Odisha Masters: भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ियों ने ओडिशा मास्टर्स सुपर 100 टू्र्नामेंट में खेलते हुए काफी शानदार प्रदर्शन किया है। तभी तो अब भारत की स्टार युवा बैडमिंटन खिलाड़ी उन्नति हुड्डा और तन्वी शर्मा ने ओडिशा मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट में खेलते हुए अपना जलवा बिखेरा है।
ओडिशा मास्टर्स में भारतीय खिलाड़ियों का जलवा :-

भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ियों ने इस बार ओडिशा मास्टर्स सुपर 100 टू्र्नामेंट में खेलते हुए काफी शानदार प्रदर्शन किया है। इसके चलते हुए भारत की शीर्ष वरीयता प्राप्त बैडमिंटन खिलाड़ी उन्नति हुड्डा और थारुन मन्नेपल्ली के साथ भारत के अन्य बैडमिंटन खिलाड़ी भी जीतकर एकल वर्ग के प्री क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं। जबकि महिला एकल में भारत की उन्नति ने संयुक्त अरब अमीरात की पी भरत को 21-12, 21-18 से हराकर अपने अभियान की शानदार शुरुआत की है।
ऐसे रहे हैं मैच के नतीजे :-
इसके अलावा भारत के छठी वरीय अनमोल खरब ने थाईलैंड की वाई केटक्लिएंग पर 21-17, 19-21, 23-21 से हराकर जीत हासिल की है। जबकि भारत की तीसरी वरीय तन्वी शर्मा ने जापान की आइका इवाकी को 21-8, 17-21, 21-18 से हरा दिया है। इसके अलावा भारत की पांचवीं वरीयता प्राप्त अनुपमा उपाध्याय को इंडोनेशिया की डालिला अघनिया पुटेरी को 21-14, 21-13 से हराकर प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने में ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ी है।

इसके अलावा पुरुषों के एकल ड्रॉ में भी इस बार भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। पुरुष वर्ग में भारत के मन्नेपल्ली ने मानव चौधरी को 21-5, 21-8 से हरा दिया है। जबकि दूसरे वरीय किरण जॉर्ज ने राजेश श्रीकर को 21-12, 21-13 से आसानी से हराया है। इसके अलावा चौथे वरीय प्रियांशु राजावत को सनीथ दयानंद ने कड़ी टक्कर दी थी लेकिन उन्होंने अंत में 21-19, 14-21, 21-13 से जीत हासिल कर ली।

इसके अलावा सातवें वरीय एस शंकर मुथुसामी सुब्रमण्यम ने दर्शन पुजारी को 21-19, 23-21 से हराया है। जबकि आठवें वरीय ऋत्विक संजीवी सतीश कुमार ने नुमैर शेख पर सीधे गेम में जीत दर्ज की है। इसके अलावा गोविंद कृष्णा, ओरिजित चालिहा, सिद्धांत गुप्ता, रौनक चौहान, वरुण कपूर, आर्या भीवपाठकी ने भी अपने मैच जीत लिए हैं। जबकि एआर रोहन कुमार ने छठे वरीय मनराज सिंह को 21-6, 21-12 से हरा दिया है।
आकर्षि कश्यप भी हासिल की जीत :-

इसके अलावा महिलाओं के दूसरे एकल मैचों में अदिति भट्ट, अदिति राव और इशरानी बरुआ ने जीत हासिल की है। जबकि भारत की आकर्षि कश्यप ने चीनी ताइपे की यी एन हसीह पर 21-9, 21-10 से हराकर जीत दर्ज की है। इसके अलावा आठवीं वरीय श्रेयांशी वलीशेट्टी ने अलीशा नाइक को 21-17, 21-12 से हराया है। जबकि टी हेमंत और तस्नीम मीर ने तीन गेम की कड़ी मेहनत के बाद जीत हासिल की है।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

