साहिबजादा फरहान के शतक और फखर जमान की विस्फोटक पारी से पाकिस्तान ने सेमीफाइनल की उम्मीदों के लिए बड़ा स्कोर खड़ा किया।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 स्टेज में पाकिस्तान ने करो या मरो मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका के खिलाफ 20 ओवर में 8 विकेट पर 212 रन बना दिए। सेमीफाइनल की उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए पाकिस्तान को बड़ी जीत की जरूरत थी और बल्लेबाजों ने उसी अंदाज में शुरुआत से आक्रामक खेल दिखाया।
पल्लेकेले में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, लेकिन यह फैसला पाकिस्तान के ओपनरों के सामने गलत साबित हुआ। शुरुआती ओवरों से ही गेंदबाजों पर दबाव बन गया और मैच पूरी तरह पाकिस्तान के नियंत्रण में चला गया।
साहिबजादा फरहान फरहान और फखर जमान ने की रिकॉर्ड साझेदारी
पाकिस्तान को साहिबजादा फरहान (Sahibzada Farhan) और फखर जमान (Fakhar Zaman) ने धमाकेदार शुरुआत दिलाई। दोनों ने पावरप्ले में ही बिना विकेट खोए 64 रन जोड़ दिए और रन गति लगातार तेज होती गई।
फरहान ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 60 गेंदों पर 100 रन बनाए, जिसमें 9 चौके और 5 छक्के शामिल रहे। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में शानदार फॉर्म जारी रखते हुए अपना दूसरा शतक लगाया। इसी के साथ वह एक टी20 वर्ल्ड कप संस्करण में दो शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए।
इतना ही नहीं, उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा (2) शतक लगाने के मामले में क्रिस गेल के रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली। साथ ही फरहान अब एक टी20 वर्ल्ड कप संस्करण में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में विराट कोहली (319 रन) का भी रिकॉर्ड तोड़ चुके हैं। उन्होंने संस्करण में 383 रन बना लिए हैं।
दूसरी ओर, फखर जमान ने भी इस मुकाबले में कमाल की आक्रामक बल्लेबाजी की। उन्होंने सिर्फ 42 गेंदों में 84 रन ठोके, जिसमें 9 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। दोनों ने पहले विकेट के लिए 176 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी की, जिसने मैच की दिशा तय कर दी। यह साझेदारी टी20 वर्ल्ड कप इतिहास की सबसे बड़ी साझेदारी भी रही।
बीच के ओवरों में लगी विकेटों की झड़ी
जब ऐसा लग रहा था कि पाकिस्तान 230 से ज्यादा का स्कोर बना सकता है, तभी आखिरी ओवरों में श्रीलंकाई गेंदबाजों ने जोरदार वापसी की। 176 के स्कोर पर पहला विकेट गिरने के बाद पाकिस्तान ने लगातार विकेट गंवाए और रन गति थोड़ी धीमी हो गई।
ख्वाजा नफे, शादाब खान, मोहम्मद नवाज और कप्तान सलमान आगा तेजी से रन बनाने की कोशिश में आउट हो गए। आखिरी पांच ओवरों में पाकिस्तान ने 49 रन बनाए, लेकिन इस दौरान 8 विकेट गंवा दिए, जिससे संभावित बड़ा स्कोर थोड़ा सीमित रह गया।
श्रीलंका के गेंदबाजों ने कुया संघर्ष
श्रीलंका के लिए दिलशान मदुशंका सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 4 ओवर में 33 रन देकर 3 विकेट लिए। कप्तान दासुन शनाका ने भी 2 विकेट हासिल किए, जबकि दुश्मंथा चमीरा को 1 सफलता मिली।
हालांकि शुरुआती 15 ओवरों में गेंदबाज पूरी तरह दबाव में रहे और विकेट लेने में असफल रहे, जिसका खामियाजा टीम को बड़े स्कोर के रूप में भुगतना पड़ा।
सेमीफाइनल की उम्मीदें अब गेंदबाजों पर
पाकिस्तान के लिए यह मुकाबला बेहद अहम है, क्योंकि उन्हें 65 रनों बड़े अंतर से जीत की जरूरत है, ताकि नेट रन रेट सुधर सके। 212 रन का स्कोर इस मैदान पर काफी चुनौतीपूर्ण माना जाता है, लेकिन सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिए गेंदबाजों को शानदार प्रदर्शन करना होगा।
अब मुकाबले का दूसरा हिस्सा पूरी तरह पाकिस्तान की गेंदबाजी और श्रीलंका की बल्लेबाजी पर निर्भर करेगा। यदि पाकिस्तान इस लक्ष्य को बड़े अंतर से बचाने में सफल रहता है, तो वह सेमीफाइनल की दौड़ में मजबूत दावेदार बन सकता है।
क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

