SRI LANKA CRICKET : टी 20 विश्व कप 2024 में खराब प्रदर्शन के चलते हुए अब श्रीलंका की टीम के मुख्य कोच क्रिस सिल्वरवुड ने अपने पद से ही इस्तीफा दे दिया है। इसी के साथ अब मुख्य कोच क्रिस सिल्वरवुड के सलाहकार कोच पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने ने भी अपने पद को छोड़ने का मन बना लिया है।

SRI LANKA CRICKET क्यूंकि इस बार टी 20 विश्व कप 2024 में कप्तान वानिंदु हसरंगा की श्रीलंकाई टीम पहले ही राउंड से ही बाहर हो गई थी। इस बार इस टी 20 विश्व कप 2024 में श्रीलंका की टीम को बांग्लादेश की टीम से और दक्षिण अफ्रीका की टीम के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। जबकि इस बार टी 20 विश्व कप 2024 में श्रीलंका और नेपाल का मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया था।
SRI LANKA CRICKET क्रिस सिल्वरवुड ने कोच पद छोड़ने की बताई वजह :-
SRI LANKA CRICKET क्रिस सिल्वरवुड इंग्लैंड के क्रिकेटर है और वो इंग्लैंड की टीम के लिए टेस्ट क्रिकेट भी खेल चुके है। इस समय वो श्रीलंका की क्रिकेट टीम के हेड कोच भी है। अब उन्होंने इस कोच पद को छोड़ने की असली वजह बताई है। उन्होंने कहा है कि, ” एक इंटरनेशनल कोच होने का मतलब है लम्बे समय तक अपने परिवार या अपनों से दूर रहना।

SRI LANKA CRICKET अब मैं अपने परिवार से ज्यादा दूर नहीं रह सकता हूँ। तभी तो मैंने इस बारे में अपने परिवार से सलाह ली है और उसके बाद अब मैं काफी भारी मन से अपने घर वापस जा रहा हूँ और अपने परिवार के साथ ही समय बिताना चाहता हूँ। इसके लिए अब मैं श्रीलंका की क्रिकेट टीम के हेड कोच पद से इस्तीफा दे रहा हूँ। क्यूंकि श्रीलंका क्रिकेट का हिस्सा बनना मेरे लिए काफी फख्र की बात है। अब मैं अपने साथ यहां की काफी अच्छी यादें अपने साथ ले जा रहा हूं।”

SRI LANKA CRICKET सिल्वरवुड की कोचिंग में श्रीलंका ने जीता था एशिया कप :-
SRI LANKA CRICKET अप्रैल साल 2022 में ही क्रिस सिल्वरवुड श्रीलंका क्रिकेट टीम के हेड कोच बने थे। लेकिन जब वो श्रीलंका की टीम के कोच बने थे तो उससे कुछ महीने पहले ही सिल्वरवुड की कोचिंग में ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंग्लैंड की टीम ने एशेज सीरीज को 4-0 से जीता था। तभी तो इंग्लैंड के कोच के रूप में यह सिल्वरवुड की आखिरी सीरीज थी।

SRI LANKA CRICKET हम आपको यहां पर बता देना चाहते है कि श्रीलंका के कोच से पहले वो इंग्लैंड के कोच पद पर भी रह चुके है। जब वो श्रीलंका की टीम के कोच बने तो उन्होंने अपने कार्यकाल के कुछ ही समय में सफलता हासिल कर ली थी। क्यूंकि उनकी कोचिंग में श्रीलंका की टीम ने साल 2022 में ही एशिया कप पर कब्ज़ा किया था। जब श्रीलंका में आर्थिक संकट आया तो तब भी सिल्वरवुड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ श्रीलंका की टीम को वनडे मुकाबलों की सीरीज में जीत दिलाई थी।
SRI LANKA CRICKET अबकी बार श्रीलंका की टीम को चैंपियंस ट्रॉफी में भी जगह नहीं मिली :-
SRI LANKA CRICKET पिछला एक साल श्रीलंका के हेड कोच सिल्वरवुड और श्रीलंका की टीम के लिए काफी खराब रहा है। क्यूंकि उनकी कोचिंग में ही श्रीलंका की टीम पिछले साल हुए वनडे विश्व कप 2023 में 9 वें स्थान पर रही थी। तभी तो इसकी वजह से ही अब श्रीलंका की टीम अगले साल पाकिस्तान में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भी क्वालीफाई नहीं कर पाई है।

SRI LANKA CRICKET इस वनडे विश्व कप 2023 से पहले भी श्रीलंकाई टीम एशिया कप के फाइनल में भारत के खिलाफ खेलते हुए केवल 50 रनों के अंदर ही आल आउट हो गई थी। वहीं अब इस टी 20 विश्व कप 2024 में भी श्रीलंका की टीम पूरी तरह से फ्लॉप साबित हुई है। जिसके चलते हुए ही अब श्रीलंका की टीम के हेड कोच क्रिस सिल्वरवुड ने अपने कोच के पद से हटने का फैसला किया है। उनके साथ – साथ ही अब उनके सलाहकार कोच रहे श्रीलंका के पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने भी अपने पद को छोड़ने का मन बना लिया है।
ये भी पढ़ें: आईसीसी की लेटेस्ट टी-20 आलराउंडर्स की रैंकिंग में इस भारतीय का जलवा, रैंकिंग में मारीं लंबी उछाल