IPL 2025 में गुजरात टाइटंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मुकाबला रोमांच से भरपूर रहा, लेकिन असली ड्रामा तब हुआ जब शुभमन गिल का रनआउट हुआ। 76 रनों की शानदार पारी खेलने के बाद जैसे ही गिल आउट दिए गए, मैदान पर बहस, गुस्सा और विवाद की आग लग गई।
गिल की क्लासिक बैटिंग से गुजरात ने रखा 225 का पहाड़ जैसा स्कोर

गुजरात टाइटंस की ओर से कप्तान शुभमन गिल ने एक बार फिर अपने क्लास की झलक दिखाई। सिर्फ 38 गेंदों में 10 चौके और 2 छक्कों की मदद से गिल ने 76 रनों की तूफानी पारी खेली। मैदान के चारों ओर स्ट्रोक्स बिखेरते हुए गिल ने SRH के बॉलर्स की बखिया उधेड़ दी। टीम ने 20 ओवर में 224 रन जड़ दिए।
13वें ओवर में हुआ विवाद
मैच का सबसे चर्चित पल आया 13वें ओवर की आखिरी गेंद पर आया जब जीशान अंसारी की गेंद को जोस बटलर ने लेग साइड में खेलकर रन के लिए दौड़ लगाई। नॉन-स्ट्राइकर एंड से शुभमन गिल भी दौड़े, लेकिन जैसे ही विकेटकीपर हेनरिक क्लासेन को थ्रो मिला, उसने स्टंप्स को हिट करने की कोशिश की।
यहीं सस्पेंस शुरू होता है, पहले लाइट्स जलीं, फिर गेंद स्टंप से लगी। लेकिन सवाल ये उठा कि क्या स्टंप पहले क्लासेन के दस्ताने से टच हुए या गेंद से?
Out or Not Out? 😐
ನಿಮ್ಮ ಅಭಿಪ್ರಾಯ ಕಮೆಂಟ್ ಮಾಡಿ. ✍
📺ವೀಕ್ಷಿಸಿ | TATA IPL 2025 | #GTvSRH | LIVE NOW | ನಿಮ್ಮ JioHotstar & Star Sports ಕನ್ನಡದಲ್ಲಿ.#IPLOnJioStar #TATAIPL #IPL2025 pic.twitter.com/ncLZHSCLoz
— Star Sports Kannada (@StarSportsKan) May 2, 2025
नियम क्या कहते हैं और थर्ड अंपायर ने क्या किया?
अगर विकेट पहले दस्ताने से छुए जाते हैं और फिर गेंद से और बल्लेबाज क्रीज में होता है, तो वो नॉटआउट माना जाता है। लेकिन थर्ड अंपायर ने ये वेनिफिट ऑफ डाउट न देकर गिल को आउट करार दिया।
ये फैसला गिल को कतई रास नहीं आया। आउट होने के बाद जब वह डगआउट लौट रहे थे, तभी उनका आमना-सामना थर्ड अंपायर से हुआ और यहीं हुआ IPL 2025 का अब तक का सबसे गर्मागर्म टकराव।
Shubman Gill was ready to throw punches. pic.twitter.com/7SVLzoGwJZ
— Silly Point (@FarziCricketer) May 2, 2025
थर्ड अंपायर से भिड़े गिल, गुस्से में दिखे कप्तान
थर्ड अंपायर से आमने-सामने बहस करते शुभमन गिल का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। उन्होंने हाथ के इशारे से बताया कि वह क्रेज के अंदर थे और थर्ड अंपायर का डिसीजन गलत था। ये बहस कुछ सेकंड चली, लेकिन इमोशन इतना था कि हर क्रिकेट फैन का दिल चीर गया।
Shubman Gill went straight to the officials after the controversial decision, no wonder Gujarat Titans is at last in Fair play award 😂 pic.twitter.com/CtymVQJujE
— 💙 (@xyvayu) May 2, 2025
फैंस ने किया गिल का समर्थन, सोशल मीडिया पर फूटा गुस्सा
गिल को आउट दिए जाने के बाद ट्विटर और इंस्टाग्राम पर क्रिकेट फैंस ने थर्ड अंपायर को आड़े हाथों लिया। #JusticeForGill और #NotOut ट्रेंड करने लगे। हर कोई यही कह रहा है “शुभमन गिल नॉटआउट थे!”
IPL में अब हर रन, हर डिसीजन की कीमत भारी है
IPL 2025 जैसे टाइट टूर्नामेंट में इस तरह के डिसीजन गेम का रुख मोड़ सकते हैं। शुभमन गिल जैसे बड़े खिलाड़ी को इस तरह आउट करना सिर्फ विवाद नहीं, बल्कि भावनाओं से भी जुड़ गया है।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।