Highest partnerships for Women’s Premier League: महिला प्रीमियर लीग (WPL) ने बहुत कम समय में महिला क्रिकेट को नई पहचान दिलाई है। हाई-स्कोरिंग मुकाबले, रोमांचक पल और शानदार बल्लेबाज़ी ने इस टूर्नामेंट को बेहद लोकप्रिय बना दिया है। जब भी WPL में दो बल्लेबाज़ लंबे समय तक क्रीज़ पर टिक जाती हैं, तो नए रिकॉर्ड बनना लगभग तय होता है। इस आर्टिकल में हम आपको WPL की टॉप 5 सबसे बड़ी साझेदारियों के बारे में बताएंगे, जिन्होंने मैच का रुख बदल दिया।
ये हैं अब तक के WPL इतिहास में सबसे बड़ी साझेदारी करने वाली टॉप 5 जोड़ी
5. नैट स्किवर-ब्रंट और हेले मैथ्यूज़- 133 रन
मुंबई इंडियंस महिला बनाम यूपी वॉरियर्स महिला, बेंगलुरु, 26 फरवरी 2025
मुंबई इंडियंस की स्टार ऑलराउंडर जोड़ी नैट स्किवर-ब्रंट और हेले मैथ्यूज़ ने दूसरे विकेट के लिए 133 रनों की अहम साझेदारी की। दोनों खिलाड़ियों की खास बात यह रही कि वे हालात के अनुसार खेल को संभालने में माहिर हैं। इस साझेदारी ने MI को मज़बूत स्थिति में पहुँचा दिया था।
4. देविका वैद्य और एलिसा हीली- 139* रन
यूपी वॉरियर्स महिला बनाम RCB महिला, ब्रेबोर्न, 10 मार्च 2023
यूपी वॉरियर्स की ओर से देविका वैद्य और एलिसा हीली ने पहले विकेट के लिए 139 रनों की नाबाद साझेदारी कर चुकी हैं। इस पारी में हीली का अनुभव साफ नज़र आया, जबकि देविका वैद्य के लिए यह प्रदर्शन उनके करियर के सबसे खास पलों में से एक रहा।
3. लॉरा वोल्वार्ड्ट और बेथ मूनी- 140 रन
गुजरात जायंट्स महिला बनाम RCB महिला, दिल्ली, 6 मार्च 2024
दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में गुजरात जायंट्स की ओर से लॉरा वोल्वार्ड्ट और बेथ मूनी ने पहले विकेट के लिए 140 रनों की शानदार साझेदारी की। वोल्वार्ड्ट की शानदार स्ट्रोक प्ले और मूनी की भरोसेमंद बल्लेबाज़ी ने टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई। यह साझेदारी इनकी तकनीक को दर्शाता हैं।
2. शेफाली वर्मा और जेस जॉनासन- 146* रन
दिल्ली कैपिटल्स महिला बनाम RCB महिला, बेंगलुरु, 1 मार्च 2025
दिल्ली कैपिटल्स की मजबूती एक बार फिर देखने को मिली, जब शैफाली वर्मा और जेस जॉनासन ने दूसरे विकेट के लिए 146 रनों की नाबाद साझेदारी की। इस साझेदारी में आक्रामक खेल के साथ बेहतरीन तालमेल भी दिखा। अंत तक विकेट न गिरने के कारण DC एक बड़ा स्कोर खड़ा करने में सफल हुई। इस पारी के बदौलत DC-w की टीम ने इस मैच को 9 विकेट से जीत लिया था।
1. शेफाली वर्मा और मेग लैनिंग- 162 रन
दिल्ली कैपिटल्स महिला बनाम RCB महिला, ब्रेबोर्न, 5 मार्च 2023
WPL इतिहास की सबसे बड़ी साझेदारी शैफाली वर्मा और मेग लैनिंग ने दर्ज की। RCB के खिलाफ इस मुकाबले में दोनों ने पहले विकेट के लिए 162 रनों की जबरदस्त भागीदारी निभाई। शेफाली और लैनिंग की सधी हुई बल्लेबाज़ी ने विपक्षी गेंदबाज़ों को पूरी तरह दबाव में डाल दिया था। यह साझेदारी लीग के पहले सीज़न में आई और WPL के स्तर को दिखता है।

