दिल्ली कैपिटल की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 16.3 ओवरों में सिर्फ 75 रनों पर ढेर हो गई हैं। यह उनके इतिहास का तीसरा सबसे लोएस्ट टोटल हैं।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। पिच पर घास और तेज हवाओं के चलते उन्होंने यह निर्णय लिया था। आरसीबी ने इस मैच में अपनी प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया जबकि दिल्ली ने 3 बदलाव किए। उन्होंने ओपनर साहिल पारख, चमीरा और काईल जेमिसन को मौका दिया।
बेहद खराब रही दिल्ली की शुरुआत
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गेंदबाज अपने कप्तान के भरोसे पर बिल्कुल खरे साबित हुए। उन्होंने पिच पर मौजूद मदद का भरपूर फायदा उठाया और पावरप्ले में ही दिल्ली की आधी से ज्यादा बल्लेबाजी को पवेलियन भेज दिया।
डेब्यू कर रहे साहिल पारख को भुवनेश्वर कुमार ने शानदार इनस्विंगर से बोल्ड किया और उसके बाद जोश हज़ालवुड ने पिछले के शतकवीर केएल राहुल पुल खेलने के प्रयास में आउट हुए। उसके बाद तो भुवी ने अगले ओवर में विकेटों की झड़ी लगा दी। पहले उन्होंने अब तक दिल्ली के संकटमोचक ट्रिस्टन स्टब्स को फिर अक्षर पटेल को चलता किया।
आरसीबी के गेंदबाजों के सामने दिल्ली ने टेके घुटने
अगले ओवर में ही हेजलवुड ने पिछले में 93 रन बनाने वाले नीतीश राणा को आउट कर दिया। दिल्ली को 5वें ओवर में ही इंपैक्ट प्लेयर लेना पड़ गया। अभिषेक पोरल और डेविड मिलर ने थोड़ा पारी को संभाला लेकिन 9वें ओवर में मिलर भी आउट हो गए।
अभिषेक ने काईल जेमिसन के साथ मिलकर दिल्ली को 50 का स्कोर टच कराया और वो आईपीएल के लोएस्ट स्कोर में ऑल आउट होने से बच गई। लेकिन आरसीबी के गेंदबाज अभी भी धारदार गेंदबाजी कर रहे थे और उसका नतीजा यह हुआ कि दिल्ली की टीम 16.3 ओवरों में 75 रनों पर सिमट गई। उनकी तरफ से अभिषेक ने सबसे ज्यादा रन बनाए। उनके बल्ले से 33 गेंदों में 30 रन निकले।
अभिषेक ने किया लड़ने का प्रयास, दिल्ली के बल्लेबाजों ने किया निराश
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की तरफ से हेजलवुड और भुवनेश्वर सबसे सफल गेंदबाज रहे। जोश ने 3.3 ओवरों में 12 रन देकर 4 तो भुवी ने 3 ओवरों में 5 रन देकर 3 विकेट चटकाए। यह आईपीएल इतिहास में 12वां सबसे कम स्कोर हैं। जबकि दिल्ली का तीसरा सबसे लोएस्ट टोटल हैं।
क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

