Khelo India Youth Games 2025: बिहार के भागलपुर में खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 का ऐतिहासिक आगाज हो गया है। इसके चलते हुए पूरे देशभर के 18 राज्यों से करीब 61 तीरंदाज खेलने के लिए पहुंच गए हैं। इसी के साथ बीती शाम छह बजे भारत के खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने वर्चुअल माध्यम से इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता की शुरुआत कर दी।
तीरंदाजी प्रतियोगिता का हुआ भव्य आगाज :-
बिहार राज्य ने बीते दिन रविवार को राष्ट्रीय खेल मानचित्र पर अपनी विशिष्ट पहचान दर्ज कराते हुए एक ऐतिहासिक कदम उठाया। इसके चलते हुए भागलपुर के प्रतिष्ठित सैंडिस कंपाउंड खेल मैदान में खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 की तीरंदाजी प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ भी हो गया। वहीं भागलपुर को पहली बार ही इस तरह के राष्ट्रीय आयोजन की मेजबानी का गौरव प्राप्त हुआ है।

इससे पहले रविवार की सुबह जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी और एसएसपी हृदयकांत ने पारंपरिक ढंग से तीर चलाकर इस प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। तब इस मैदान में तीर-कमान की टंकार गूंज उठी। वहीं सभी खिलाड़ियों की एकाग्र आंखों में जहां सटीक निशाने की चमक थी, तो उनके भीतर ओलंपिक में देश का नाम रोशन करने का जोश भी साफ दिखाई दे रहा था। इसके चलते हुए अब 18 राज्यों से आए 61 युवा तीरंदाजों के बीच कौशल और धैर्य का रोमांचक संग्राम भी शुरू हो गया है।
खेल मंत्री ने किया औपचारिक उद्घाटन :-
बीते दिन रविवार को शाम छह बजे भारत सरकार के युवा मामले और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता का वर्चुअल माध्यम से औपचारिक उद्घाटन भी कर दिया।

इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में खेलो इंडिया जैसी पहलें सभी युवाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के उद्देश्य से प्रारंभ की गई हैं। तभी तो इन सभी खेलों के माध्यम से भारतीय प्रतिभाओं को पहचान मिलने के साथ-साथ उनको भविष्य के ओलंपिक के लिए भी तैयार किया जा रहा है।
प्रतिस्पर्धाओं की समय-सारिणी और राज्यों की भागीदारी :-
भागलपुर के सैंडिस कंपाउंड खेल मैदान में यह तीरंदाजी प्रतियोगिता चार मई से सात मई तक आयोजित की जाएगी। इसके अलावा बैडमिंटन प्रतियोगिता 10 मई से 13 मई तक इंडोर बैडमिंटन हॉल में आयोजित होगी।

वहीं इस बार इन खेले में भाग लेने ले लिए बिहार के अलावा आंध्र प्रदेश, चंडीगढ़, दादरा नगर हवेली, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, झारखंड, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर, मेघालय, पंजाब, राजस्थान, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और अरुणाचल प्रदेश जैसे राज्यों के खिलाड़ी भी भागलपुर आए हैं।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।