List of Replacement Players for IPL 2026: IPL 2026 का आगाज 28 मार्च को होगा। 2026 में इंडियन प्रीमियर लीग की ट्रॉफी जीतने के लिए कुल 10 टीमें 74 मैचों में एक-दूसरे से भिड़ेंगी। इससे कई टीमों को चोट की वजह से अपने अहम खिलाड़ियों को खोना पड़ा है, साथ ही उनमें से कुछ टीमों ने उनकी जगह दूसरे खिलाड़ियों को साइन भी कर लिया है। इस आर्टिकल में हम आपको उन सभी खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे, जिन्हें IPL टीमों ने 2026 सीज़न के लिए अब तक रिप्लेसमेंट के तौर पर साइन किया है।
IPL 2026 में किस टीम ने किस खिलाड़ी को किया रिप्लेस जानें
1. ब्लेसिंग मुज़ारबानी
ज़िम्बाब्वे के ब्लेसिंग मुज़ारबानी 2026 में अपना IPL डेब्यू करेंगे। इस तेज़ गेंदबाज़ को KKR ने बांग्लादेश के मुस्तफ़िज़ुर रहमान की जगह रिप्लेसमेंट के तौर पर साइन किया है।
ज़िम्बाब्वे के तेज़ गेंदबाज़ ब्लेसिंग मुज़ारबानी को PSL ऑक्शन के दौरान इस्लामाबाद यूनाइटेड ने 36.44 लाख में खरीदा था। लेकिन, टूर्नामेंट शुरू होने से ठीक पहले ही उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया। अब वह 2026 IPL में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की तरफ से खेलते नजर आएंगे।
2. दासुन शनाका
श्रीलंका के T20I कप्तान दासुन शनाका ने IPL 2026 के लिए राजस्थान रॉयल्स की टीम में चोटिल सैम करन की जगह ली है।
श्रीलंका के ऑलराउंडर और कप्तान दासुन शनाका को PSL के लिए लाहौर कलंदर्स ने 75 लाख में खरीदा था। लेकिन बाद में उन्होंने लीग से अपना नाम वापस ले लिया। अब वह IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स (RR) की तरफ से खेलते नजर आएंगे।
3. डेविड पेन
ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर जैक एडवर्ड्स IPL 2026 से चोट की वजह से बाहर हो गए हैं। वह पिछले महीने शेफील्ड शील्ड मैच के दौरान हैमस्ट्रिंग इंजरी का शिकार हुए थे। इसके बाद SRH ने इंग्लैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज़ डेविड पेन (David Payne) को उनका रिप्लेसमेंट घोषित किया।
4. सौरभ दुबे
KKR ने चोटिल भारतीय तेज़ गेंदबाज़ आकाश दीप की जगह सौरभ दुबे को रिप्लेसमेंट खिलाड़ी के तौर पर साइन किया है।
IPL 2026 के 19वें सीजन के आगाज से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। टीम के दो तेज गेंदबाज़ हर्षित राणा और आकाश दीप चोट की वजह से पूरे सीजन के लिए बाहर हो गए हैं। ऐसे में KKR ने आकाश दीप की जगह सौरभ दुबे को टीम में शामिल किया है।
5. स्पेंसर जॉनसन
नाथन एलिस ट्रेनिंग के दौरान हैमस्ट्रिंग चोट का शिकार हो गए थे। इसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स ने उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर स्पेंसर जॉनसन को टीम में शामिल किया है। ऑस्ट्रेलियाई तेज़ गेंदबाज़ स्पेंसर जॉनसन 21 अप्रैल को CSK की टीम में शामिल होंगे।
6. नवदीप सैनी
नवदीप सैनी ने KKR की टीम में हर्षित राणा की जगह ली है, जो घुटने की सर्जरी करवाने के बाद अभी फिट नहीं हैं। KKR की टीम ने सैनी को 75 लाख रुपये में साइन किया है। वह आखिरी बार IPL में 2023 में नजर आए थे। इस बार कोलकाता नाइट राइडर्स के तरफ से खेलते हुए नजर आ सकते हैं।
🚨 News 🚨
Navdeep Saini replaces Harshit Rana in @KKRiders; Kulwant Khejroliya joins @gujarat_titans in place of Prithviraj Yarra.
More details ▶️ https://t.co/C9KzGiMkmL
#TATAIPL pic.twitter.com/A9lU6GbpLX
— IndianPremierLeague (@IPL) March 25, 2026
7. कुलवंत खेजरोलिया
IPL 2026 के लिए GT की टीम में पृथ्वीराज यारा की जगह कुलवंत खेजरोलिया को टीम में शामिल किया गया है। इससे पहले वह IPL में 6 मैच खेल चुके हैं।
बाएं हाथ के पेसर कुलवंत खेजरोलिया को गुजरात टाइटंस ने 30 लाख रुपये के बेस प्राइस पर अपनी टीम में शामिल किया है। उन्हें तेज़ गेंदबाज़ पृथ्वीराज के चोटिल होने के बाद टीम में शामिल किया गया है।

