Pranati Nayak Gymnastics: भारत की स्टार जिम्नास्ट एथलीट प्रणति नायक ने एफआईजी विश्व कप में काफी शानदार प्रदर्शन किया है। इससे पहले ही प्रणति ने वॉल्ट क्वालिफिकेशन में 13.317 का स्कोर बनाया था। लेकिन अब फाइनल में उन्होंने कांस्य पदक जीत लिया है। इसके बाद उन्होंने कहा है कि, “इस साल की शुरुआत पदक के साथ करना काफी शानदार अहसास है।”
प्रणति नायक ने जीता कांस्य पदक :-
भारत की जिम्नास्ट एथलीट प्रणति नायक ने तुर्की के अंताल्या में एफआईजी कलात्मक जिम्नास्टिक एपरेट्स विश्व कप के महिला वॉल्ट फाइनल में कांस्य पदक जीत लिया है। तभी तो टोक्यो ओलंपिक में भी भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली प्रणति ने यहां महिला वॉल्ट फाइनल में कुल 13.417 का स्कोर बनाया।

इसके चलते हुए उन्होंने तीसरा स्थान भी हासिल किया। उनसे आगे जयला हैंग (13.667) और क्लेयर पीज (13.567) की अमेरिकी जोड़ी ही रही है। वहीं इससे पहले प्रणति ने महिला वॉल्ट क्वालिफिकेशन में 13.317 का स्कोर बनाया था। इसके बाद ही उन्होंने कहा था कि, “इस साल की शुरुआत पदक के साथ करना शानदार अहसास है।

इसके चलते हुए अब मेरा आत्मविश्वास काफी बढ़ गया है। इससे पहले मैंने पिछले साल भी जीत हासिल की थी। तभी तो आज मैं वाकई बहुत खुश हूं।” इसके आगे उन्होंने कहा कि, “इस जीत के बाद अब मेरी नजरें एशिया चैंपियनशिप और विश्व चैंपियनशिप में पदक जीतने पर लगी हुई हैं। यही मेरा इस साल का लक्ष्य है।”

इससे पहले पिछले साल ही पेरिस ओलंपिक से पहले काहिरा में भी उन्होंने एफआईजी अपैरटस विश्व कप की महिला वॉल्ट स्पर्धा में कांस्य पदक जीता था। इसके बाद उन्होंने 2019 (उलनबटेर) और 2022 (दोहा) में एशियाई चैंपियनशिप में भी वॉल्ट में ही कांस्य पदक जीता था। तभी तो अब प्रणति वॉल्ट में अंतरराष्ट्रीय पदक जीतने वाली तीसरी भारतीय जिमनास्ट बन गईं हैं।

उनसे पहले भारत के लिए स्टार जिम्नास्ट दीपा करमाकर ने साल 2018 में मर्सिन में गोल्ड और उसी साल कॉटबस में भी कांस्य पदक जीता था। जबकि एक अन्य महिला जिम्नास्ट अरुणा रेड्डी ने भी भारत के लिए साल 2018 मेलबर्न में विश्व कप में पदक जीता था। इस खिलाड़ी ने साल 2014 और 2018 राष्ट्रमंडल खेलों के साथ-साथ 2014 और 2018 एशियाई खेलों में भी भाग लिया था। इसके अलावा उन्होंने साल 2014, 2017 और 2019 विश्व चैंपियनशिप में भी देश का प्रतिनिधित्व किया था।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।