मोहम्मद आमिर ने दूसरी बार लिया अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास
शनिवार को मोहम्मद आमिर ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का कठिन निर्णय लिया है।
पाकिस्तान के तेज गेंदबाज Mohammad Amir ने दूसरी बार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है। उन्हें आखिरी बार टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अन्तर्राष्ट्रीय मैच खेलते हुए देखा गया था।
बाएं हाथ के तेज गेंदबाज आमिर ने 2019 में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था, लेकिन दिसंबर 2020 में उन्होंने लिमिटेड ओवर अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट करियर भी समाप्त कर दिया था। उन्होंने उस समय यह दावा किया था कि टीम मैनेजमेंट ने उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया और उनके साथ खराब व्यवहार किया था।
32 वर्षीय मोहम्मद आमिर ने इस साल यूएसए और वेस्टइंडीज में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप से ठीक पहले संन्यास से वापसी की। उस टूर्नामेंट में पाकिस्तान को भारत और यूएसए से हारने के बाद ग्रुप स्टेज के बाद बाहर होना पड़ा था।
2010 में, आमिर को इंग्लैंड में एक टेस्ट मैच के दौरान स्पॉट फिक्सिंग के लिए तत्कालीन कप्तान सलमान बट और मोहम्मद आसिफ के साथ क्रिकेट से पांच साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया था। तीनों खिलाड़ियों को बाद में ब्रिटेन में जेल भेज दिया गया, जिसमें आमिर को अपनी छह महीने की सजा का आधा हिस्सा पूरा करना पड़ा था।
शनिवार को मोहम्मद आमिर ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का कठिन निर्णय लिया है।
आमिर ने लिखा’, “सावधानीपूर्वक विचार करने के बाद, मैंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का कठिन निर्णय लिया है। ये निर्णय कभी आसान नहीं होते बल्कि अपरिहार्य होते हैं। मुझे लगता है कि यह अगली पीढ़ी के लिए कमान संभालने और पाकिस्तान क्रिकेट को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का सही समय है। अपने देश का प्रतिनिधित्व करना मेरे जीवन का सबसे बड़ा सम्मान रहा है और हमेशा रहेगा, मैं ईमानदारी से पीसीबी, अपने परिवार और दोस्तों और सबसे ऊपर, अपने फैंस को उनके निरंतर प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं।”
Announcement of my retirement from international cricket 🏏. pic.twitter.com/CsPfOTGY6O
— Mohammad Amir (@iamamirofficial) December 14, 2024
ऐसा रहा है मोहम्मद आमिर का अन्तर्राष्ट्रीय करियर
मोहम्मद आमिर ने अपने अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट करियर में 36 टेस्ट, 61 वनडे और 62 टी20 अन्तर्राष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उन्होंने क्रमशः 119, 81 और 71 विकेट चटकाए हैं। अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट में उनका एक पारी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 6/64 का रहा है।
मोहम्मद आमिर की गेंदबाजी के आंकड़े
फॉर्मेट | मैच | पारी | गेंदें फेंकी | रन खर्च किए | विकेट | बेस्ट बॉलिंग (पारी) | बेस्ट बॉलिंग (मैच) | औसत | इकॉनमी | स्ट्राइक रेट | 4W | 5W | 10W |
---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
टेस्ट | 36 | 67 | 7619 | 3627 | 119 | 6/44 | 7/64 | 30.47 | 2.85 | 64.0 | 6 | 4 | 0 |
वनडे | 61 | 60 | 3013 | 2400 | 81 | 5/30 | 5/30 | 29.62 | 4.77 | 37.1 | 1 | 1 | 0 |
टी20 अंतरराष्ट्रीय | 62 | 61 | 1321 | 1558 | 71 | 4/13 | 4/13 | 21.94 | 7.07 | 18.6 | 1 | 0 | 0 |
आमिर की बल्लेबाजी और फील्डिंग के आंकड़े
फॉर्मेट | मैच | पारी | नॉटआउट | रन | सर्वश्रेष्ठ पारी | औसत | गेंदें खेली | स्ट्राइक रेट | शतक | अर्धशतक | चौके | छक्के | कैच | स्टम्पिंग |
---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
टेस्ट | 36 | 67 | 11 | 751 | 48 | 13.41 | 1980 | 37.92 | 0 | 0 | 91 | 3 | 5 | – |
वनडे | 61 | 30 | 10 | 363 | 73* | 18.15 | 444 | 81.75 | 0 | 2 | 32 | 8 | 8 | – |
टी20 अंतरराष्ट्रीय | 62 | 17 | 8 | 65 | 21* | 7.22 | 76 | 85.52 | 0 | 0 | 3 | 3 | 10 |
Latest Cricket News in Hindi, Latest Football News in Hindi, Latest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरें पाने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।