फीफा वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा उम्र में गोल करने का रिकॉर्ड रोजर मिला के नाम दर्ज है।
FIFA World Cup में गोल करना किसी भी फुटबॉलर के करियर की सबसे बड़ी उपलब्धियों में गिना जाता है। ज्यादातर खिलाड़ी अपने करियर के शुरुआती या बीच के दौर में यह उपलब्धि हासिल करते हैं, लेकिन कुछ दिग्गज ऐसे भी रहे जिन्होंने बढ़ती उम्र में भी वर्ल्ड कप जैसे बड़े मंच पर गोल दागकर इतिहास रच दिया।
रोजर मिला, पेप और क्रिस्टियानो रोनाल्डो जैसे खिलाड़ियों ने यह साबित किया कि अनुभव और फिटनेस के दम पर उम्र को मात दी जा सकती है। इन खिलाड़ियों ने 37 साल या उससे ज्यादा उम्र में वर्ल्ड कप में गोल दागकर पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा। आइए जानते हैं फीफा वर्ल्ड कप इतिहास में गोल दागने वाले टॉप 5 सबसे उम्रदराज खिलाड़ियों के बारे में।
ये हैं FIFA वर्ल्ड कप इतिहास में गोल दागने वाले टॉप 5 सबसे उम्रदराज खिलाड़ी
1. रोजर मिला (Roger Milla) – 42 साल 39 दिन
कैमरून के पूर्व दिग्गज स्ट्राइकर रोजर मिला फीफा वर्ल्ड कप इतिहास के सबसे उम्रदराज गोल स्कोरर हैं। उन्होंने फीफा वर्ल्ड कप 1994 में रूस के खिलाफ 42 साल 39 दिन की उम्र में गोल दागकर यह रिकॉर्ड बनाया था।
हालांकि उस मुकाबले में कैमरून को 6-1 से हार मिली थी, लेकिन रोजर मिला ने गोल करके नया इतिहास रच दिया। वह इससे पहले भी वर्ल्ड कप 1990 में गोल कर चुके थे और तब भी सबसे उम्रदराज गोल स्कोरर बने थे।
रोजर मिला अपने शानदार खेल और कॉर्नर फ्लैग के पास किए गए डांस सेलिब्रेशन के लिए पूरी दुनिया में मशहूर हुए थे। उन्होंने कैमरून को वर्ल्ड कप 1990 के क्वार्टर फाइनल तक पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाई थी।
यह भी पढ़ें: FIFA वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे कम उम्र में गोल दागने वाले टॉप 7 खिलाड़ी
2. पेप (Pepe) – 39 साल 283 दिन
पुर्तगाल के दिग्गज डिफेंडर पेप ने फीफा वर्ल्ड कप 2022 में स्विट्जरलैंड के खिलाफ 39 साल 283 दिन की उम्र में गोल दागकर इतिहास रच दिया था।
पेप ने राउंड ऑफ 16 मुकाबले में ब्रूनो फर्नांडिस के कॉर्नर पर शानदार हेडर लगाकर गोल किया था। उस मैच में पुर्तगाल ने स्विट्जरलैंड को 6-1 से हराया था।
डिफेंडर होने के बावजूद पेप बड़े मैचों में लगातार टीम के लिए योगदान देते रहे। उनकी फिटनेस और डिफेंसिव खेल की वजह से वह लंबे समय तक इंटरनेशनल फुटबॉल में टिके रहे।
3. क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) – 37 साल 292 दिन
पुर्तगाल के स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने फीफा वर्ल्ड कप 2022 में घाना के खिलाफ 37 साल 292 दिन की उम्र में गोल दागा था।
रोनाल्डो ने इस मुकाबले में पेनल्टी के जरिए गोल किया और इसके साथ ही वह पांच अलग-अलग फीफा वर्ल्ड कप में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी भी बने।
हालांकि, 2022 का वर्ल्ड कप पुर्तगाल के लिए उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा, लेकिन रोनाल्डो ने अपने नाम एक बड़ा रिकॉर्ड जरूर दर्ज कर लिया। उनकी फिटनेस और गोल स्कोरिंग क्षमता आज भी दुनिया भर के फुटबॉल फैंस को प्रभावित करती है।
यह भी पढ़ें: FIFA वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाले टॉप 8 खिलाड़ी
4. गुन्नार ग्रेन (Gunnar Gren) – 37 साल 236 दिन
स्वीडन के पूर्व फुटबॉलर गुन्नार ग्रेन ने फीफा वर्ल्ड कप 1958 में वेस्ट जर्मनी के खिलाफ 37 साल 236 दिन की उम्र में गोल दागा था।
उन्होंने सेमीफाइनल मुकाबले में स्वीडन के लिए अहम गोल किया और टीम को फाइनल तक पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाई। हालांकि फाइनल में स्वीडन को ब्राजील के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।
गुन्नार ग्रेन अपने दौर के सबसे बेहतरीन अटैकिंग खिलाड़ियों में गिने जाते थे। उनका अनुभव और शांत खेल उस समय स्वीडन टीम की सबसे बड़ी ताकत माना जाता था।
5. काउटेमोक ब्लैंको (Cuauhtemoc Blanco) – 37 साल 151 दिन
मैक्सिको के पूर्व स्टार खिलाड़ी काउटेमोक ब्लैंको ने फीफा वर्ल्ड 2010 कप में फ्रांस के खिलाफ 37 साल 151 दिन की उम्र में गोल दागकर इतिहास रचा था।
ब्लैंको ने इस मुकाबले में पेनल्टी के जरिए गोल किया था और मैक्सिको ने फ्रांस को 2-0 से हराया था। इस हार के बाद फ्रांस ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गया था।
काउटेमोक ब्लैंको मैक्सिको फुटबॉल के सबसे लोकप्रिय खिलाड़ियों में शामिल रहे हैं। उन्होंने 1998, 2002 और 2010 के वर्ल्ड कप में गोल दागकर अपने लंबे और सफल इंटरनेशनल करियर की झलक दिखाई थी।
यह भी पढ़ें: सबसे कम उम्र में FIFA वर्ल्ड कप का खिताब जीतने वाले टॉप 7 खिलाड़ी
FIFA World Cup 2026 से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

