हमारे देश में हॉकी की लोकप्रियता पिछले कुछ सालों से और भी ज्यादा बढ़ी है। भारत में क्रिकेट, फुटबॉल व बाकी खेलों के साथ-साथ हॉकी को भी फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। जब भी इस खेल का आयोजन होता है तो फैंस काफी बड़ी संख्या में मैच देखने के लिए पहुंचते हैं। ओलंपिक में हॉकी ने 1908 में कदम रखा था और तब से लगातार कई देश इसके आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते आए हैं। बता दें कि इसमें क्रिकेट के जैसा बहुत बड़ा जगह बैठने के लिए नहीं होता लेकिन फिर भी छोटी सी जगह में हजारों लोग बैठकर मैच का भरपूर आनंद लेते हैं और खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हैं। इसी कड़ी में आइए अब दुनिया के पांच सबसे बड़े हॉकी स्टेडियम्स के बारे में जान लेते हैं।
1- नेशनल हॉकी स्टेडियम, लाहौर (पाकिस्तान)
पड़ोसी देश पाकिस्तान की लाहौर में स्थित नेशनल हॉकी स्टेडियम दुनिया का सबसे बड़ा हॉकी स्टेडियम है। इसमें एक बार में करीब 45000 दर्शक एक साथ बैठकर मैच देख सकते हैं। इस मैदान पर साल 1990 में पुरुष हॉकी मैच का आयोजन सबसे अधिक प्रचलित रहा था। जिस मैच में नीदरलैंड ने पाकिस्तान को हराया था और एक नया इतिहास अपने नाम किया था। इस स्टेडियम को पाकिस्तान के लोग गद्दाफी हॉकी स्टेडियम के नाम से जानते हैं।
2- चंडीगढ़ हॉकी स्टेडियम, चंडीगढ़ (भारत)
दूसरे नंबर पर चंडीगढ़ हॉकी स्टेडियम जो की भारत के चंडीगढ़ में स्थित है। इस स्टेडियम में कुल 30,000 लोग एक साथ बैठकर मैच देख सकते हैं। पंजाब में हॉकी बहुत ही ज्यादा फेमस है, इसे हॉकी का हब भी कहा जाता है। इस स्टेडियम को 1960 में बनाया गया था। साल 2020 में आयोजित किये गए टोक्यो ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम के कुल 16 खिलाड़ियों में से 8 खिलाड़ी सिर्फ पंजाब के थे, ये अभी तक एक अनोखा रिकॉर्ड भी रहा है। इस स्टेडियम में साल 1977 में इंडो – उजबेकिस्तान, साल 1995 में इंडो पैन अमेरिकी हॉकी और ऑल इंडिया हॉकी जैसे कई महत्वपूर्ण टूर्नामेंट का आयोजन किया जा चुका है।
3- वेइंगर्ट स्टेडियम, लॉस एंजिल्स (यूएसए)
यह स्टेडियम अमेरिका में स्थित है। इस स्टेडियम का निर्माण साल 2020 में पूरा हो गया था और इसमें बनने लागत करीब 36 करोड़ रुपये खर्च हुए थे। बता दें कि ये दुनिया का सबसे महंगा और सबसे बड़ा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स है। साल 1984 में पाकिस्तान और नीदरलैंड के ओलंपिक मैचों के साथ अन्य देशों ने भी मैच खेला था। इस स्टेडियम में कई फिल्मों की शूटिंग भी की गयी है। खास बात यह हैं स्टेडियम कि यहाँ पर अमेरिकी फुटबॉल साकर, एथलेटिक्स जैसे कई प्रमुख खेलों का भी आयोजन होता है।
4- बिरसा मुंडा स्टेडियम, राउलकेला (भारत)
इस लिस्ट में चौथे नंबर पर भारत के राउलकेला में स्थित बिरसा मुंडा स्टेडियम है। इस स्टेडियम में एक बार में करीब 20,000 दर्शकों के बैठने की क्षमता है। 5 जनवरी 2023 को माननीय मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने इस स्टेडियम का उद्घाटन किया था। इस स्टेडियम को खास तौर पर 2023 FIH मेंस हॉकी वर्ल्ड कप के मैचों के लिए बनाया गया था। यह स्टेडियम देश का सबसे बड़ा स्टेडियम भी है। बता दें कि यह स्टेडियम भारतीय स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा के नाम पर बनाया गया था। ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले में बीजू पटनायक प्रोद्योगिकी विश्व- विद्यालय परिषद के अंदर करीब 15 अकड़ जमीन पर बनाया गया है।
ली वैली हॉकी स्टेडियम, लंदन (इंग्लैंड)
ली वैली स्टेडियम लंदन में स्थित है, इससे पहले इस स्टेडियम को रिवरसाइड एरिना के नाम से जाना जाता था। यह स्टेडियम साल 2014 में पूरी तरह से बनकर तैयार हो गया था। ये मैदान हॉकी और टेनिस दोनों खेलो के लिए जाना जाता है। इसने साल 2018 में महिला हॉकी विश्वकप की मेजबानी की थी। इस स्टेडियम में लगभग 15,000 दर्शको के बैठने क्षमता मौजूद है लेकिन खास बात यह है कि कुछ विशेष मौको पर यहाँ पर लोगो के बैठने की क्षमता करीब 20,000 तक बढ़कर हो जाती है। इस स्टेडियम ने कई ओलंपिक खेलो की मेजबानी की है, जिसमे साल 2012 और 2018 के ओलंपिक शामिल हैं। इस साइट को पहले ईटर मैनर के नाम से जाना जाता था, यह नाम ईटन कॉलेज से लिया गया था। जिसने 1880 के दशक से लंदन के ईस्ट एंड में जीवन स्तर को बढ़ने के लिए एक अभियान चलाया था।
ये भी पढ़ें: जब हिटलर भी मेजर ध्यानचंद का दिवाना हो गया था, इस खास ऑफर को था ठुकराया
1 Comment
Pingback: Hockey is the national game of India or not, know the whole reality with facts