Chad Bose: लिस्ट-A क्रिकेट में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने वाले चैड बोस कौन हैं, जानिए

Chad Bose: न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बल्लेबाज चैड बोस ने लिस्ट-A क्रिकेट में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

Google News Sports Digest Hindi

Chad Bose: न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बल्लेबाज चैड बोस (Chad Bose) ने लिस्ट-A क्रिकेट में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। क्यूंकि इस कीवी बल्लेबाज (Chad Bose) ने कैंटरबरी की तरफ से ओटागो के खिलाफ खेलते हुए सिर्फ 103 गेंदों में अपना दोहरा शतक पूरा किया। इस तरह से उन्होंने भारत के नारायण जगदीसन और ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड के पिछले रिकॉर्ड को तोड़ा था। क्यूंकि इन दोनों बल्लेबाजों ने भी 114 गेंदों में अपने-अपने दोहरे शतक पूरे किए थे।

लिस्ट-A क्रिकेट में शानदार रही Chad Bose की पारी :-

द फोर्ड ट्रॉफी में कैंटरबरी की तरफ से खेलते हुए चैड बोस (Chad Bose) ने पारी की शुरुआत काफी ताबड़तोड़ तरीके से की थी। वहीं इस मुकाबले में उन्होंने अपना शतक केवल 53 गेंदों में ही पूरा कर लिया था। इस मैच में अपना शतक पूरा करने के बाद वह और भी ज्यादा आक्रामक तरीके से बल्लेबाजी करने लगे थे।

Chad Bose
image source vis getty images

तब उन्होंने केवल 77 गेंदों में अपने 150 रन पूरे कर लिए थे। वहीं इस मुकाबले में खेलते हुए उन्होंने (Chad Bose) 103 गेंदों में 200 रनों का आंकड़ा छू लिया था। इसके बाद वह इस मुकाबले में 110 गेंदों पर 205 रन की पारी खेलकर आउट हो गए थे। अपनी इस पारी में उन्होंने 27 चौके और 6 छक्के लगाए थे।

कैंटरबरी ने 240 रन से जीता मुकाबला :-

Chad Bose
image source vis getty images

कीवी बल्लेबाज चैड बोस (Chad Bose) की पारी के चलते हुए कैंटरबरी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 343/9 का स्कोर बनाया था। वहीं इन रनो के जवाब में ओटागो की टीम 103 रन पर ही ढेर हो गई थी।

सम्बंधित खबरें

न्यूजीलैंड की तरफ से वनडे और टी-20 खेल चुके हैं Chad Bose :-

Chad Bose
image source vis getty images

चैड बोस (Chad Bose) ने मार्च 2023 में श्रीलंका क्रिकेट टीम के खिलाफ अपने वनडे करियर की शुरुआत की थी। अब तक उन्होंने 6 वनडे में 1 अर्धशतक की मदद से 99 रन बनाए हैं। इसके अलावा इस बल्लेबाज ने 11 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 119.87 की स्ट्राइक रेट के साथ कुल 187 रन बनाए हैं। इसी बीच उनके बल्ले से 1 अर्धशतक भी आया है। इसके अलावा उन्होंने कीवी टीम की तरफ से कोई टेस्ट नहीं खेला है।

Chad Bose का लिस्ट-A करियर :-

Chad Bose
image source vis getty images

न्यूजीलैंड के बल्लेबाज चैड बोस ने अब तक 100 लिस्ट-A मैच खेले हैं। जिसमें उन्होंने 39.23 की औसत और 88.51 की स्ट्राइक रेट के साथ 3,492 रन बनाए हैं। वहीं इसके अलावा उन्होंने 23 अक्टूबर 2024 को अपना पहला दोहरा शतक लगाया है। अभी तक उन्होंने अपने करियर में 8 शतक और 14 अर्धशतक लगाए हैं। इसके अलावा उन्होंने अपने प्रथम श्रेणी करियर में 92 मैच खेले हैं। जिसमें उन्होंने 29.27 की औसत से 4,186 रन बनाए हैं। इस बीच बोस ने 9 शतक और 16 अर्धशतक लगाए हैं।

दक्षिण अफ्रीका की तरफ से अंडर-19 खेल चुके हैं Chad Bose :-

साल 2012 में अंडर-19 विश्व कप के दौरान बोस (Chad Bose) ने दक्षिण अफ्रीका की टीम की कप्तानी की थी। उस समय उन्होंने 6 पारियों में 47.16 की औसत से 283 रन बनाए थे। वहीं उसी दौरान क्विंटन डिकॉक भी उनके नेतृत्व वाली टीम में खेले थे। इसके बाद साल 2015 में बोस (Chad Bose) न्यूजीलैंड में आ गए थे। तब वह स्टीफन फ्लेमिंग की मदद से सिडेनहैम क्रिकेट क्लब में शामिल हो गए। इसके बाद फिर उन्होंने न्यूजीलैंड में अपना नया क्रिकेट करियर शुरू किया था।

Latest Cricket News in HindiLatest Football News in HindiLatest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More