WPL 2025: वुमेंस प्रीमियर लीग 2025 की सभी टीमें, कार्यक्रम, इतिहास और अन्य सभी जानकारी
WPL 2025: विमेंस प्रीमियर लीग के तीसरे संस्करण की शुरुआत आगामी 14 फरवरी से होने वाली है।

WPL 2025: विमेंस प्रीमियर लीग (WPL 2025) के तीसरे संस्करण की शुरुआत आगामी 14 फरवरी से होने वाली है। इस बार लीग (WPL 2025) की शुरुआत मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात जायंट्स के बीच खेले जाने वाले मुकाबले से हो जाएगी।

इस बार (WPL 2025) यह तीसरा संस्करण वडोदरा, बेंगलुरु, लखनऊ और मुंबई के मैदानों पर खेला जाने वाला है। वहीं इस लीग (WPL 2025) का फाइनल मुकाबला 15 मार्च को खेला जाएगा। चलिए इस बीच विमेंस प्रीमियर लीग 2025 (WPL 2025) की सभी टीमें, शेड्यूल, इतिहास और अन्य सभी अहम जानकारियों के बारे में जान लेते हैं।
WPL 2025 ऐसा है रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का पूरा स्क्वाड :-

आरसीबी की टीम ने इस बार बेंगलुरु में हुई (WPL 2025) नीलामी में प्रेमा के साथ-साथ जोशिता वीजे, राघवी बिस्ट और जगरवी पवार को भी नीलामी में खरीदा था। वहीं इससे पहले इस टीम ने (WPL 2025) स्मृति मंधाना (कप्तान), सब्बीनेनी मेघना, ऋचा घोष, एलिस पेरी, जॉर्जिया वेरेहम, श्रेयंका पाटिल, आशा शोभना, सोफी डिवाइन, रेनुका सिंह, सोफी मोलिनेक्स, एकता बिष्ट, केट क्रॉस, कनिका आहूजा और डैनी व्याट को रिटेन किया था।
ऐसा है UPW और GG का पूरा स्क्वाड :-
यूपी वारियर्स :- एलिसा हीली (कप्तान), अंजलि सरवानी, दीप्ति शर्मा, ग्रेस हैरिस, किरण नवगिरे, राजेश्वरी गायकवाड़, श्वेता सहरावत, सोफी एक्लेस्टोन, ताहलिया मैक्ग्रा, वृंदा दिनेश, साइमा ठाकोर, पूनम खेमनार, गौहर सुल्ताना, चमारी अथापथु, उमा छेत्री, अरुशी गोयल, क्रांति गौड़, अलाना किंग।

गुजरात जायंट्स :- एशले गार्डनर, बेथ मूनी (कप्तान), दयालन हेमलता, हरलीन देयोल, लौरा वोल्वार्ड्ट, शबनम शकील, तनुजा कंवेर, फोएबे लिचफील्ड, मेघना सिंह, काशवी गौतम, प्रिया मिश्रा, मन्नत कश्यप, भारती फुलमाली, सयाली सतघरे, डींड्रा डोटिन, सिमरन शेख, डेनिएल गिब्सन और प्रकाशिका नाइक।
यह है MI और DC की टीम का पूरा स्क्वाड :-
मुंबई इंडियंस :- अमनजोत कौर, अमेलिया केर, क्लो ट्रायॉन, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), हेले मैथ्यूज, जिन्तिमनी कलिता, नताली साइवर, पूजा वस्त्रकार, साइका इशाक, यास्तिका भाटिया, शबनीम इस्माइल, अमनदीप कौर, एस सजना, कीर्तन बालकृष्ण, नादिन डी क्लार्क, जी कमलिनी, संस्कृति गुप्ता और अक्षिता माहेश्वरी।

