Athletics: केन्या के स्टार धावक सेबेस्टियन सावे ने लंदन मैराथन में इतिहास रच दिया है। क्यूंकि इस समय वह मैराथन रेस को आधिकारिक तौर पर दो घंटे से कम समय में पूरा करने वाले दुनिया के पहले एथलीट बन गए हैं। वहीं इस बार उन्होंने अपनी यह रेस एक घंटे 59 मिनट और 30 सेकंड में पूरी की है।
इसके अलावा अभी तक सबसे तेज मैराथन दौड़ने का रिकॉर्ड भी केन्या के ही केल्विन किप्टम के नाम था। क्यूंकि उन्होंने साल 2023 में शिकागो मैराथन को 2 और 35 सेकंड में पूरा किया था। इसके बाद फिर साल 2024 में रोड एक्सीडेंट में केल्विन का निधन हो गया था।
एक भी मैराथन नहीं हारे हैं सावे :-
इसके अलावा केन्या के स्टार धावक सेबेस्टियन सावे अभी तक अपने करियर में एक भी मैराथन नहीं हारे हैं। क्यूंकि साल 2024 में वैलेंसिया मैराथन जीतने के बाद वह साल 2025 में लंदन और बर्लिन मैराथन में भी विजेता रहे थे। इसके बाद उनपर केन्या के अन्य एथलीटों ने डोपिंग के आरोप भी लगाए थे।

इसके बाद फिर उन्होंने अपने जवाब में बर्लिन मैराथन जीतने की तैयारी के दौरान डोपिंग के संदेह को दूर करने के लिए इंटी करप्शन यूनिट द्वारा किए गए 25 अभूतपूर्व ‘आउट-ऑफ-कॉम्पिटिशन’ ड्रग टेस्ट करवाए थे।इसके अलावा अब वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने के बाद सेबेस्टियन सावे ने कहा है कि, “हमने रेस की शुरुआत अच्छी की और रेस के आखिर में मैं काफी मजबूत महसूस कर रहा था।
BREAKING VIDEO: Kenya’s Sabastian Sawe becomes the first person ever to win a regular marathon in under two hours, setting a new world record at the London Marathon in 1:59:30!
Kenyans invented running™ pic.twitter.com/esN8QAwWmm
— Larry Madowo (@LarryMadowo) April 26, 2026
इसके चलते हुए फिर अंत में जब मैं फिनिशिंग लाइन पर पहुंचा, तो मैंने समय देखा। यह देखकर मैं बहुत उत्साहित हो गया था कि आज मैंने विश्व रिकॉर्ड बनाया है। इसके लिए मैंने बहुत अच्छी तैयारी की थी। क्योंकि दूसरी बार लंदन आना मेरे लिए बहुत मायने रखता था। तभी तो इस बार मैंने इसके लिए काफी जबरदस्त तैयारी की थी।”
महिला वर्ग में टिग्स्टन असेफा बनीं विजेता :-
इथोपिया के योमिफ केजेलचा इस मैराथन में दूसरे नंबर पर रहे हैं। क्यूंकि उन्होंने अपनी यह रेस दो घंटे से कम समय में पूरी की थी। इसके अलावा उन्होंने सावे से 11 सेकंड ज्यादा यानी 1 घंटे 59 और 41 सेकंड में पूरी की थी। जबकि युगांडा के जैकब किप्लिमो तीसरे नंबर पर रहे हैं।

क्यूंकि उन्होंने अपनी रेस दो घंटे और 28 सेकंड में पूरी की थी। इसके अलावा अब महिला वर्ग की बात करें तो इथोपिया की टिग्स्ट असेफा इस बार विजेता रही हैं। क्यूंकि उन्होंने अपनी रेस 2 घंटे 15 मिनट और 41 सेकंड में पूरी की है।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

