Chess: विश्व शतरंज चैंपियन भारतीय ग्रैंडमास्टर डी. गुकेश ने ग्रैंड शतरंज टूर रैपिड 2025 के जागरेब चरण में दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी नॉर्वे के मैग्नस कार्लसन को हरा दिया है। इसके अलावा इस टूर्नामेंट के पहले दिन तीन में से दो मैच जीतने वाले गुकेश ने चौथे और पांचवें दौर में उज्बेकिस्तान के नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव और अमेरिकी ग्रैंडमास्टर फैबियानो कारूआना को हराया था। इसके चलते हुए अब वह 10 अंकों के साथ टूर्नामेंट में शीर्ष पर पहुंच गए हैं।
डी. गुकेश ने मैग्नस कार्लसन को हराया :-
विश्व शतरंज चैंपियन भारत के स्टार चेस खिलाड़ी डी. गुकेश ने ग्रैंड शतरंज टूर रैपिड 2025 के जागरेब चरण में दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी नॉर्वे के दिग्गज चेस खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन को छठे राउंड में काले मोहरों से खेलते हुए हरा दिया है। इस जीत के चलते हुए वह अब कुल 10 अंकों के साथ टूर्नामेंट में शीर्ष बढ़त पर पहुंच गए हैं।

इसके अलावा इस टूर्नामेंट के पहले दिन तीन में से दो मैच जीतने वाले गुकेश ने चौथे और पांचवें दौर में उज्बेकिस्तान के नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव और अमेरिकी ग्रैंडमास्टर फैबियानो कारूआना को हराया था। इसके अलावा अब यह भारतीय स्टार खिलाड़ी की कार्लसन पर लगातार दूसरी जीत है।

क्यूंकि पिछले महीने ही भारतीय स्टार चेस खिलाड़ी डी गुकेश ने दिग्गज चेस खिलाड़ी कार्लसन को नार्वे शतरंज में हराया था। इसके अलावा गुकेश को पहले मुकाबले में पोलैंड के डूडा ने 59 चालों में हराया था। इसके बाद फिर डी गुकेश ने काफी शानदार वापसी की। क्यूंकि इसके बाद उन्होंने फ्रांस के अलीरेजा फिरोजा और हमवतन प्रज्ञानंद को हराया।

रैपिड सेक्शन में सिर्फ़ तीन राउंड बचे हैं। वहीं अब गुकेश अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी पोलैंड के डूडा जान-क्रिज़्टोफ़ से दो अंक आगे हैं। जबकि संयुक्त राज्य अमेरिका के वेस्ली सो सात अंकों के साथ अकेले तीसरे स्थान पर हैं। वो कार्लसन और हॉलैंड के अनीश गिरी और स्थानीय नायक इवान सारिक से एक अंक आगे हैं।

इसके बाद अब भारत के एक और स्टार चेस खिलाड़ी आर प्रग्गनानंदा पांच अंकों के साथ अमेरिका के फैबियानो कारूआना के साथ संयुक्त सातवें स्थान पर बने हुए हैं। जबकि फ्रांस के अलीरेजा फिरोजा इस समय चार अंकों के साथ नौवें स्थान पर हैं। इसके बाद उज्बेकिस्तान के नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव सिर्फ तीन अंकों के साथ 10वें स्थान पर हैं।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।