Know about the text written on the IPL trophy: IPL 2026 का आगाज 28 मार्च को हो चुका है, इस बार 10 टीमें ट्रॉफी जीतने के लिए आपस में भिड़ रही हैं। साल 2025 की चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) अपने खिताब को बचाने की कोशिश में जुटी हुई है, वहीं दिल्ली कैपिटल्स, पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स जैसी टीमें पहली बार अपनी ट्रॉफी जीतने के मंसूबे से मैदान पर उतर रही है।
इस लीग की सबसे सफल टीमें CSK और MI हैं, इन दोनों टीमों ने पांच-पांच बार यह ट्राफी अपने नाम किया है। वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स(KKR) ने तीन बार ट्रॉफी जीती है। हालांकि इस सीजन में कौन सी टीम बाजी मारेगी, यह कहना काफी मुश्किल है।
अगर आप आईपीएल के पहले सीज़न से मैच देख रहे हैं तो कभी अपने सोचा होगा, कि ट्राफी पर जो संस्कृत में जो शब्द लिखा होता है। इसका मतलब क्या होता है, अगर आपको इसके बारे में जानना है तो इस आर्टिकल को पूरा पढ़े।
जानें IPL ट्रॉफी पर संस्कृत में क्या लिखा होता है
आईपीएल ट्रॉफी पर संस्कृत में “यत्र प्रतिभा अवसर प्राप्नोतिः” लिखा होता है, जिसका मतलब है “जहाँ प्रतिभा को अवसर मिलता है”।
इस आदर्श वाक्य के माध्यम से, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) लीग के उद्देश्य को एक ऐसे मंच के रूप में उजागर करता है जहां भारत और दुनिया भर के टैलेंटेड खिलाड़ियों को शानदार का प्रदर्शन करने का मौका मिलता है। यह वाक्य आईपीएल की असली भावना को दर्शाता है। पिछले कुछ सालों में इस लीग ने कई युवा क्रिकेटरों को इंटरनेशनल लेवल पर खास पहचान दिलाई है साथ ही उन्हें आगे बढ़कर अपने देश के लिए खेलने का मौका भी मिला है।
आईपीएल युवा टैलेंट की निखारने का बेहतरीन मंच
कई खिलाड़ियों के लिए आईपीएल किसी करियर चेंजिंग प्लेटफार्म से कम नहीं रहा है। यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, जसप्रीत बुमराह, रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या और दीपक चाहर जैसे भारतीय खिलाड़ियों ने इस लीग से अपनी खास पहचान बनाई है।
वहीं, इस टूर्नामेंट ने वानिंदु हसरंगा, मथीशा पथिराना, टिम डेविड और कैमरून ग्रीन जैसे विदेशी खिलाड़ियों को भी ग्लोबल लेवल पर पहचान दिलाई, जो आईपीएल में शानदार प्रदर्शन के बाद चर्चा में आए।
जैसे जसप्रीत बुमराह शुरुआत में ज्यादा फेमस नहीं थे, लेकिन मुंबई इंडियंस से खेलने के बाद उनके प्रदर्शन ने चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा और उन्हें भारतीय टीम में खेलने का मौका मिला।
यह भी पढ़े: Sakib Hussain Biography: साकिब हुसैन कौन हैं? उम्र, करियर, आँकड़े और IPL 2026 डेब्यू की पूरी कहानी

