IPL 2024, CSK vs MI: रविवार को खले गए दूसरे मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को उसी के घरेलु मैदान पर 20 रनों से हरा दिया। मुंबई की तरफ से पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने काफी टाइम बाद आईपीएल में शतक लगाया था पर उनका यह शतक भी टीम को जीत नहीं दिला पाया। और मुंबई यह मैच 20 रन से हार गयी। चन्नेई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपने निर्धारित 20 ओवर में 206 रन बनाये।
इस मैच में चन्नेई की तरफ से अजिंक्य रहाणे और रचिन रवींद्र पारी की शुरुवात करने के लिए मैदान पर उतरे थे। लेकिन ये दोनों भी टीम को एक अच्छी शुरुवात नहीं दिला सके। रहाणे ने 5 रन बनाये जबकि रचिन ने 21 ऋणों की पारी खेली। और इस प्रकार चेन्नई ने अपने 2 विकेट जल्दी ही गवा दिए। तीसरे नंबर पर कप्तान रुतुराज गायकवाड़ बल्लेबाजी के लिए उतरे।
चेन्नई और मुंबई के बीच जब भी मुकाबला होता है तो दर्शकों को एक अच्छे मैच की उम्मीद होती है। और इस मैच में हुआ भी कुछ ऐसा ही था। इस मैच ने रोमांच की साडी हदों को पार कर दिया। क्यूंकि जब पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी मैदान पर खेलने के लिए उतरे तो पूरा मैदान धोनी – धोनी की गूंज से गूंज रहा था। धोनी ने भी अपने क्रिकेट प्रेमियों को निराश नहीं किया।
महेंद्र सिंह धोनी ने के 4 गेंद ही खेली थी और इन 4 गेंदों पर धोनी ने 20 रनों की पारी खेली। क्यूंकि जितने रन से चेन्नई ने मुंबई को हराया तो उतने रन तो धोनी ने ही 4 गेंदों पर बनाये थे। चेन्नई की पहले बल्लेबाजी करते हुए शुरू में काफी लड़खड़ा गयी थी। लेकिन चेन्नई के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने शिवम् दुबे के साथ मिल कर पारी को संभाला। इन दोनों बल्लेबाजों ने तीसरे विकेट के लिए 90 ऋणों की साझेदारी की।
चेन्नई के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने खेली 40 गेंद पर 5 चौके और 5 छक्कों की मदद से 69 रन की बेहतरीन पारी खेली। जबकि वहीं बात करे शिवम् दुबे की तो उन्होंने 34 गेंद खेलकर 66 ऋणों की महत्वपूर्ण नाबाद पारी खेली। दुबे ने अपनी पारी में 10 चौके और 2 छक्के लगाए। रुतुराज गायकवाड़ के आउट होने के बाद डेरिल मिशेल मैदान में आये पर वो कुछ ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाए। उन्होंने 14 गेंद खेलकर केवल 17 रन ही बनाये।
डेरिल मिशेल के आउट होने के बाद महेंद्र सिंह धोनी क्रीज पर आये। तब हार्दिक पांड्या की केवल 4 गेंग ही बची हुई थी। धोनी ने भी अपने क्रिकेट प्रेमियों को निराश नहीं किया। और पांड्या की 4 गेंद पर 3 गगनचुम्बी छक्कों की मदद से 20 रन बनाये। जो बाद में जाकर मैच विजेता साबित हए।
वहीँ अब हम खेल की दूसरी पारी की बात करें तो इस पारी में मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने शानदार शतक लगाया। रोहित शर्मा ने 63 गेंद खेलकर नाबाद १०५ रन बनाये। इस पारी में रोहित शर्मा ने 11 चौके और 5 गगनचुम्बी छक्के लगाए। अपनी इस बेहतरीन पारी की बदौलत भी रोहित शर्मा मुंबई को जीत नहीं दिला सके।
क्यूंकि एक छोर से मुंबई की विकेट गिरती चली गयी। इस मैच में एक छोर तो रोहित ने संभाला हुआ था पर दूसरे छोर से कोई भी बल्लेबाज रोहित का साथ नहीं दे सका। जिसके चलते मुंबई यह मैच २० ऋणों से हार गयी। इस मैच में सूर्यकुमार यादव एक बार फिर शून्य पर आउट हो गए। हालाँकि सत्य के बाद आये तिलक वर्मा ने थोड़ी देर तक रोहित शर्मा का साथ जरूर दिया , पर वो भी 20 गेंद पर 31 रन बनाकर आउट हो गए।
फिर मैदान पर आये मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या। लेकिन कप्तान हार्दिक भी केवल 2 रन बनाकर ही आउट हो गए। चेन्नई को जीत दिलाने में गेंदबाज माथीसा पथिराना का अहम रोल है। क्यूंकि मथीशा पथीराना ने अपने चार ओवर में केवल 28 रन देकर मुंबई के 4 महत्वपूर्ण विकटों को लिया था। इसी से मुंबई की हार निश्चित हुई थी। वहीँ पथीराना का साथ भी चेन्नई के बाकि के गेंदबाजों ने भी दिया। चेन्नई की तरफ से तुषार देशपांडे और मुस्तफिजुर रहमान को भी 1 – 1 सफलता मिली।
ये भी पढ़ें: आयुष बडोनी ने धोनी के इस खास रिकॉर्ड की बराबरी की