GGW vs UPW Fantasy 11 Prediction: वीमेंस प्रीमियर लीग 2025 (WPL 2025) के तीसरे मुकाबले में गुजरात जायंट्स और यूपी वॉरियर्ज़ की टीमें आमने-सामने होंगी। इस मुकाबले में यूपी अपने अभियान की मजबूत शुरुआत करना चाहेगी, जबकि गुजरात की नजरें पिछली बड़ी हार से उबरते हुए जीत दर्ज करने पर होगी। ऐसे में फैंटेसी टीम बनाने वाले खिलाड़ियों के लिए यह एक शानदार मौका हो सकता है।
यदि आप किसी फैंटेसी प्लेटफॉर्म पर खुद की टीम बनाकर बड़ी रकम जीतना चाहते हैं, तो यहाँ पर दिए गए सुझाव और जानकारी आपके लिए बेहद ही काम आ सकते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको GGW vs UPW Fantasy 11 Prediction और साथ ही इस मैच से संबंधित सभी जरूरी जानकारी देने जा रहे हैं।
गुजरात जायंट्स बनाम यूपी वॉरियर्ज़ मैच का संक्षिप्त विवरण
टूर्नामेंट: WPL 2025
मैच: गुजरात जायंट्स बनाम यूपी वॉरियर्स, वीमेंस प्रीमियर लीग 2025 का तीसरा मैच
तारीख और दिन: 16 फरवरी 2025, रविवार
समय: भारतीय समयानुसार शाम 07:30 बजे से
स्थान: कोटाम्बी स्टेडियम, वडोदरा
GGW vs UPW: कोटाम्बी स्टेडियम वडोदरा पिच रिपोर्ट
वडोदरा के कोटाम्बी क्रिकेट स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है, लेकिन मैच की शुरुआत में तेज गेंदबाजों को स्विंग और सीम मूवमेंट से मदद मिल सकती है। जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ता है, पिच बल्लेबाजी के लिए आसान हो जाती है, जिससे बड़े स्कोर बनने की संभावना रहती है।
इसके अलावा, दूसरी पारी में स्पिन गेंदबाजों को पिच से एक्स्ट्रा टर्न मिल सकता है, जिससे रन बनाना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 164 रन है, जबकि दूसरी पारी का औसत स्कोर 159 रन रहा है।
ऐतिहासिक रूप से, इस मैदान पर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों का जीत प्रतिशत 54% है, जबकि पीछा करने वाली टीमों का जीत प्रतिशत 46% रहा है।
WPL 2025 में इस मैदान पर अब तक दो मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें दोनों ही मैचों में दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम को जीत मिली है। पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात जायंट्स (201/7) के खिलाफ 202 रनों का टारगेट मात्र चार विकेट खोकर ही चेज कर लिया था, जो WPL इतिहास का सबसे बड़ा रन चेज भी है।
इसके अलावा, दूसरे मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस (164/10) के खिलाफ 165 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए अंतिम गेंद पर 2 विकेट से जीत हासिल की थी।
GGW vs UPW: मौसम की रिपोर्ट
गुजरात जायंट्स और यूपी वॉरियर्स के बीच खेले जाने वाले मैच के दौरान मौसम बिल्कुल साफ रहेगा। मैच के बीच बारिश की कोई संभावना नहीं है और तापमान 23-25℃ के बीच रहेगा। हल्की नमी मौजूद रहेगी, जिससे तेज गेंदबाजों को स्विंग मिल सकती है।
GGW vs UPW: संभावित प्लेइंग XI
गुजरात जायंट्स संभावित प्लेइंग 11: बेथ मूनी (विकेटकीपर), लौरा वुल्फार्ट, हरलीन देओल, एश्ले गार्डनर (कप्तान), डिएंड्रा डॉटिन, दयालन हेमलता, सिमरन शेख, तनुजा कंवर, सयाली सतघरे, प्रिया मिश्रा, काश्वी गौतम।
यूपी वॉरियर्स संभावित प्लेइंग 11: चमारी अटापट्टू, किरण नावगिरे, श्वेता सेहरावत, दीप्ति शर्मा (कप्तान), ताहलिया मैक्ग्रा, ग्रेस हैरिस, सोफी एक्लेस्टोन, राजेश्वरी गायकवाड़, अलाना किंग, उमा छेत्री (विकेटकीपर), अंजलि सरवानी।
GGW vs UPW Fantasy 11 Prediction (Team 1):
विकेटकीपर: Beth Mooney
बल्लेबाज: Laura Wolvaardt, Kiran Navgire, Harleen Deol
ऑलराउंडर: Ashleigh Gardner, Deepti Sharma, Grace Harris
गेंदबाज: Sophie Ecclestone, Rajeshwari Gayakwad, Tanuja Kanwer, Meghna Singh
कप्तान: Ashleigh Gardner
उप-कप्तान: Deepti Sharma
GGW vs UPW Fantasy 11 Prediction (Team 2):
विकेटकीपर: Beth Mooney
बल्लेबाज: Laura Wolvaardt, Kiran Navgire, Shweta Sehrawat
ऑलराउंडर: Ashleigh Gardner, Deepti Sharma, Grace Harris, Tahlia McGrath
गेंदबाज: Sophie Ecclestone, Rajeshwari Gayakwad, Saika Ishaque
कप्तान: Deepti Sharma
उप-कप्तान: Beth Mooney
Latest Cricket News in Hindi, Latest Football News in Hindi, Latest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरें पाने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

