Nitish Kumar Reddy: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का चौथा टेस्ट मैच मेलबर्न में खेला जा रहा है। तभी तो इस बॉक्सिंग डे टेस्ट में भारत के युवा ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी (Nitish Kumar Reddy) ने ऐतिहासिक शतक ठोक डाला है। वहीं इस समय भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉक्सिंग डे टेस्ट एमसीजी में खेला जा रहा है।

इस मैच के तीसरे दिन भारत के 21 साल के युवा ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी (Nitish Kumar Reddy) ने अपना पहला टेस्ट शतक ठोक दिया है। तीसरे दिन के स्टंप्स होने तक वह 105 रन पर नाबाद खेल रहे हैं। भारतीय युवा बल्लेबाज ने 171 गेंद पर अपना शतक लगाया। अपनी इस शतकीय पारी में उन्होंने 10 चौके और 1 छक्का भी लगाया। वहीं भारतीय टीम ने तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक 9 विकेट खोकर 358 रन बना लिए है। इस बीच अपनी पारी में उन्होंने कुछ खास रिकॉर्ड भी बनाए हैं। आइए जानते है उन्होंने कौन से रिकॉर्ड बनाए।
Nitish Kumar Reddy नंबर 8 पर शतक लगाने वाले पहले भारतीय :-

ऑस्ट्रेलिया की धरती पर नंबर 8 पर शतक लगाने वाले नीतीश कुमार रेड्डी (Nitish Kumar Reddy) पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। वहीं इससे पहले सबसे बड़े स्कोर का रिकॉर्ड अनिल कुंबले के नाम पर था। उन्होंने तब खेलते हुए 87 रन बनाए थे।
सेना देशों में नंबर 8 पर शतक लगाने वाले टेस्ट में बने चौथे भारतीय :-

भारतीय युवा ऑल राउंडर नीतीश कुमार रेड्डी (Nitish Kumar Reddy) सेना देशों में नंबर 8 पर शतक लगाने वाले टेस्ट में अब चौथे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। वहीं उनसे पहले इस कारनामे को भारत की तरफ से कपिल देव, अजीत अगरकर और अनिल कुंबले ने किया था।
ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट शतक जड़ने वाले तीसरे सबसे युवा भारतीय :-
ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट क्रिकेट में शतक जड़ने वाले सबसे युवा भारतीय बल्लेबाज का रिकॉर्ड गॉड ऑफ़ क्रिकेट कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के नाम है। तब उन्होंने यह कारनामा केवल 18 साल और 256 दिन में कर दिया था।

उनके बाद इस मामले में दूसरे नंबर पर ऋषभ पंत का नाम आता हैं। उन्होंने 21 साल और 92 दिन की उम्र में ऑस्ट्रेलिया में पहली बार टेस्ट शतक लगाया था। वहीं अब नीतीश कुमार रेड्डी इस मामले में तीसरे नंबर पर आ गए है। उन्होंने 21 साल और 216 दिन की उम्र में ऑस्ट्रेलिया में पहला टेस्ट शतक ठोक डाला है।
8वें विकेट के लिए टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया में भारत के लिए दूसरी सबसे बड़ी पार्टनरशिप :-
ऑस्ट्रेलिया की धरती पर भारत के लिए दूसरी सबसे बड़ी 8वें विकेट के लिए पार्टनरशिप का रिकॉर्ड अब नीतीश कुमार रेड्डी (Nitish Kumar Reddy) और वाशिंगटन सुंदर के नाम हो गया है।

क्यूंकि अब इन दोनों ने मेलबर्न टेस्ट में खेलते हुए 127 रन जोड़े है। लेकिन इस मामले में टॉप पर सचिन तेंदुलकर और हरभजन सिंह की जोड़ी आती है। उन्होंने साल 2008 सिडनी टेस्ट में 129 रन की पार्टनरशिप की थी।
Latest Cricket News in Hindi, Latest Football News in Hindi, Latest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।