GT vs RCB मुकाबले में पिच और आंकड़े बता रहे हैं कि यह एक हाई-स्कोरिंग मैच हो सकता है।
IPL 2026 का 42वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा। यह मैच 30 अप्रैल को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा, जो कि हाई स्कोरिंग मैचों के लिए फेमस है।
दोनों टीमों की नजर जीत दर्ज करने पर होगी। एक तरफ रजत पाटीदार की कप्तानी वाली RCB है, तो दूसरी तरफ शुभमन गिल की अगुवाई में GT एक नई ऊर्जा के साथ उतर रही है। ऐसे में सवाल यही है कि आज GT vs RCB मैच में कौन जीतेगा।
GT vs RCB में कौन टीम हैं आगे?
कुल मैच: 7
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु जीता: 4
गुजरात टाइटंस जीता: 3
नो रिजल्ट: 0
GT vs RCB: नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद पिच रिपोर्ट
नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच भारत ही नहीं बल्कि दुनिया की सबसे फ्लैट पिचों में गिनी जाती हैं। यहाँ पर रेड साइल की विकेट यूज होती हैं जिस पर ट्रू बाउंस होता हैं और वहां पर बॉल भी बल्ले पर अच्छे से आती हैं।
यहीं नहीं यहाँ पर हाई स्कोरिंग मैच होने का में कारण सिर्फ अच्छी विकेट और छोटी बाउंड्री नहीं बल्कि हाई अल्टीट्यूड भी हैं जिसके कारण बॉल काफी आसानी से ट्रेवल करती हैं। इसलिए चिन्नास्वामी में चौके से ज्यादा छक्के देखने को मिलते हैं।
अहमदाबाद में चेस करने वाली टीम को फायदा मिलता हैं। हालाँकि किसी ने पहले खेलते हुए बड़ा स्कोर बना दिया तो उसके मैच जीतने के चांस बढ़ जाते हैं।
पहली पारी का औसत स्कोर- 177
दूसरी पारी का एवरेज स्कोर- 164
GT vs RCB: संभावित प्लेइंग XI
गुजरात टाइटंस (GT): साई सुदर्शन, शुबमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, शाहरुख खान, राशिद खान, राहुल तेवतिया, कैगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB): जैकब बेथल, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हैज़लवुड, रसिख सलाम।
RCB vs GT: IPL 2026 में कौन सी टीम दिख रही है ज्यादा मजबूत
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पास भी विराट कोहली और जैकब बेथल जैसे विस्फोटक बल्लेबाज हैं जो कि पावरप्ले में मैच छीन सकते हैं। रजत पाटीदार भी शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। जबकि मिडल ऑडर में टिम डेविड और रोमारियो शेफर्ड हैं। जबकि, गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार और जोश हेज़लवुड हैं और मिडल ओवरों में विकेट दिलाने के लिए सुयश शर्मा और कुणाल पांड्या मौजूद हैं।
गुजरात टाइटंस (GT)
गुजरात टाइटंस के पास भी शुभमन गिल और साई सुदर्शन जैसे बल्लेबाज हैं जो कि पावरप्ले में मैच छीन सकते हैं। इसके साथ जॉस बटलर जैसा इस फॉर्मेट का धाकड़ बल्लेबाज भी मौजूद हैं। जबकि मिडल ऑडर में ग्लेन फिलिप्स और राहुल तेवतिया जैसे पावरफुल हिटर है।
गेंदबाजी में मोहम्मद सिराज और कागिसो रबाडा एक्सपीरियंस लाते हैं और मिडल ओवरों में विकेट दिलाने के लिए प्रसिद्ध कृष्णा और राशिद खान मौजूद हैं।
RCB vs GT: कौन जीतेगा आज का मैच?
पिच रिपोर्ट और स्टेडियम के आंकड़े साफ संकेत दे रहे हैं कि यह एक हाई-स्कोरिंग मैच होगा। यहां चेस करने वाली टीम को थोड़ा बेनिफिट मिलता है, क्योंकि दूसरी पारी में बल्लेबाजी आसान हो जाती है।
इस सीजन RCB की बल्लेबाजी और गेंदबाजी बहुत मजबूत है, लेकिन GT के पास भी मैच विनर्स और आक्रामक बैटिंग लाइनअप नजर आता है।
आज के GT vs RCB मुकाबले में गुजरात के पास होम एडवांटेज हैं लेकिन वो अपने घर में पिछले मुकाबला मुंबई के खिलाफ बुरी तरह से हारी है।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाड़ियों की फॉर्म भी अच्छी चल रही हैं जबकि गुजरात ने भी पिछले मैच में चेन्नई को उन्हीं के घर में धूल चटाई थी।
RCB की टीम ने इस सीजन भी काफी अच्छा खेला है। गुजरात ने पैचेस में अच्छी क्रिकेट खेली है। इसलिए इस मुकाबले में भी RCB की टीम मुकाबला जीत सकती हैं।
मैच विनर– RCB

