Most Runs as a Captain in Test Cricket
क्रिकेट में वैसे तो रिकॉर्ड टूटने के लिए ही बनाते हैं, लेकिन कुछ रिकॉर्ड ऐसे होते हैं जिन्हें टूटने में अरसा बीत जाता है। क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में कई रिकॉर्ड ऐसे हैं जिन्हें टूटने में पीढ़िया गुजर जाएंगी। टेस्ट क्रिकेट में एक ऐसा ही रिकॉर्ड है कप्तान के रूप में सबसे ज्यादा रन बनाने का।

कप्तान के रूप में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका के ग्रीम स्मिथ के नाम है। स्मिथ को क्रिकेट से संन्यास लिए हुए करीब 8 साल से भी अधिक हो चुके हैं, लेकिन बतौर कप्तान टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड आज भी उनके नाम दर्ज है।
सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले कप्तान

ग्रीम स्मिथ ने साल 2002 में टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था। उन्होंने अपने करियर में 117 टेस्ट मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उनके बल्ले से कुल 9265 रन निकले हैं। इनमे से 8659 रन उन्होंने टीम की कप्तानी करते हुए बनाए हैं।
यह टेस्ट क्रिकेट में किसी भी कप्तान द्वारा बनाए गये सबसे अधिक रन है। उनके अलावा टीम किम कप्तानी करते हुए ऐलन बॉर्डर ने 6623, रिकी पोंटिंग 6542, विराट कोहली 5864, जो रूट 5295, क्लाइव लोयड 5233, स्टीफन फ्लेमिंग 5156 और एलेस्टीयर कुक ने 4844 रन बनाए हैं। इनके अलावा इस लिस्ट में और भी कई कप्तान हैं लेकिन वह काफी पीछे हैं।
रिकॉर्ड तोड़ने में पी़ढ़ियां गुजर जाएंगी

टेस्ट क्रिकेट में किसी भी कप्तान के लिए स्मिथ का यह रिकॉर्ड तोड़ना आसान नही होगा। टेस्ट क्रिकेट में बतौर कप्तान उनके द्वारा बनाए गए सबसे ज्यादा रन बनाने के रिकॉर्ड को तोड़ने में पीढ़िया गुजर जाएंगी।
Most Runs as a Captain in Test Cricket: जो टेस्ट कप्तान उनके रिकॉर्ड के पास पहुँचने की क्षमता रखते हैं वे सब बीते एक साल के अंदर टेस्ट क्रिकेट से कप्तानी छोड़ चुकें हैं। चाहे विराट कोहली हों या फिर केन विलियम्सन और जो रूट जैसे दिग्गज खिलाड़ी हों। ये सभी खिलाड़ी टेस्ट क्रिकेट से कप्तानी छोड़ चुके हैं।
मौजूदा वक्त में ऐसा कोई भी टेस्ट कप्तान नही दिखाई देता जो ग्रीम स्मिथ के रिकॉर्ड को तोड़ पाए। फिलहाल ग्रीम स्मिथ का यह रिकॉर्ड लंबे समय तक उनके नाम रहने वाला है।
यह भी पढ़ें:- 10 दिग्गज बल्लेबाज जो वनडे डेब्यू मैच में नहीं खोल पाए खाता