दिल्ली कैपिटल्स :- एलिस कैप्सी, अरुंधति रेड्डी, जेमिमाह रोड्रिग्स, जेस जोनासेन, मारिजन कप, मेग लैनिंग (कप्तान), मिन्नू मणि, राधा यादव, शफाली वर्मा, शिखा पांडे, स्नेहा दीप्ति, तानिया भाटिया, तितास साधु, एनाबेल सदरलैंड, नंदिनी कश्यप, एन चरणी, सारा ब्राइस, निकी प्रसाद।
14 फरवरी से शुरू होंगे वडोदरा के सभी मुकाबले :-
14 फरवरी: गुजरात जायंट्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, वडोदरा
15 फरवरी: मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स, वडोदरा
16 फरवरी: गुजरात जायंट्स बनाम यूपी वॉरियर्स, वडोदरा
17 फरवरी: दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, वडोदरा
18 फरवरी: गुजरात जायंट्स बनाम मुंबई इंडियंस, वडोदरा
19 फरवरी: यूपी वॉरियर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, वडोदरा
21 फरवरी से शुरू होने बेंगलुरु के सभी मैच :-
21 फरवरी: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम मुंबई इंडियंस, बेंगलुरु
22 फरवरी: दिल्ली कैपिटल्स बनाम यूपी वॉरियर्स, बेंगलुरु
24 फरवरी: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम यूपी वॉरियर्स, बेंगलुरु
25 फरवरी: दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात जायंट्स, बेंगलुरु
26 फरवरी: मुंबई इंडियंस बनाम यूपी वॉरियर्स, बेंगलुरु
27 फरवरी: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात जायंट्स, बेंगलुरु
28 फरवरी: दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस, बेंगलुरु
1 मार्च: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स, बेंगलुरु
3 मार्च से शुरू होंगे लखनऊ के सभी मैच :-
3 मार्च: यूपी वारियर्स बनाम गुजरात जायंट्स, लखनऊ
6 मार्च: यूपी वारियर्स बनाम मुंबई इंडियंस, लखनऊ
7 मार्च: गुजरात जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, लखनऊ
8 मार्च: यूपी वारियर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, लखनऊ
10 मार्च से शुरू होंगे मुंबई के सभी मुकाबले :-
10 मार्च: मुंबई इंडियंस बनाम गुजरात जायंट्स, मुंबई
11 मार्च: मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मुंबई
13 मार्च: एलिमिनेटर, मुंबई
15 मार्च: फाइनल मुकाबला, मुंबई

वहीं इस बार विमेंस प्रीमियर लीग के तीसरे संस्करण के सभी मुकाबले 4 जगहों पर खेले जाने हैं। इनमें से इस बार वडोदरा में 6 मैच, बेंगलुरु में 8 मैच, लखनऊ में 4 मैच और इसके बाद मुंबई में 4 मैच खेले जाएंगे। जबकि इस लीग में 14 फरवरी से 11 मार्च तक लीग स्टेज के 20 मुकाबले खेले जाने वाले हैं। ये सभी मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से शुरू होंगे।
अभी तक MI और RCB ने जीता है एक-एक खिताब :-
विमेंस प्रीमियर लीग में साल 2024 का खिताब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने जीत कर अपने नाम किया था। तब यह फाइनल मुकाबला अरुण जेटली स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स की टीम के बीच खेला गया था। बेंगलुरु की टीम ने इस फाइनल मुकाबले को 8 विकेट से जीत लिया था। दिल्ली कैपिटल्स की टीम तब लगातार दूसरे सीजन में इसकी उपविजेता रही थी।

इससे पहले साल 2023 में इस लीग के फाइनल मुकाबले में मुंबई इंडियंस की महिला टीम ने दिल्ली की टीम को 7 विकेट से हराया था। तब उस फाइनल मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली की टीम ने 9 विकेट के नुकसान पर केवल 131 रन ही बनाए थे। वहीं इस लक्ष्य को मुंबई की टीम ने केवल 3 विकेट खोकर ही हासिल कर लिया था।
Latest Cricket News in Hindi, Latest Football News in Hindi, Latest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।