China Masters: स्टार भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू ने पहले राउंड में डेनमार्क की जूली डावाल जैकबसन को सीधे गेम में हराकर चीन मास्टर्स सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला एकल प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। इस मैच में उन्होंने जैकबसन को सिर्फ 27 मिनट में 21-4, 21-10 से हरा दिया है।
पीवी सिंधू ने डावाल जैकबसन को हराया :-
भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी और दो बार की ओलंपिक पदक विजेता भारत की पीवी सिंधु ने चीन मास्टर्स सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट के पहले दौर में डेनमार्क की जूली डावाल जैकबसन को सीधे गेम में हराकर महिला एकल प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

इस मैच में दो बार की ओलंपिक पदक विजेता सिंधू ने डेनमार्क की खिलाड़ी जैकबसन को सिर्फ 27 मिनट में 21-4, 21-10 से हरा दिया है। इसके अलावा भारतीय खिलाड़ी को यह जीत हांगकांग ओपन सुपर 500 टूर्नामेंट के शुरुआती दौर में डेनमार्क की लाइन क्रिस्टोफरसन के खिलाफ हार के केवल 19 दिन से भी कम समय के बाद मिली है।
इससे पहले भारत की स्टार खिलाड़ी सिंधु को इस साल हांगकांग ओपन सहित छह बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर प्रतियोगिताओं के पहले दौर में हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन अब वह इस चीन मास्टर्स टूर्नामेंट में काफी अच्छी लय में दिखाई दे रही हैं। क्यूंकि इस भारतीय खिलाड़ी ने कुछ ही समय में अच्छी बढ़त बना ली और पहला गेम 10 मिनट से थोड़े अधिक समय में जीत लिया था।

इसके बाद दूसरे गेम में भी उन्होंने यही सिलसिला जारी रखा। इसके अलावा पिछले दो मुकाबलों में डेनमार्क की खिलाड़ी को हराने वाली सिंधू ने 4-1 की बढ़त बनाई लेकिन इसके बाद जैकबसन ने स्कोर 4-4 कर दिया। इसके बाद फिर सिंधू ने अपने अनुभव और बेहतरीन तकनीक का नजारा पेश करते हुए प्रतिद्वंद्वी को मैच में हरा दिया।
इसके बाद भारतीय खिलाड़ी सिंधु ने लगातार छह अंक के साथ स्कोर 11-8 से 17-8 पर कर दिया। इसके बाद फिर उन्होंने बड़ी आसानी से इस मैच को ही जीत लिया। इससे पहले पिछली बार जब ये दोनों खिलाड़ी मार्च में योनेक्स स्विस ओपन के शुरुआती दौर में आपस में खेलीं थीं तो उस मैच में भी जैकबसन ने हार के बावजूद सिंधू को कड़ी टक्कर दी थी।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

