीं यह दूसरी बार है जब आईपीएल (IPL 2025) का ऑक्शन भारत से बाहर हो रहा है।

IPL 2025: Know how much money is in each team's purse before the mega auction
Ipl-2025-Mega Auction/Getty Images

वहीं अब ऐसे में कई लोगों के मन में एक सवाल आ रहा है कि आखिर सऊदी अरब में ही मेगा ऑक्शन (IPL 2025) का आयोजन क्यों हो रहा है। इसकी वजह भी काफी दिलचस्प बताई गई है। वहीं अब हम काफी यकीन से कह सकते है कि 99 फीसदी लोग उसके बारे में नहीं जानते होंगे।

IPL 20255 का मेगा ऑक्शन है काफी अहम :-

रिटेंशन लिस्ट आने के बाद अब इस होने वाले मेगा ऑक्शन (IPL 2025) के लिए सभी 10 फ्रेंचाइजी ने अपनी कमर कस चुकी हैं। क्यूंकि ये सभी अपने बजट के अनुसार ही इस बार अच्छे से अच्छे खिलाड़ी को खरीदना चाहती हैं। तभी तो अब ये सभी टीमें युद्धस्तर पर प्लानिंग में जुटी हुई हैं।

IPL 2025: आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में इन 5 विकेटकीपरों पर जमकर बरसेगा पैसा
image source vis getty images

वहीं सभी फ्रेंचाइजी के लिए मेगा ऑक्शन कई मायनों में काफी अहम होता है। क्यूंकि इसी के चलते हुए ये सभी फ्रेंचाइजी अगले तीन साल के लिए खिलाड़ियों को खरीद कर एक मजबूत टीम को बनाती हैं। इसके अलावा सभी क्रिकेट प्रेमी भी इस मेगा ऑक्शन पर अपनी नजर लगाए रहते है। क्यूंकि इसके चलते हुए वो सभी ये जानने की कोशिश करते है कि उनका पसंदीदा क्रिकेटर किस टीम के साथ जुड़ता है।

कितने खिलाड़ियों ने कराया मेगा ऑक्शन के लिए रजिस्ट्रेशन :-

सम्बंधित खबरें

आईपीएल मेगा ऑक्शन 2025 (IPL 2025) को लेकर इस बार विदेशी खिलाड़ियों ने बड़ी संख्या में अपना रजिस्ट्रेशन कराया है। इस बार आपको यह जानकर काफी हैरानी होगी कि एक या दो नहीं बल्कि 16 देशों के 409 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है।

IPL 2025: आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में इन 3 भारतीय स्टार प्लेयर्स को नहीं मिलेगा कोई खरीरदार
IPL 2025 Mega Auction

इस बार सबसे ज्यादा 91 दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ियों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है। वहीं इस टीम के बाद दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के 76 खिलाड़ी, तीसरे नंबर पर इंग्लैंड के 52 खिलाड़ी, चौथे नंबर पर वेस्ट इंडीज के 33 खिलाड़ियों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है। वहीं इसके अलावा कुछ अन्य देशों के खिलाड़ी भी मेगा ऑक्शन में शामिल हैं। इसके अलावा इस (IPL 2025) बार 1165 भारतीय खिलाड़ियों ने भी मेगा ऑक्शन के लिए अपना रजिस्ट्रेशन कराया है।

सऊदी अरब में ही क्यों हो रहा मेगा ऑक्शन :-

यह दूसरी बार ही है जब भारतीय खिलाड़ियों की नीलामी भारत से बाहर हो रही है। वहीं इससे पहले पिछली बार खिलाड़ियों की नीलामी दुबई के कोका-कोला एरेना में हुई थी। इसके अलावा इस बार आईपीएल मेगा ऑक्शन (IPL 2025) सऊदी अरब के जेद्दाह में हो रही है। क्यूंकि इसकी वजह है सऊदी अरब आईपीएल में खासा रूचि दिखा रहा है। इसके अलावा इस देश को इस खेल में बड़ा अवसर दिख रहा है।

IPL 2025: BCCI May Soon Issue Retention Policy Regarding IPL 2025 Mega Player Auction
IPL 2025: BCCI May Soon Issue Retention Policy Regarding IPL 2025 Mega Player Auction / getty image

वहीं इससे पहले सऊदी कंपनी अरामको भी आईपीएल के प्रायोजकों में से एक थी। लेकिन बाद में इस कंपनी ने आईपीएल (IPL 2025) से अपनी साझेदारी को खत्म कर दिया था। वहीं एक मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सऊदी अरब अब इंडियन प्रीमियर लीग में इन्वेस्ट करने के लिए इच्छुक है।

Mega Auction IPL 2025: आईपीएल 2025 के लिए फ्रेंचाइजी इस खिलाड़ी पर लगा सकती हैं करोड़ों की बोली, आईपीएल डेब्यू था कमाल का प्रदर्शन 
Mega Auction IPL 2025 / GETTY IMAGE

लेकिन आईपीएल की संरचना में तकनीकी और कानूनी जटिलताओं के कारण इस मोर्चे पर इन दोनों के बीच अभी तक कोई काम नहीं हो पाया है। इसके अलावा सऊदी अरब में होने वाली आईपीएल नीलामी से ये मैसेज जरूर जाता है कि इस देश की किसी न किसी रूप में क्रिकेट के स्टैकहोल्डर्स की नजर में है।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More