टी-20 वर्ल्ड कप 2024 का आगाज 2 जून से वेस्टइंडीज़ और यूएस में हो रहा है। टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत 5 जून को आयरलैंड के खिलाफ करेगी। रोहित एंड कंपनी एक बार फिर से वर्ल्ड कप की तैयारियों में जोरो-शोरो से जुटी हुई है। टीम इंडिया एक बार फिर से इस टूर्नामेंट की सबसे बड़ी दावेदार मानी जा रही है। लेकिन क्या आप जानते है कि इस बार के वो खिलाड़ी कौन हैं, जो वर्ल्ड कप में बेहतरीन प्रदर्शन करके टीम को टूर्नामेंट जीता सके। गौरतलब है कि भारत ने आखिरी बार 2007 में वर्ल्ड कप जीता था, इसके बाद से मौजूदा वक्त तक 17 साल हो चूके हैं, लेकिन इसके बाद से टीम ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप की एक भी ट्रॉफी नहीं जीती है। अब क्रिकेट प्रेमियों को इस साल बेसब्री से इंतजार है कि भारतीय टीम 17 साल के लंबे इंतजार के बाद टी 20 वर्ल्ड कप का ख़िताब अपने नाम करे और करोड़ों फैंस को एक बेहतरीन तोहफा देगी। आज के इस लेख में हम आपको ऐसे दो खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो टीम इंडिया को ट्रॉफी दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर सकते हैं।
शिवम दूबे
बाएँ हाथ के इस बल्लेबाज ने आईपीएल(2024) में CSK के लिए अभी तक विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया है। उन्होंने मिडिल ओवर में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की है और जून में शुरू हो रहे टी 20 वर्ल्ड कप 2024 में मिडिल और डेथ ओवर्स में आकर तबाही मचा सकते हैं, क्योंकि दूबे के पास ऐसी काबिलियत है जो कि अपनी टीम को अकेले दम पर मैच जीता सकते हैं। शिवम दूबे अपनी बैटिंग के साथ-साथ गेंदबाजी में भी अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं।
यशस्वी जायसवाल
भारतीय युवा बल्लेबाज व आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के ओपनर यशस्वी जायसवाल ने छोटी सी उम्र में ही ढेर सारे रिकॉर्ड बना लिए हैं। जायसवाल शुरू से ही ताबड़तोड़ बैटिंग करने के लिए जाने जाते हैं। जाससवाल मैदान पर बड़े बड़े छक्के लगाने के लिए जाने जाते हैं। इस खिलाड़ी की सबसे खास बात यह है कि उनको कभी फर्क ही नही पड़ता कि सामने कौन सा गेंदबाज है बस वो अपनी ही धुन में बल्लेबाजी करते हैं। इसके अलावा दर्शकों को भरपूर मनोरंजन करने देते हैं। जायसवाल सलामी बल्लेबाज के तौर पर अभी आईपीएल में राजस्थान रॉयल के लिए खेल रहे हैं, और उन्होंने अभी तक कई जबरदस्त पारियां खेलने के साथ-साथ अपनी टीम को मैच जीताने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
ये भी पढ़ें: टी20 विश्व कप से पहले ही खोया रोहित शर्मा ने अपना फॉर्म, पिछले 5 मैचों में बनाये केवल 33 रन

