KKR Lowest Totals in IPL History: कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की पहचान ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से होती है, लेकिन कुछ मैचों में टीम इतनी बुरी तरह ढह गई कि फैंस के लिए यकीन करना मुश्किल हो गया। मुंबई इंडियंस के खिलाफ तो मानो बल्लेबाजों ने हार मानने की कसम खा ली थी। आइए नजर डालते हैं KKR के 10 सबसे छोटे स्कोरों पर।
आईपीएल में KKR के 10 सबसे छोटे स्कोर | KKR Lowest Totals in IPL History

10. 109 बनाम चेन्नई सुपर किंग्स (2010)
साल 2010 में कोलकाता के ऐतिहासिक मैदान ईडन गार्डन्स में CSK के खिलाफ KKR सिर्फ 109 रन पर ढेर हो गई थी। इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाजों के सामने केकेआर का कोई भी बल्लेबाज टिक नहीं पाए और पूरी टीम बिखर गई।
9. 108 बनाम मुंबई इंडियंस (2018)
ईडन गार्डन्स में एक बार फिर साल 2018 में केकेआर का प्रदर्शन बहुत ही खराब रहा था और मुंबई इंडियंस की खतरनाक गेंदबाजी के सामने पूरी टीम 108 रनों पर सिमट गई थी। मुंबई की घातक गेंदबाजी के आगे केकेआर के सभी बल्लेबाजों बार फिर से पूरी तरह से फ्लॉप रही थी।
8. 108/9 बनाम चेन्नई सुपर किंग्स (2019)
चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में CSK के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी करते हुए KKR को 108/9 पर रोक दिया था। कोलकाता नाईट राइडर्स के बल्लेबाजों ने इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाजी आक्रमण के सामने घुटने टेक दी थी।
7. 107 बनाम मुंबई इंडियंस (2017)
बेंगलुरु में खेले गए इस मुकाबले में केकेआर के बल्लेबाज मुंबई के गेंदबाजों के आगे टिक ही नहीं पाए और पूरी टीम सिर्फ 107 रन पर सिमट गई।
6. 105 बनाम मुंबई इंडियंस (2013)
KKR का मुंबई इंडियंस के खिलाफ खराब रिकॉर्ड 2013 में भी जारी रहा जब पूरी टीम 105 रन पर आउट हो गई थी।
5. 101 बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स (2022)
साल 2022 में पुणे में खेले गए इस मुकाबले में LSG के गेंदबाजों ने KKR को 101 रन पर समेट दिया था। यह हार केकेआर की टीम के लिए बड़ा झटका थी।
4. 101 बनाम डेक्कन चार्जर्स (2009)
आईपीएल 2009 में केपटाउन में डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ केकेआर सिर्फ 101 रन ही बना पाई और डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ एकतरफा मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था।
3. 95 बनाम मुंबई इंडियंस (2009)
IPL 2009 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ KKR ने महज 95 रन बनाए और एक बार फिर MI के गेंदबाजो के सामने बेबस दिखी। इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस के खिलाफ केकेआर को बुरी तरह से शिकस्त मिली थी।
2. 84/8 बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (2020)
अबू धाबी में RCB के खिलाफ KKR की हालत इतनी खराब रही कि 20 ओवर खेलने के बावजूद सिर्फ 84/8 ही बना सके। यह मैच केकेआर के लिए सबसे यादगार मुकाबलों में से एक था।
1. 67 बनाम मुंबई इंडियंस (2008)
IPL 2008 में वानखेड़े में मुंबई इंडियंस के खिलाफ KKR की टीम सिर्फ 67 रन पर ऑल आउट हो गई थी। यह आज भी KKR का IPL में सबसे कम स्कोर है।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।