IPL Records: इस समय आईपीएल 2025 का सीजन एक बार फिर खेला जा रहा है। इस बीच आईपीएल 2025 सीजन के 66वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने पंजाब किंग्स की टीम को 6 विकेट से हराते हुए अपनी 7वीं जीत दर्ज की है। वहीं जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में पहले खेलते हुए पंजाब किंग्स की टीम ने 206/8 का स्कोर खड़ा किया था। इसके बाद इन रनों के जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने अपने 4 विकेट खोकर ही इस लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। इसके अलावा यह दिल्ली की टीम का सफलतापूर्वक हासिल किया गया तीसरा सबसे बड़ा लक्ष्य है। चलिए दिल्ली कैपिटल्स की टीम के द्वारा हासिल किए गए अन्य बड़े लक्ष्यों पर एक नजर डाल लेते हैं।
1. LSG के खिलाफ 210 रन का लक्ष्य :-
इस मैच में खेलते हुए दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से आईपीएल इतिहास में सफलतापूर्वक हासिल किया गया सबसे बड़ा लक्ष्य 210 रन का रहा है। जिसको दिल्ली की टीम ने आईपीएल 2025 के संस्करण में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम के खिलाफ हासिल किया था। इन दोनों के बीच यह मैच विशाखापट्टनम में खेला गया था।

इस मैच में लखनऊ की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मिचेल मार्श (75) और निकोलस पूरन (75) की पारियों की मदद से 209/8 का स्कोर खडा किया था। इसके बाद इन रनों के जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने आशुतोष शर्मा (66*) की पारी से 9 विकेट खोकर ही इस लक्ष्य को हासिल कर लिया।
2. गुजरात लायंस के खिलाफ 209 रन का लक्ष्य :-
दिल्ली कैपिटल्स टीम की तरफ से आईपीएल इतिहास में हासिल किया गया दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य 209 रन का रहा है। इस लक्ष्य को दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने आईपीएल 2017 के सीजन में गुजरात लायंस टीम के खिलाफ हासिल किया था। इन दोनों टीमों के बीच यह मैच अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया था।

इस मैच में लखनऊ की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सुरेश रैना (77) की पारी से 208/7 का स्कोर खडा किया था। इसके बाद इन रनों के जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने ऋषभ पंत (97*) की पारी के चलते हुए 17.3 ओवर में अपने दो विकेट खोकर ही इस लक्ष्य को हासिल कर लिया।
3. पंजाब किंग्स के खिलाफ 207 रन का लक्ष्य :-
दिल्ली कैपिटल्स टीम की तरफ से आईपीएल इतिहास में हासिल किया गया तीसरा सबसे बड़ा लक्ष्य 207 रन का रहा है। इस लक्ष्य को दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने आईपीएल 2025 सीजन के 66वें मैच में पंजाब किंग्स टीम के खिलाफ हासिल किया था। इन दोनों टीमों के बीच यह मैच जयपुर में खेला गया था।

इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स की टीम ने अपने कप्तान श्रेयस अय्यर (53) और मार्कस स्टोइनिस (44) की पारियों के चलते हुए 206/8 का स्कोर खड़ा किया था। इसके बाद इन रनों के जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने करुण नायर (44) और समीर रिजवी (58*) की पारियों की मदद से अपने 4 विकेट खोकर ही इस लक्ष्य को हासिल कर लिया था।
4. गुजरात लायंस के खिलाफ 196 रन का लक्ष्य :-
दिल्ली कैपिटल्स टीम की तरफ से आईपीएल इतिहास में हासिल किया गया चौथा सबसे बड़ा लक्ष्य 196 रन का रहा है। इस लक्ष्य को दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने आईपीएल 2017 सीजन में गुजरात लायंस की टीम के खिलाफ हासिल किया था।

इन दोनों टीमों के बीच यह मैच कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला गया था। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपर जाइंट्स की टीम ने आरोन फिंच (69) की पारी की मदद से 195/5 का स्कोर खडा किया था। इसके बाद इन रनों के जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने श्रेयस (96) की पारी की मदद से 19.4 ओवर में अपने 8 विकेट खोकर ही 197 रन बनाकर हासिल कर लिया था।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।