MMA Sangram Singh: राष्ट्रमंडल खेल के पूर्व चैंपियन संग्राम सिंह कुश्ती में झंडा गाड़ने के बाद अब मार्शल आर्ट से जुड़ने जा रहे हैं। पूजा तोमर के बाद ये पहले भारतीय पहलवान होंगे जो MMA फाइटर के रूप में प्रतिस्पर्धा करने वाले दूसरे पहलवान होंगे। आज के इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको बताने जा रहे हैं कि भारत का एक ऐसा खिलाड़ी जो कुश्ती में झंडा गाड़ने के बाद अब मिक्स्ड मार्शल आर्ट के क्षेत्र में कदम रखने जा रहे हैं।इस लेख में इस खिलाड़ी से जुड़ी हुई जानकारी आपको देखने को मिलेगी ।
MMA Sangram Singh: भारत का लाल अब करेगा कमाल

MMA Sangram Singh: राष्ट्रमंडल खेल के पूर्व चैंपियन संग्राम सिंह कुश्ती में धमाल मचाने के बाद अब मार्शल आर्ट से जुड़ने जा रहे हैं। पूजा तोमर के बाद ये पहले भारतीय पुरुष पहलवान होंगे जो MMA फाइटर के रूप में प्रतिस्पर्धा करने जा रहे हैं। संग्राम सिंह ने एक इंटरव्यू में कहा है कि कुश्ती ने मुझे बहुत कुछ दिया है, जिसमे मेरे देश के लोगों का प्यार और आशीर्वाद भी शामिल है। उन्होंने ये भी कहा है कि मुझे अपने देश के लोगों पर पूरा विश्वास है कि वें सभी आगे भी मेरा समर्थन करते रहेंगे।
MMA Sangram Singh: भारत के लिए कुश्ती में रहा है शानदार प्रदर्शन

MMA Sangram Singh: भारत के लिए संग्राम सिंह ने कुश्ती में लगभग 25 वर्षो तक सफ़र तय किया है और अब वें मार्शल आर्ट के रूप अपने नये कदम के लिए तैयार हैं। संग्राम सिंह ने MMA फाइटर के रूप में अपने बदलाव पर कहा कि एमएमए भविष्य है और पिछले कुछ सालों में इसकी बढ़ती लोकप्रियता अपने आप में बहुत कुछ बयां करती है। भारत में भी इस खेल को बहुत सारे लोग पसंद करते हैं और इसे देखने के लिए भारी संख्या में दर्शक आते है। उन्होंने बताया कि मुझे आने वाले मैच में अपने देशवाशियों का भरपूर समर्थन देखने को मिलेगा।
MMA Sangram Singh: 6 साल की वापसी के बाद संग्राम सिंह मचाया धमाल
MMA Sangram Singh: इस भारत के शेर ने अभी कुछ दिन पहले दुबई प्रो चैम्पियनशिप में 6 साल के बाद वापसी कर कुश्ती जगत में हलचल मचा दिया था। संग्राम सिंह का आगे का टारगेट मार्शल आर्ट में करियर बनाना है और उसके लिए उन्होंने ऐलान भी कर दिया है। संग्राम सिंह का कमबैक काफी शानदार रहा।
उन्होंने पाकिस्तान के मुहम्मद सईद को लगभग एकतरफा मुकाबले में हराकर मैट पर अपनी क्षमता सभी को दिखा दिया था। इस मुकाबले को जीतने के बाद संग्राम सिंह ने कुश्ती से हटकर मार्शल आर्ट की तरफ रुख कर लिया है। क्यूंकि पिछले कुछ सालों में इसकी बढ़ती लोकप्रियता अपने आप में बहुत कुछ बयां करती है। मिक्स्ड मार्शल आर्ट को दुनिया के सबसे कठिन खेलों में से एक कहा जा सकता है।
यह भी पढ़ें:- T20 World Cup 2024: लो आ गई बड़ी खबर, ये भारतीय सितारें दिला सकते हैं वर्ल्डकप ट्रॉफी
1 Comment
Pingback: IND vs USA, T20 WORLD CUP 2024: भारत ने सुपर 8 के लिए किया क्वालीफाई, अमेरिका को 7 विकेट से हराया - Sports Digest - Hindi