IPL 2025: मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज़ रोहित शर्मा ने एक और ऐतिहासिक माइलस्टोन अपने नाम कर लिया है। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आईपीएल 2025 के मुकाबले में उन्होंने शिखर धवन को पछाड़ते हुए इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ का खिताब हासिल कर लिया।
शिखर धवन के 6729 रनों को पीछे छोड़ते हुए, रोहित ने अपने 259वें IPL इनिंग्स में ये उपलब्धि हासिल की। उन्होंने मथीशा पथिराना की गेंद पर छक्का जड़ते हुए इतिहास रच दिया।
टॉप-5 में चार भारतीय खिलाड़ी

अब रोहित शर्मा के नाम IPL में कुल 6774 रन हो गए हैं, और उनसे आगे सिर्फ एक ही नाम है, विराट कोहली, जिनके पास 8326 रन हैं। इस टॉप लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं शिखर धवन (6769), चौथे पर डेविड वॉर्नर (6565) और पांचवें पर सुरेश रैना (5528)। यानी टॉप-5 में से चार खिलाड़ी भारतीय हैं, जो भारतीय बल्लेबाज़ों के आईपीएल पर गहरे असर को बयां करता है।
IPL 2025 में पहली फिफ्टी, फॉर्म में लौटे हिटमैन

इस धमाकेदार इनिंग के साथ रोहित ने IPL 2025 में अपनी पहली फिफ्टी भी जड़ी। 45 गेंदों पर 76 रनों की नाबाद पारी में 4 चौके और 6 गगनचुंबी छक्के शामिल रहे। ये उनकी IPL करियर की 44वीं फिफ्टी थी, और वो पहले ही दो शतक भी जमा चुके हैं।
टूर्नामेंट के इस निर्णायक पड़ाव पर रोहित शर्मा की वापसी मुंबई इंडियंस के लिए किसी वरदान से कम नहीं। उनके बल्ले से निकले ये रन न केवल टीम को जीत दिला रहे हैं, बल्कि विपक्षी टीमों को भी एक सख्त चेतावनी दे रहे हैं।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।