IPL 2026: आईपीएल 2026 का 39 वां मैच आज सोमवार, 27 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम के बीच खेला जाएगा। वहीं आज इन दोनों टीमों के बीच यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। इसके अलावा आईपीएल 2026 सीजन के अपने पिछले मैच में आरसीबी की टीम ने गुजरात टाइटंस की टीम को 5 विकेट से हराया था।
जबकि दिल्ली कैपिटल्स की टीम को अपने पिछले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद टीम के खिलाफ 47 रनों से हार मिली थी। लेकिन आज के इस मैच को दिल्ली की टीम जीतना चाहेगी। इससे पहले आइए इस मैच की पिच रिपोर्ट, प्रीव्यू और अन्य जरूरी बातों को भी एक बार जान लेते हैं।
DC टीम के खिलाफ RCB का पलड़ा रहा है काफी भारी :-
आईपीएल के इतिहास में इन दोनों टीमों के बीच अभी तक कुल 34 मैच खेले गए हैं। इन मैचों में खेलते हुए इनमें से दिल्ली कैपिटल्स की टीम को अभी तक कुल 13 ही मैच में जीत मिली है। जबकि दूसरी तरफ इस दौरान आरसीबी की टीम को कुल 20 मैचों में जीत हासिल हुई है।

वहीं इन दोनों टीमों के बीच खेला गया एक मैच बेनतीजा भी रहा है। जबकि आईपीएल 2025 के पिछले सीजन में इन दोनों टीमों के बीच कुल एक ही मैच खेला गया था। तब उस मैच को दिल्ली की टीम ने 6 विकेट से जीता था।
आज इस तरह की हो सकती है RCB की टीम :-
आईपीएल 2026 सीजन के अपने पिछले मैच में आरसीबी की टीम को गुजरात टाइटंस की टीम के खिलाफ खेलते हुए 5 विकेट से जीत मिली थी। तब इस मैच में अपनी टीम के लिए दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली और देवदत्त पडिकल ने शानदार अर्धशतकीय पारियां खेली थी। वहीं इस मैच में आरसीबी की गेंदबाजी भी अच्छी रही थी। वहीं इस मैच में क्रुणाल पांड्या ने अपना ऑलराउंड प्रदर्शन भी किया था। तभी तो आज इस मैच में भी उनसे ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।

RCB टीम की संभावित 11 :- विराट कोहली, फिल सॉल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, जितेश शर्मा, क्रुणाल पांड्या, रोमारियो शेफर्ड, मंगेश यादव, भुवनेश्वर कुमार और जैकब डफी।
RCB के इम्पैक्ट सब्स प्लेयर : सुयश शर्मा, वेंकटेश अय्यर, रसिख सलाम और जैकब बेथेल।
आज इस संयोजन के साथ उतर सकती है DC की टीम :-
आईपीएल 2026 सीजन के अपने पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स की टीम को सनराइजर्स हैदराबाद टीम के खिलाफ खेलते हुए 47 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। तब उस मैच में दिल्ली टीम की तरफ से उनके सलामी बल्लेबाज प्रथुम निशंका एक बार फिर से फ्लॉप साबित हुए थे। जबकि इस मैच में अनुभवी बल्लेबाज केएल राहुल भी अच्छी पारी नहीं खेल पाए थे। लेकिन आज के इस मैच में दिल्ली की टीम को उनसे एक शानदार पारी की उम्मीद रहेगी।

दिल्ली कैपिटल्स की संभावित एकादश : केएल राहुल (विकेटकीपर), प्रथुम निशंका, नितीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, विपराज निगम, आकिब नबी, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी,
DC के इम्पैक्ट सब प्लेयर : टी नटराजन, समीर रिजवी, आकिब नबी, पृथ्वी शॉ
कैसा रहने वाला है आज दिल्ली की पिच का मिजाज :-
अरुण जेटली स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजी के लिए काफी अच्छी मानी जाती हैं। क्योंकि यहाँ पर विकेट सपाट होती हैं। इस ग्राउंड पर गेंद भी बल्ले पर अच्छे से आती हैं। पहले यहाँ की पिच काफी बॉलिंग फ़रिनेदलय होती थी जहाँ रन बनाना बहुत मुश्किल होते थे लेकिन पिछले कुछ सालों में यहाँ पर ढेरों रन बनते हैं।

शाम के मैचों में यहाँ ड्यू की भूमिका अहम होती है जिसकी वजह से दूसरी पारी में गेंद और अच्छे से बल्ले पर आती हैं, जिससे शॉट्स लगाना आसान हो जाता हैं। इस वजह से टॉस जीतने वाली टीमें अक्सर पहले गेंदबाजी करने का फैसला करती हैं।
कैसा रहेगा आज दिल्ली का मौसम :-
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार आज सोमवार, 27 अप्रैल 2026 को दिल्ली का मौसम काफी गर्म रहने वाला है। इसके अलावा आज यहां दिन का अधिकतम तापमान 42 डिग्री तक जा सकता है। जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री तक रहने की उम्मीद है। लेकिन आज यहां पर बारिश की कोई भी संभावना नहीं है। इसके चलते हुए आज यहां पर सभी दर्शकों को एक अच्छा मैच देखने को मिलेगा।
आज इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेगी नजरें :-
दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज केएल राहुल ने पिछले 10 मुकाबलों में 182.62 की स्ट्राइक रेट से 515 रन बनाए हैं। जबकि आरसीबी के दिग्गज खिलाडी विराट कोहली ने पिछले 10 मैचों में 157.19 की स्ट्राइक रेट से 437 रन बनाए हैं।

वहीं फिल सॉल्ट के बल्ले से पिछले 9 मैच में 304 रन आए हैं। इसके अलावा गेंदबाजी में कुलदीप यादव ने पिछले 10 मैच में 10 विकेट लिए हैं। जबकि आरसीबी के लिए भुवनेश्वर कुमार ने पिछले 10 मैच में 15 विकेट लिए हैं। इसके अलावा क्रुणाल पांड्या ने पिछले 10 मैच में 10 विकेट लिए हैं।
कब और कहां देखें यह मैच :-
दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम के बीच आज यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7:30 बजे खेला जाएगा। इसके अलावा आप सभी इस मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं। वहीं इस मैच का टॉस आज शाम 7 बजे होगा।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

