Browsing: अन्य खेल

Paralympic committee of India : अभी पेरिस में पैरालंपिक 2024 खेला जा रहा है। इनमें भारत काफी शानदार प्रदर्शन कर रहा है। इसके अलावा भारत में पैरा खिलाड़ियों के विकास के लिए 1992 में ‘फिजिकली हैंडीकैप्ड स्पोर्ट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया’ की स्थापना की गई थी। आइए जानते है यह संस्था अब किस हाल में है।

Paris Paralympics 2024: पेरिस पैरालंपिक्स 2024 में आज इन खेलों का आठवां दिन है। इन खेलों में आज भारत एक बार फिर से एक्शन में रहेगा। इस दिन भी भारत को अपने एथलीटों से पदक की उम्मीद लगी हुई है। वहीं सातवें दिन भारत ने 4 मैडल जीते है। अब पदक तालिका में भारत 13वें स्थान पर पहुंच गया है।

Paris Paralympics 2024: पेरिस पैरालंपिक 2024 में भारत की स्टार एथलीट दीप्ति जीवनजी ने एथलेटिक्स की स्पर्धा में महिलाओं की 400 मीटर टी20 स्पर्धा में कुल 55.82 सेकेंड के समय के साथ कांस्य पदक जीता है।

Paris Paralympics 2024 : पेरिस पैरालंपिक 2024 में आज इन खेलों का 7वां दिन है। इन खेलों के छठे दिन भारत ने कुल 5 पदक जीते। इस तरह से इन खेलों में भारत के पदकों की संख्या 20 हो गई है। आइए जानते है आज सातवें दिन कौन-कौन से खिलाड़ी भारत की पदक तालिका में योगदान दे सकते हैं।

National Open Championship: राष्ट्रीय ओपन चैंपियनशिप के समापन के दिन सेना की लंबी कूद की अनुभवी खिलाड़ी एंसी सोजन ने 6.71 मीटर के अपने व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रयास के द्वारा स्वर्ण पदक के साथ सर्वश्रेष्ठ महिला एथलीट का पुरस्कार अपने नाम कर लिया है।

Paris Paralympics 2024: भारत की महिला पैरा शटलर निथ्या श्री सिवन ने पेरिस पैरालंपिक 2024 में इतिहास रच दिया है। इस बार उन्होंने अपने पहले ही पैरालंपिक में खेलते हुए ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम कर लिया है। इस बार उन्होंने इस मुकाबले में इंडोनेशिया की खिलाड़ी को सीधे गेम में हराकर देश के लिए मेडल जीता है।

Paris Paralympics 2024: भारत के स्टार भाला फेंक खिलाड़ी सुमित अंतिल ने इस बार भी पेरिस पैरालंपिक 2024 में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। इस बार उन्होंने पैरालंपिक रिकॉर्ड दूरी के साथ भारत के लिए गोल्ड मेडल जीता है। वहीं भारत के इस पैरा एथलीट को इन खेलों का नीरज चोपड़ा भी कहा जाता है। इससे पहले टोक्यो में हुए पैरालंपिक खेलों में भी सुमित ने भारत के लिए गोल्ड जीता था।

Paris Paralympics 2024: पेरिस पैरालंपिक 2024 के खेलों में इस बार भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। भारत के पैरा एथलीट योगेश कथुनिया ने पेरिस पैरालंपिक 2024 में पुरुषों के एफ56 चक्का फेंक स्पर्धा में 42.22 मीटर के सत्र के अपने सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ रजत पदक जीत लिया है।

Paris Paralympics 2024: पेरिस पैरालंपिक 2024 में आज इन खेलों का छठा दिन है। इस बार इन खेलों में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। तभी तो इन खेलों के छठे दिन आज कई ओर मेडल जीतने का मौका होगा।

Preeti Pal: भारतीय महिला पैरा धाविका प्रीति पाल ने पेरिस पैरालंपिक 2024 में इतिहास रच दिया है। उन्होंने महिलाओं की 200 मीटर (T35) इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया है। इससे पहले उन्होंने महिलाओं के 100 मीटर इवेंट भी ब्रॉन्ज मेडल जीता था। इस तरह से वह पैरालंपिक इतिहास में ट्रैक एंड फील्ड इवेंट में दो मेडल जीतने वाली भारत की पहली महिला एथलीट बन गई हैं।