Japan Open: भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी एचएस प्रणय और लक्ष्य सेन आज मंगलवार से शुरू हो रहे 475,000 डॉलर इनामी कुमामोटो मास्टर्स जापान सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट में अपनी खोई हुई लय को वापिस पाने की कोशिश करेंगे। क्यूंकि इस मौजूदा सत्र में लक्ष्य सेन कुछ खास नहीं कर पाए हैं। तभी तो उनको यहां पर सातवीं वरीयता दी गई है। इस टूर्नामेंट में उनको पहले दौरान में जापान के कोकी वतनबे से मुकाबला खेलना है।
लय हासिल करने की कोशिश करेंगे प्रणय और लक्ष्य:-
आज मंगलवार से 475,000 डॉलर इनामी कुमामोटो मास्टर्स जापान सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट की शुरुआत हो रही है। तभी तो इस टूर्नामेंट में खेलकर भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी एचएस प्रणय और लक्ष्य सेन अपनी खोई हुई लय को फिर से हासिल करने की कोशिश करेंगे।

इसके अलावा इस मौजूदा सत्र में भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन कुछ अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। तभी तो उनको यहां पर सातवीं वरीयता दी गई है। वहीं इस टूर्नामेंट में अल्मोड़ा के इस 24 वर्षीय खिलाड़ी को पहले दौर में जापान के कोकी वतनबे की कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा।

इसके अलावा साल 2023 में एचएस प्रणय ने विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता था। लेकिन इसके बाद प्रणय को ओलंपिक से पहले चिकनगुनिया होने के बाद से संघर्ष करना पड़ रहा है। इसके चलते हुए वह अब एक महीने से ज़्यादा समय के ब्रेक के बाद वापसी करने वाले हैं। वहीं इस टूर्नामेंट में वह मलेशिया के जुन हाओ लियोंग के खिलाफ अपना पहला मैच खेलने वाले हैं।

इसके अलावा अमेरिकी ओपन के विजेता भारत के आयुष शेट्टी भी इस टूर्नामेंट के पहले दौर में थाईलैंड के शीर्ष वरीयता प्राप्त कुनलावुत विटिडसार्न से अपना मैच खेलेंगे। जबकि मकाऊ ओपन सुपर 300 के सेमीफाइनलिस्ट थारुण मन्नेपल्ली का पहला मुकाबला कोरिया के जियोन ह्योक जिन से होने वाला है।

इसके अलावा भारत के अन्य स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी किरण जॉर्ज का मुकाबला क्वालीफायर से होने वाला है। जबकि इस टूर्नामेंट के मिश्रित युगल में भारत के रोहन कपूर और रूथविका शिवानी गादे का मुकाबला प्रेस्ली स्मिथ और जेनी गाई की अमेरिकी जोड़ी से होने वाला है।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

