FIH Pro League: भारतीय महिला हॉकी टीम को भी एफआईएच प्रो लीग मैच में ऑस्ट्रेलिया की महिला हॉकी टीम ने अंतिम मिनट में गोल करते हुए 2-1 से हरा दिया है। इसके अलावा यह भारतीय महिला हॉकी टीम की ऑस्ट्रेलिया की महिला हॉकी टीम के खिलाफ लगातार दूसरी हार भी है। क्यूंकि इससे पहले भारतीय महिला हॉकी टीम को बीते शुक्रवार 2-3 से हार का सामना करना पड़ा था।
भारतीय महिला टीम को भी मिली ऑस्ट्रेलिया से हार :-
एफआईएच प्रो लीग मैच में भारतीय महिला हॉकी टीम ने भी ऑस्ट्रेलिया की महिला हॉकी टीम को कड़ी टक्कर दी थी। लेकिन खेल के अंतिम मिनट में भारतीय टीम गोल खाकर 1-2 से यह मैच हार गई। इसके अलावा इससे पहले भारतीय पुरुष हॉकी टीम को ऑस्ट्रेलिया ने 2-3 से हराया था।

जबकि भारतीय पुरुष हॉकी टीम को पहले ही नीदरलैंड की हॉकी टीम और अर्जेंटीना की हॉकी टीम से भी मैचों में हार मिल चुकी है। इसके अलावा यह भारतीय महिला हॉकी टीम की भी ऑस्ट्रेलिया की महिला हॉकी टीम के खिलाफ लगातार दूसरी हार है। क्यूंकि इससे पहले बीते शुक्रवार को भी भारतीय टीम को 2-3 से हार का सामना करना पड़ा था।

इस मैच में खेलते हुए वैष्णवी फाल्के के मैदानी गोल की मदद से भारतीय महिला हॉकी टीम ने मैच के तीसरे मिनट में ही अपनी बढ़त बन ली थी। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया की महिला हॉकी टीम ने भी मैच के 37वें मिनट में एमी लॉटन के गोल से इस स्कोर को बराबर कर लिया।

इसके बाद इन दोनों टीमों के बीच खेला जाने वाला यह मैच नियमित समय में बराबरी की तरफ बढ़ रहा था। लेकिन मैच के अंतिम 60वें मिनट में लैक्सी पिकरिंग ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदल कर भारतीय महिला हॉकी टीम को काफी हताश कर दिया। इस मैच में हार के बाद अब भारतीय महिला टीम को मंगलवार को अर्जेंटीना के खिलाफ अपना मैच खेलना है।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।