FIFA World Cup 2026: फ्रांस फुटबॉल टीम ने फीफा विश्व कप 2026 में सेनेगल को 3-1 से हराकर अपनी जीत के साथ शुरुआत की है। इस मैच में फ्रांस के कप्तान काइलियन एम्बाप्पे ने दो गोल दागकर अपनी टीम को शानदार जीत दिलाई है। इसके चलते हुए उन्होंने इतिहास भी रच दिया है। इसके अलावा इस मैच में कप्तान एमबाप्पे के शानदार प्रदर्शन के दम पर फ्रांस ने सेनेगल को 3-1 से हराकर फीफा विश्व कप 2026 में अपनी जीत का खाता भी खोल लिया है।
इसके अलावा इस मैच में दो गोल दागकर एमबाप्पे ने न केवल अपनी टीम को जीत दिलाई है बल्कि एक नया इतिहास भी रच दिया है। क्यूंकि इस समय वह अब फुटबॉल विश्व कप में फ्रांस की तरफ से सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं। इस मैच में पहले हाफ में धीमा खेलने के बाद फ्रांस की टीम ने दूसरे हाफ में शानदार खेल दिखाया था। इसके चलते हुए उन्होंने सेनेगल पर 3-1 से जीत दर्ज कर अपने अभियान की धमाकेदार शुरुआत कर ली है।
फ्रांस ने सेनेगल पर दर्ज की 3-1 से धमाकेदार जीत :-

फीफा विश्व कप 2026 में फ्रांस बनाम सेनेगल के मैच मैच खेला गया है। इस मैच के पहले हाफ तब ये दोनों ही टीमें एक-दूसरे के डिफेंस को भेदने में नाकाम रहीं थी। इसके अलावा इस मैच के पहले हाफ के ज्यादातर हिस्से से सेनेगल टीम का दबदबा देखने को मिला था। क्यूंकि इस दौरान निकोलस जैक्सन का शॉट पोस्ट से टकराया था। इसके अलावा इस्माइला सार गोल के काफी करीब पहुंचकर चूक गए थे।
मैच के दूसरे हाफ में पलटा पासा :-
इसके बाद मैच के दूसरे हाफ में फ्रांस के कप्तान एम्बाप्पे ने अपना शानदार खेल दिखाया और गोल करते हुए अपनी टीम को मैच में 1-0 की बढ़त दिला दी। इस मैच के 66वें मिनट में फ्रांस की ओर से एम्बाप्पे ने शानदार किया था। तब उन्होंने सेनेगल टीम के कप्तान कालिदू को पीछे छोड़ते हुए माइकल ओलिसे की पास पर गोलकीपर एडुआर्ड मेंडी को छकाकर गोल दाग दिया। इसके कुछ ही देर बाद ब्रैडली बारकोला 80वें मिनट पर मैदान पर आए। इसके बाद उन्होंने दो मिनट बाद ही अपनी टीम के लिए शानदार गोल दागकर फ्रांस की बढ़त को 2-0 कर दिया था।

इसके चलते हुए फिर मैच के निर्धारित 90 मिनट तक यही स्कोर रहा था। इसके बाद फिर 8 मिनट के इंजरी टाइम में यह मुकाबला बेहद रोमांचक हो गया था। क्यूंकि तब सेनेगल टीम के लिए इब्राहिम मबाये ने एक गोल दाग कर स्कोर 2-1 कर दिया था। इसके चलते हुए उन्होंने इस पूरे मैच में एक बार फिर से जान फूंक दी थी। इसके बाद सेनेगल टीम अभी इस गोल का जश्न ही मना रहा था कि इसके चंद सेकेंड बाद ही एमबाप्पे ने अपना दूसरा गोल दागकर सेनेगल की उम्मीदों पर पानी फेर दिया और स्कोर 3-1 कर दिया।
काइलियन एम्बाप्पे ने रचा इतिहास :-
इस मैच में अपने दूसरे गोल करने के साथ ही एम्बाप्पे ने इतिहास रच दिया है। इसके चलते हुए अब उन्होंने अपने शानदार करियर में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। क्यूंकि अब उनके नाम फ्रांस के लिए सबसे ज्यादा 58 गोल हो गए हैं।

इस दौरान उन्होंने अब ओलिविर जिरू को पछाड़ दिया है। इसके चलते हुए अब एम्बाप्पे के विश्व कप में 14 गोल हो गए हैं। इसके चलते हुए अब उन्होंने लियोनेल मेसी के 13 गोल को पार कर लिया और जर्मनी के महान गेरड मुलर की बराबरी भी कर ली है। वहीं इस समय उनसे ज्यादा विश्व कप में गोल अभी ब्राजील के रोनाल्डो (15) और जर्मनी के मिरोस्लाव क्लोजे (16) के हैं।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

