भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज़ 14 नवंबर से शुरू हो रही है। पहला टेस्ट मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के 2025-27 साइकिल में यह भारत की ओवरऑल तीसरी और दूसरी घरेलू सीरीज़ होगी।
अपनी पहली घरेलू सीरीज़ में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज़ का 2-0 से क्लीनस्वीप किया था। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज़ जीत से भारत को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में फ़ायदा हो सकता है। इस टेस्ट सीरीज के शुरू होने से पहले आइए जानते हैं कि डब्ल्यूटीसी पॉइंट्स टेबल का हाल क्या है।
ऑस्ट्रेलिया नंबर एक पर बरक़रार
ऑस्ट्रेलिया वर्तमान में वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के पॉइंट्स टेबल में नंबर पर है, .उन्होंने अब तक 3 मैच खेले हैं और सभी में जीत हासिल की हैं, तथा उनका विनिंग प्रतिशत 100 है। वहीँ, श्रीलंका दूसरे स्थान पर है, जिसने अब तक अपने दो मैचों में से एक जीता है और एक ड्रॉ खेला है। उसका अंक प्रतिशत 66.67 है।
Also Read: दिल्ली ब्लास्ट के बाद हुआ क्रिकेटर के घर पर हमला, जमकर बरसाई गई गोलियां
टीम इंडिया पॉइंट्स टेबल में तीसरे पायदान पर हैं। भारतीय टीम ने अब तक सात मैच खेले हैं, जिनमें से चार जीते हैं, दो हारे हैं और एक ड्रॉ रहा है। टीम का पॉइंट परसेंटेज वर्तमान में 61.90 है। डिफेंडिंग चैंपियन दक्षिण अफ्रीका 50 अंक प्रतिशत के साथ चौथे स्थान पर है। भारतीय टीम अब तक 2021 और 2023 का फाइनल खेल चुकी है, लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज और फिर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी हारने के बाद भारत 2025 का फाइनल खेलने में सफल नहीं रही थी।
भारत का वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में शेड्यूल
2025-27 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) साइकिल में भारतीय टीम की यह तीसरी टेस्ट सीरीज़ होगी। इससे पहले, भारत ने इंग्लैंड में 2-2 से सीरीज़ ड्रॉ की थी और फिर वेस्टइंडीज को घर में 2-0 से हराया था। भारत अब दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला खेलेगी।
इसके बाद भारत अगस्त 2026 में दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए श्रीलंका का दौरा करेगा। अक्टूबर 2026 में, टीम इंडिया दो टेस्ट मैचों के लिए न्यूज़ीलैंड का दौरा करेगी। इस साइकिल में भारत की अंतिम टेस्ट सीरीज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होगी, जिसमें पाँच टेस्ट मैच खेले जाएँगे।

